डीपी न्यूज़ मीडिया
समदड़ी.स्थानीय राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन परिसर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा समदड़ी बाड़मेर के द्वारा अनिल कुमार भाटी का अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी से प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय जोधपुर संभाग , जोधपुर, बाबुलाल बेरवाल का सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय जोधपुर संभाग ,जोधपुर, कपिल कुमार का वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कल्याणपुर में पदोन्नति होने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समदड़ी में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी डॉ राणाराम परिहार का स्नातकोत्तर (PG) अस्थि रोग विशेषज्ञ रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज उदयपुर में चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अनिल भाटी ने राजस्थान सेवा नियमों पर प्रकाश डाला। गणेश राम बुनकर ने वर्तमान समय में शिक्षा के महत्व पर ध्यान आकर्षित किया।भोमा राम गोयल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने राजस्थान सरकार के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा पर जननायक अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बाड़मेर हरित पाठशाला संयोजक अनिल परमार एवं बाड़मेर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत भोमाराम गोयल,माधा राम माली, बाबूलाल सोलंकी ,गणेश राम बुनकर, भोमाराम जोगसन, ओमाराम पारंगी ,नरेंद्र यादव ,रतन सिंह गौड़, कानाराम बंजारा, मदन बुनकर कुशला राम, कानाराम चौधरी ,चिमनाराम बंजारा , मुकेश वर्मा सतीश ढाका , हरि राम सेन ,कृष्ण कुमार कोहली ,पूरणमल बुनकर, शेर सिंह, ललित निंबार्क,प्रकाश सैन सहित अनेक शिक्षक गण मौजूद रहे। सभी पदोन्नत कर्मचारियों का मारवाड़ी आन-बान एवं शान के मद्देनजर जोधपुरी साफा एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया ।तथा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा ज्योति बा फुले व सावित्रीबाई फुले की तस्वीर देकर बहुमान किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के कार्य अनवरत किए जाते हैं कर्मचारी हित एवं समाज हित में काम किए जाते हैं समय-समय पर मौसम अनुकूल वृक्षारोपण एवं श्रम कानून से संबंधित मजदूरों के लिए या अन्य तथा कोविड-19 हो या किसान आन्दोलन हमेशा ही राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के कार्यकर्ता तत्पर रहते। है।
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment