Skip to main content

शिक्षक और अभिभावक के साथ विद्यालय के आपसी सौहार्द और रचनात्मक कार्यों को कमेटियां प्रभावित करती हैं : पंवार

DP NEWS MEDIA
◆◆◆◆◆◆
एसएमसी एसडीएमसी कार्यशाला का आयोजन  सिवाना.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठौड़ा में कार्यवाहक प्रधानाचार्य सेवाराम चौहान की अध्यक्षता में दक्ष प्रशिक्षक अभय सिंह राजपुरोहित तथा मोटाराम पंवार के सानिध्य में बाबूलाल, भंवर लाल गौड़,देशराज यादव कमलेश कुमार,भावना परिहार, गीता बुनकर,चनणा राम,सुबटी देवी,दाड़मीदेवी,शारदा देवी, जमना देवी,चंद्रा देवी,कांतिलाल, पर्वत राम,राजूराम,भूपेंद्र सैन ने अपनी सराहनीय उपस्थिति देकर प्रशिक्षण कार्यशाला में समा बांध दिया!प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में परिचय सत्र एवं सहजता की गतिविधियों के साथ सामुदायिक गतिशीलता की अवधारणा का प्रस्तुतीकरण अभय सिंह दक्ष प्रशिक्षक द्वारा किया गया!मोटा राम पंवार ने एसएमसी, एसडीएमसी के मुख्य कार्यों की जानकारी के साथ विद्यालय में स्वच्छता,नामांकन ठहराव एवं उपस्थिति,मिड-डे मील,जन सहयोग जैसी जागरूकता के लिए आगाह किया!अभिभावक शिक्षक वार्तालाप के साथ उसके ठोस निर्णय व सकारात्मक परिणामों हेतु पुरजोर पहल के साथ ही विद्यालय के चहुंमुखी विकास हेतु बुना गया ताना-बाना ही विद्यालय,समुदाय व राष्ट्र के विकास में सहायक सिद्ध हो सकता है!अभिभावक व शिक्षक के आपसी तालमेल से शिक्षा रूपी नवाचारों की क्रांति समूचे विश्व को सुंदर और गतिमान बनाए रखती है,ऐसा आभास इस प्रशिक्षण कार्यशाला में किया गया,इस प्रशिक्षण में कई अप्रशिक्षित सदस्यों ने भाग लिया जिसमें महिलाओं की विशेष भूमिका बनी रही!विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान बना रहेगा और विद्यालय की शैक्षिक,सहशैक्षिक,भौतिक सुविधाएं जुटाने में अतुल्य सहयोग की अपेक्षा का सभी उपस्थित सदस्यों ने संकल्प भी लिया!

Comments

  1. आलीशान खबर शिक्षा जागरूकता में सहायक

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।