DP NEWS MEDIA
जयपुर.शक्ति फिल्म प्रोडक्शन एवं प्रोड्यूसर अंबालिका जी शास्त्री द्वारा समाज के उस तबके के लिए जिनको इस कड़कड़ाती सर्दी में अहम जरूरत है गर्म कपड़ों व कंबल की, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आए, उनके लिए एक अनुकरणीय पहल व कम्बल वितरण अभियान। आइए आप भी इस मुहिम में अपनी सहभागिता एक या एक से अधिक कंबल देकर (जिसकी कीमत प्रति कम्बल दो सौ रुपए है), सुनिश्चित करें एवं जरूरतमंदो के मसीहा बनें। इस नि:शुल्क कम्बल वितरण अभियान के सहयोगी बनने के लिए वं सहयोग कर्ता अपनी एक फोटो अपने नाम के साथ सेंड करे "अंबालिका शास्त्री- *PAYTM - 7300415679* फिल्म प्रोड्यूसर, इवेंट ऑर्गेनाइजर एवं सोशल एक्टिविस्ट"
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment