Skip to main content

प्रशासन की मुश्तैदी के साथ जनप्रतिनिधियों ने दिया आमजन को सहयोग।

DP NEWS MEDIA
मूठली.प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में विधायक हमीर सिंह भायल,पंचायत समिति सिवाना के प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित तथा ग्राम पंचायत सरपंच मूठली से श्रीमती लीला जांगिड़ ने शिविर में आमजन को उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान के सानिध्य में बेहतरीन कार्यक्रम के साथ भागीदारी निभाकर मानवता का फर्ज अदा किया!राजस्व विभाग द्वारा 8 बंटवारे, 188 नामांतरण 204 राजस्व खातों में शुद्धिकरण सहित 18 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसमें 8 रास्तों के प्रकरण तथा दो विभागीय भूमि के अतिक्रमण,जो भूमि अतिक्रमिक की हुई थी,कार्यवाही कर राजस्व विभाग ने अपने कार्य में सफलता प्रदान की तथा आमजन को राहत देने में तहसीलदार मोहनलाल,नायब तहसीलदार ओमप्रकाश,रीडर रामदयाल अहीर सहित भू-अभिलेख निरीक्षक, पटवारी,विकास अधिकारी सुनिल विश्नोई इत्यादि ने शानदार कार्य किया जो काबिले तारीफ था!पशुपालन विभाग से डॉ.रीना महावर ने बताया कि 500 पीपीआर14 बड़े जानवर 4बाझपन तथा 150 डोजिंग के साथ इंजेक्शन व दवाई देकर कुल 50 पशुपालकों को लाभान्वित किया!जलदाय विभाग से सुनिल माथुर ने बताया कि 10 सफाई क्लोरीन पाइप लाइन के लीकेज कार्य के साथ गांव का सर्वे कार्य करते हुए एक प्रयोगशाला किट वितरण किया गया!आयोजना विभाग से जनाधार मेंबर 25 को जोड़कर एडिटिंग संशोधन अद्यतन के 50 कार्य करते हुए दो नवीन जन आधार नामांकन कार्य किये गये!महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो पीएमवाई आवेदन 403 लाभार्थी पूरक पोषाहार के साथ हेमा बीपीए ने19 टीकाकरण करवाए!कृषि विभाग शिविर प्रगति रिपोर्ट में बाबूलाल कुमावत ने मृदा नमूना संग्रह 50 मृदा स्वास्थ्य कार्ड 65 वितरण कर दो पॉन्ड पत्रावली प्राप्त करने के साथ एक प्राथमिक स्वीकृति प्रदान कर 63000रुपये की राहत प्रदान की,एक जल पत्रावली पर हाथों-हाथ स्वीकृति प्रदान करने सहित बीमा पॉलिसी वितरण 210 साहित्य पंपलेट वितरण 370कार्ड आदि वितरित कर प्रचार प्रसार भी करवाया!विद्युत विभाग से तख्त सिंह राठौड़ ने 10 मीटर चेंज करने के साथ दो नामों का शुद्धिकरण करवाया तथा 3 पोल संबंधी प्रकरण तथा एक अन्य प्रकरण का समाधान कर संबंधित व्यक्तियों को संतुष्ट किया!इस प्रकार कोविड-19 के71द्वितीय डोज लगाकर,9निशक्त प्रमाण पत्र दो होर्डिंग्स 24 पोस्टर कई पेंपलेट वितरण कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिरंजीवी योजना व टीकाकरण हेतु प्रचार प्रसार किया!कुल 36 पुरुष व 45 महिलाओं के उपचार के साथ 250 लोगों को स्वास्थ्य चेकअप के साथ उचित परामर्श दिया गया जो मानव जीवन से संबंधित कार्य है,उसकी काफी सराहना हुई!विशेषकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 72 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें शंकर लाल गर्ग ने 12 वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा आठ विधवा पेंशन योजना से राहत देकर 42 वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना पांच एकल नारी सम्मान योजना तथा 5 विशेष योग्यजन सहित आठ बैंक खाता में नाम आदि का शुद्धिकरण करवाते हुए 9जनों को निशक्तजन प्रमाण पत्र दिलवाए गए,कुल 48 पेंशन सहित रेखा धुड़ा राम भील को लाभान्वित करने के साथ कई दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन कर शिविर की सफलता का परिचय दिया,श्रम विभाग से मृतक नारायण राम भील के परिवार को दो लाख का हितकारी लाभ देते हुए राहत प्रदान की जो वाकई अति काबिले तारीफ था,45 रोडवेज पास सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दो रोड स्वीकृत की!आयुर्वेदिक विभाग से डॉक्टर युगल किशोर ने 27 मरीजों का उपचार कर मानवता का फर्ज अदा किया! सहकारिता विभाग द्वारा हनुमान जी ने बेहतर कार्य किया,कुल मिलाकर 22 विभागों में छगन लाल,नेमा राम,हिम्मता राम,मगा राम पुंसल पोकर राम,नाथा राम व प्रशासन के अन्य जिम्मेवार कर्मचारी अधिकारीगण ने बेहतर कार्य किया!इसके लिये उपखंड अधिकारी महोदया कुसुमलता चौहान और मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का आमजन ने आभार व धन्यवाद अर्पित किया!

Comments

  1. गजब न्यूज,एक आशा व उम्मीद की किरण जो प्रशासन गांवों के संग सरकार द्वारा आमजन को मिली!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमाराम मेघवाल का निधन

मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।  फाइल photo   2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे :: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।

ग्राम रथ का हुआ जोरदार स्वागत,आमजन ने जानी योजनाएं

निर्मल कुमार...... मोतीसरा .सरकार की हर गांव में आमजन तक योजनाओं की पहुंच को लेकर शुक्रवार के दिन मोतीसरा ग्राम पंचायत ग्राम रथ पहुंचा। रथ यात्रा मोतीसरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही देशी अंदाज और गायन शैली से भी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जागरूक किया। आमजन ने प्रदेश सरकार का भी इस रथ की प्रशंसा की और कहा कि यह जागरूकता आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी का साफ़ा और माला से बहुमान भी किया गया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, रेंजर भोमाराम लवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाराम, सुरज्ञान,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, कनिष्क सहायक रूपाराम विराश, पटवारी पवन सिंह मेड़तिया,सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा,प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार मेघवाल, पशुधन सहायक धनराज सांगवा,मांगीलाल राजपुरोहित, व्याख्याता गोपीचंद गर्ग, उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच पोलाराम, भगाराम भील, सहित गणमान्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।