Friday, March 11, 2022

नीम्बली में वार्षिकोत्सव समारोह एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ


आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीम्बली ब्लॉक चौहटन में वार्षिकोत्सव समारोह एवं आशीर्वाद समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि चौहटन  के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मण सोलंकी, विशिष्ट अतिथि एसीबीओ जूजा राम  सऊ, तथा गोलियार  सरपंच तीजो देवी एवं सनाऊ सरपंच तन सिंह, चोहटन ट्रेजरी ऑफिसर  लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त देश राज, रहे आज इस  समारोह में पूर्व में इस विद्यालय में कार्यरत अनिल परमार,धर्मेंद्र कुमार इनको माला साफा पहनाकर विदाई दी गई एवं विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा गिफ्ट प्रदान किए गए इसी कड़ी में 40 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक वीरधा राम चौधरी, शौकत अली को माला एवं साफा पहनाकर बैग देकर विदाई दी गई आज इसी विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्रों का आशीर्वाद समारोह भी रखा गया यह कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री सीबीईओ लक्ष्मण राम सोलंकी ने विद्यालय के बच्चों को अपने भविष्य निर्माण हेतु आगे उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित किया एसीबीओ जूंजारामजी सऊ ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय के कार्यों की सराहना की और विद्यालय के छात्रों को कहा गया कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप निरंतर मेहनत करते हुए सफलता हासिल करें, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्र सिंह राजपुरोहित ने विद्यालय का वार्षिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं बताया कि विगत वर्षों से यह विद्यालय निरंतर उन्नति कर रहा है और शत-प्रतिशत परिणाम भी दे रहा है श्री अनिल परमार ने बताया कि समस्त स्टाफ और उनके सहयोग से इस विद्यालय का ब्लॉक स्तर पर नाम रोशन किया है यहां विद्यालय में निरंतर सहयोग से भामाशाह के सहयोग से जमीन प्राप्त की थी, उसके लिए सभी का धन्यवाद दिया, बोर्ड मे अच्छे अंक लाने वाले, खेल मे स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कोरोना मे बेहतर सेवायें देने वालों का  कहना है मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया आज कार्यक्रम मे मंच संचालन वरिष्ट अध्यापक मनोज मीणा ने किया कार्यक्रम मे व्याख्याता प्रहलाद राम, रवि कुमार, नवला राम, अनिल स्वामी, मांगीलाल, टिकमा राम, मोती राम, ओमप्रकाश, अर्जाराम, सतराम दास , तेज सिंह, अशोक कुमार, शिवराम आदि स्टाफ  एवं गाँव के भूरा राम, भामाशाह अमराराम देवासी, स्वरूप सिंह अन्ना राम,  शेरा राम, पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे

Tuesday, March 8, 2022

बड़े ही हर्ष से मनाया महिला दिवस, महिलाओं का किया सम्मान।


मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया
ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर महिला दिवस पर नारी शक्ति का बहुमान कर ग्राम पंचायत सरपंच फ़तेह सिंह डाबली द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र देकर बहुमान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए पीईईओ पारसमल जीनगर ने कहा कि महिला पुरूषों के समान ही तररकी कर रही है।पुरुषों को महिला का सम्मान और प्रोत्साहित करना चाहिए। शिक्षाविद और वार्ड पंच पूनमाराम मेघवाल ने कहा कि परिवार को आबाद रखने में महिलाओं का बड़ा ही योगदान रहता है। उपसरपंच धनीदेवी ने सभी महिलाओं का माल्यापर्ण कर सम्मान किया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रामीण महिला मांगी देवी का बहुमान भी किया गया जिसमें उनके जीवन मे अंधता से जंग जीतकर अपने परिवार को बेखूबी से निभा रही है । मांगी देवी की संघर्षमय जीवन को देखकर सभी ने ताली बजाकर हौसला अफजाई की।
यह हुए सम्मानित: - अध्यापिका निरमा,पुष्पा,संतोष,ललिता,कमला बारड गंगादेवी,राजेश,सहित अध्यापिकाओं को सम्मानित किया गया। 


बालिका स्कूल में महिला दिवस पर महिलाओं का किया सम्मान।

 मोतीसरा
ग्राम पंचायत मोतीसरा के राबाउप्रावि पर महिला दिवस पर नारी शक्ति का बहुमान कर ग्राम पंचायत सरपंच फ़तेह सिंह डाबली संस्था प्रधान रत्न लाल राणावत द्वारा शिक्षकाओ को घड़ी के रूप में मोमेंटो देकर बहुमान किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद मांगीलाल ने कहा कि महिला पुरूषों के समान ही तररकी कर रही है।आज हर क्षेत्र में महिला पुरुषों से आगे है।हमे हमेशा महिला का सम्मान और उनको प्रोत्साहित करना चाहिए। बालिकाओं के माताओ का  भी माल्यापर्ण कर सम्मान किया। इस अवसर पर ग्रामीण महिला और स्टाफ मौजूद रहे।मंच संचालन तगाराम मेघवाल ने किया।

Monday, March 7, 2022

पेडमेन फिल्म का ग्राम पंचायत स्थित ईमित्र प्लस में प्रदर्शन किया।

DP NEWS MEDIA
मोतीसरा.अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली गतिविधियों के क्रम मे आज ग्राम पंचायत मोतीसरा में सरपंच फ़तेह सिंह के साथ स्कूली बालिकाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने देखी गई। इस अवसर पर बालिका स्कूल संस्था प्रधान रत्न लाल राणावत,अध्यापक मदन लाल, निरमा,ललिता पंचायत सहायक तगाराम,शेराराम,सुरक्षा गार्ड जबराराम भील आदि मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत स्तर पर माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन से सम्बंधित फिल्म “पैडमेन' का प्रदर्शन ईमित्र प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार ने   किया गया ।
मूवी प्रदर्शन हेतु फिल्म DOIT से प्राप्त करवाई गई।

Monday, February 28, 2022

सम्मान समारोह रखा

डीपी न्यूज़ मीडिया
 समदड़ी.स्थानीय राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन परिसर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा समदड़ी बाड़मेर   के द्वारा अनिल कुमार भाटी का अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से  प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय जोधपुर संभाग , जोधपुर, बाबुलाल बेरवाल का सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय जोधपुर संभाग ,जोधपुर, कपिल कुमार का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कल्याणपुर में  पदोन्नति होने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समदड़ी में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ राणाराम परिहार का स्नातकोत्तर (PG) अस्थि रोग विशेषज्ञ रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अनिल भाटी ने राजस्थान सेवा नियमों पर प्रकाश डाला। गणेश राम बुनकर ने वर्तमान समय में  शिक्षा के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया।भोमा राम गोयल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने राजस्थान सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर जननायक अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बाड़मेर हरित पाठशाला संयोजक अनिल परमार एवं बाड़मेर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत भोमाराम गोयल,माधा राम माली, बाबूलाल सोलंकी ,गणेश राम बुनकर, भोमाराम जोगसन, ओमाराम पारंगी ,नरेंद्र यादव ,रतन सिंह गौड़, कानाराम बंजारा, मदन बुनकर कुशला राम, कानाराम चौधरी ,चिमनाराम बंजारा , मुकेश वर्मा सतीश ढाका , हरि राम सेन ,कृष्ण कुमार कोहली ,पूरणमल बुनकर, शेर सिंह, ललित निंबार्क,प्रकाश सैन सहित अनेक शिक्षक गण मौजूद रहे। सभी पदोन्नत कर्मचारियों का मारवाड़ी आन-बान एवं शान के मद्देनजर जोधपुरी साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया ।तथा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा ज्योति बा फुले व सावित्रीबाई फुले की तस्वीर देकर बहुमान किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य अनवरत किए जाते हैं कर्मचारी हित एवं  समाज हित में काम किए जाते हैं समय-समय पर मौसम अनुकूल वृक्षारोपण एवं श्रम कानून से संबंधित मजदूरों के लिए या अन्य तथा कोविड-19 हो या किसान आन्दोलन  हमेशा ही  राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के कार्यकर्ता तत्पर रहते। है।

Thursday, February 24, 2022

समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय बाड़मेर के अधिकारीगण ने समग्र विषयों बाबत ली क्लास

डीपी न्यूज़ मीडिया
धारणा,24फरवरी 2022
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में शाला सम्बलन के तहत विद्यालय का अवलोकन करने के साथ नरसिंग प्रसाद जांगिड़,सहायक निदेशक,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर व मघा राम चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान बाड़मेर ने आज प्राथमिक कक्षा से लगाकर उच्च कक्षाओं के स्तर की गहनता से जांच कर विषयाध्यापकों तथा विद्यार्थियों की क्लास लेने, शाबासी देने के साथ विशेष नसीहत भी दी!उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य-पुस्तिकाओं की नियमित जांच व मिशन ज्ञान डाउनलोड करने,होम वर्क की नियमित जांच व गरिमा पेटी स्थापित करावें!रीडिंग कैम्पेन,पोर्ट फोलियो फाईल,बालकों के शैक्षिक स्तर को जांचने के साथ विद्यालयी भौतिक सुविधाओं को करीब से देखा!कक्षा 8 से अंकिता कंवर व समिता कुमारी ने हिन्दी,गणित व अंग्रेजी विषयों सम्बन्धी प्श्नों के 90प्रतिशत उत्तर सही दिये!कक्षा 6में गीता मेघवाल व महिपाल सिंह को प्रश्नों की झड़ी लगाने के बाद भी गणित,अंग्रेजी,विज्ञान विषयों के साथ खेलकूद बाबत सवाल मुस्कुराहट के साथ पूछे,जिस पर संतोष व्यक्त किया गया!दसवीं कक्षा में विज्ञान विषय की मजबूत पकड़ को मनीषा राजपुरोहित ने सार्थक किया तो विद्यालय की सीनियर क्लास के विद्यार्थियों को मघाराम चौधरी कार्यक्रम अधिकारी ने सामान्य ज्ञान व विषय सम्बन्धी सवाल पूछकर विद्यालय के सभी स्टाफ व विद्यार्थियों को मोहित और चकित कर दिया और बोर्ड में अच्छे अंक लाने की पुरजोर कोशिशें जारी रखने व अगले दौर में पुन:धारणा आने हेतु आश्वस्त किया!
सभी स्टाफ की मौजूदगी में कार्यवाहक प्रधानाचार्य चम्पालाल जीनगर को विद्यालय में स्वच्छता,अनुशासन व स्टाफ के कक्षाओं में पढाने की व्यस्तता पर शाबासी दी! मास्टर मोटा राम पंवार ने बताया कि विद्यालय में सभी क्लासों की 2 घंटे तक शैक्षिक माहौल व वातावरण निर्माण की यह पहल अति सुन्दर थी,जो सब में सकारात्मक सोच व पढने पढाने का जज्बा पैदा कर रही थी!

Wednesday, February 23, 2022

ओबीसी जाति के भाई ने अनु.जाति (SC) बहिन का मायरा भर दिया सामाजिक समरसता का संदेश।

मोतीसरा@डीपी न्यूज़ मीडिया।


बाड़मेर जिले के मोतिसरा गाँव में सामाजिक समरसता का शुभ संदेश देते हुए उम्मेदाराम वागड़ा   चौधरी परिवार मोतिसरा नें अपनी धर्म बहन शान्ति देवी पत्नि भिमाराम जी गर्ग के सुपुत्र राकेश (रमेश)भांजे की शादी में मामा उम्मेदाराम जी वागड़ा चोधरी नें  सवा दो लाख रुपये का मायरा भरा  ।जिसमें बहन शान्ति देवी के एक  तोला सोने के टोपीस एवं दो जोड़ी चांदी की पायल एवं एक जोड़ी कानों की बाली सोने की तथा साथ ही पुरे परिवार के सभी के कपड़े आदी से अपनत्व का भाव रखकर सामजिक सौहार्द की भावना से समरसता दिखाते हुए  मायरा रस्म अदा कर समाज में  शुभ संदेश दिया ।इस अवसर पर एडवोकेट हितेश गर्ग राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर ने जानकारी दी की अर्जियाना के सरपंच प्रतिनिधि तोगारामजी गर्ग,मंगलारामजी भोड़ चौधरी,देवारामजी काग चौधरी, छौगारामजी काग चौधरी,चुनारामजी आईडी चौधरी, सोनारामजी गर्ग  मोतिसरा,भंवरलाल जी गर्ग , अम्बाराम जी मोतिसरा, गर्ग समाज सिवान्ची पट्टी के अध्यक्ष वंशीलाल जी गर्ग सिवाणा,वस्तीरामजी गर्ग ,शिक्षाविद् केसारामजी बामणीया,फुसारामजी रमनीया,तोगारामजी कनाना,मांगीलालजी धीरा,सवारामजी खंडप  पुनमारामजी पांचल , पुर्व पंचायत समिति सदस्य हेमारामजी मेघवाल, मोहनलाल जी गर्ग रमणीया,पुर्व प्रधान मालारामजी भील ,गोपाराम राव खंडप,मिठालाल गर्ग मोकलसर,शंकरजी गर्ग आहौर,वेदाराम जी जालौर,आत्माराम जी गर्ग कुंडल,गेबारामजी गर्ग कुंडल , नरपत जी रमनिया, सालुराम जी मोतिसरा,चंद्रमलजी मोतिसरा । आदी गणमान्य लोगों की मौजूदगी में मायरा रस्म अदा की गई ।

Thursday, February 17, 2022

मारवाड़ विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री) के गुड़ामालानी के दौरे पर

शिष्टाचार भेंट कर जिलाध्यक्ष ने रखी विभिन्न समस्याऐं:
(गुड़ामालानी,17फरवरी2022)
DP NEWS MEDIA
कीर्ति सिंह भील मारवाड़ विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष(राज्य मंत्री)मनोनीत होने के बाद प्रथम आगमन व गुड़ामालानी के दौरे के फलस्वरूप निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री ने जयपुर से कूच कर गुड़ामालानी के आलपुरा,नया नगर का दौरा किया।इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने जन सैलाब व गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर
के जिलाध्यक्ष बोणाराम भील ने 
शिक्षकों की विभिन्न मांगे व वाजिब समस्याओं को रखा।शिक्षा विभाग में रोस्टर रजिस्टर का संधारण हों,कोविड-19 के दौरान बीएलओ की पीएल जुड़वाना,छात्राओं को गार्गी पुरस्कार,स्कूटी वितरण,लैपटॉप समय पर नहीं मिलना,
 शिक्षकों के स्थानांतरण,शारीरिक शिक्षकों की डीपीसी सहित कई मुद्दे भी रखे,जिस पर सम्मानित कीर्ती सिंह भील ने शिक्षकों के सम्मान व छात्र हित में उठाई जिलाध्यक्ष की बात पर अमल कर पूर्णतया आश्वस्त रहने की बात कही!शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की पुरजोर पहल हेतु उठाये गये कदमों की मास्टर मोटा राम पंवार सहित कई पदाधिकारीगणों ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की और शिक्षकों को सम्मान के भाव देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया!

बाड़मेर इंद्रा कॉलोनी मे नलो के अंदर आ रहा केमिकल युक्त गन्दा पानी लोग परेशान

DP NEWS MEDIA
बाड़मेर 17 फरवरी 2022
(सुरेंद्र सिंह बाड़मेर)

बाड़मेर इंद्रा कॉलोनी में नलों में केमिकल युक्त गंदा पानी आ रहा है, जिससे पानी पीने लायक नहीं रह गया है। कई बार पानी नहीं आता और अगर आता है तो गंदा केमिकल वाला पानी आ जाता है इतना गंदा पानी पीने लायक भी नहीं है। इसके चलते लोगों को मजबूर होकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जब इस समस्या को जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तो अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि सामने से पानी इस तरह आ रहा है इसमें कुछ भी गलत नहीं है इन दिनों डेंगू,चिकनगुनिया जैसी बीमारियां काफी डिमांड में हैं और लोग गंदा पानी पीने से बीमारी फैलने से डरते हैं लोगों का कहना है कि जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों की बात करें तो वह आम जनता का फोन तक नहीं उठाते। फोन उठाते हो तो एक ही जवाब मिलता है कि हमारी गलती नहीं है,पानी की पाइपलाइन लीकेज है, इसके अलावा इन अधिकारियों के पास सवाल का जवाब नहीं है जलदाय विभाग इस समस्या को ध्यान मे लावे और जल्द ही इस समस्या से निजात दिलावे ।

Saturday, February 12, 2022

एक शाम श्री सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या कल


DP NEWS MEDIA@हीराराम सेजू 
पचपदरा. स्थानीय क्षेत्र के पचपदरा नगरी स्थित सोनगरा मामाजी मन्दिर मुगड़ा रोड़, नवोदय विधालय के पास,बाईपास रोड़  एक शाम सोनगरा मामाजी के नाम भजन संध्या का कल आयोजन किया जायेगा। 
आयोजन कर्ता डूगरराम देवासी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवी बरसी एक शाम सोनगरा मामाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन माघ सुदी द्वादशी व महा प्रसादी का माघ सुदी त्रयोदशी को आयोजन किया जायेगा। इस विशाल भजन संध्या के सांनिध्य श्री श्री 1008 श्री तुलसाराम महाराज, पीठाधीश्वर ब्रह्मधाम आसोतरा,श्री श्री 1008 पारसराम महाराज, जेतेश्वरधाम सिणधरी, श्री श्री 1008 श्री रणछोड़भारती लेटा मंहत, भैसवाड़ा, जालोर, श्री श्री 1008 श्री संतोष भारती महाराज रामतलाई मठ, श्री श्री 1008 श्री फरशुराम गिरी महाराज कनाना मठ, बालोतरा, श्री श्री 1008 श्री योगी लक्ष्मणनाथ महाराज लाम्बिया मठ, श्री श्री 1008 श्री योगी राजनाथ महाराज  गायक कलाकार आकृति मिश्रा भीलवाड़ा, श्याम पालिवाल, सरिता खारवाल, आस्था खारवाल, नरपत देवासी, रणवीर भाटी, एंकर-राजू मालु, नृत्य कलाकार मशूहर झांकी कलाकार-भंवर वैष्णव नृत्यांगना-फैन्सी कुमावत,लक्ष्मी भाटी एण्ड पार्टी द्धारा प्रस्तुति दी जायेगी।

Monday, February 7, 2022

कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं : बोस

DP NEWS MEDIA

 समदड़ी. कस्बे के रामदेव मंदिर में आज सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ कार्यक्रम अतिथि बाबूराम राणावत एवं उत्तम चंद्र बोस ने कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद केरियर का चयन एवं  उचित मार्गदर्शन के अनुसार चयन करें । बाबूराम राणावत सहायक कृषि अधिकारी बाड़मेर को तीसरी बार राज्य स्तर पर  ओम प्रकाश चौधरी आयुक्त कृषि एवं पंचायत राज राजस्थान सरकार द्वारा सराहनीय कार्य एवं योग्यता के लिए सम्मानित करने पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह रखा गया । कृषि विभाग के उद्यान प्रद्यौगिकी   में जिला कृषि अधिकारी पर चयनोपरांत बाड़मेर में पदस्थापित होकर प्रथम बार उत्तम चंद बोस का समदड़ी आगमन पर समदड़ी की जनता ने उनका सम्मान किया बोस ने बताया कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है कार्यक्रम में अनिल परमार, विशनाराम चौहान, भोमाराम गोयल बाबूलाल सोलंकी, रूपा राम परमार ,हितेश परमार ,मांगीलाल परमार ,रतनलाल बारूपाल ,भोमाराम जोगसन, बीजा राम चौहान, गणेशराम बुनकर ,भीमा राम बारूपाल, सवाराम विरास,पंकज पेंटर, मूलचन्द बारूपाल, गौतम  चौहान एडवोकेट दिना राम हेड कांस्टेबल गोविंद चुण्डावत, दीपाराम बुनकर, मदन बुनकर ,दीपाराम सि रद्दलोर हनुमानराम मौखण्डी सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल सोलंकी ने किया।


REET का लेवल-2 एग्जाम निरस्त

DP NEWS MEDIA
ट्विट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री बोले- अब दो चरणों में होगी परीक्षा, अब 62 हजार पदों पर भर्तियां होंगी

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कैबिनेट बैठक में REET लेवल-2 की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। लेवल-1 की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62,000 पदों के लिए भर्ती होगी। युवा निश्चिंत रहें, प्रदेश सरकार उनके हित में पूरी तरह साथ खड़ी है।
जयपुर. रीट(REET) पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने बड़ा  फैसला लिया है। कैबिनेट बैठक के बाद अशोक गहलाेत ने रीट की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि लेवल-1 की परीक्षा निरस्त नहीं होगी। अब रीट में 62 हजार भर्तियां होंगी। लेवल-2 की जो परीक्षा निरस्त हुई है, वह अगस्त तक होने की संभावना है।

अब दो चरणों में होगी भर्ती परीक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि रीट की लेवल-2 परीक्षा अब नए सिरे से करवाई जाएगी। यह परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा और उसके बाद भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी।

गौरतलब है कि 26 और 27 सितंबर को इस परीक्षा को आयोजित किया गया था। इसमें करीब 23 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। इसके बाद यह 33 से ज्यादा सेंटर पर पहुंचा। गंगापुर सिटी से पहली बार पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद एसओजी ने इसकी जांच शुरू की तो सामने आया कि शिक्षा संकुल से पेपर लीक हुआ। एसओजी रामकृपाल, उदयलाल, भजनलाल, बत्तीलाल और पृथ्वीलाल समेत 35 से ज्यादा लोगोंं को गिरफ्तार कर चुकी है।