आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीम्बली ब्लॉक चौहटन में वार्षिकोत्सव समारोह एवं आशीर्वाद समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि चौहटन के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मण सोलंकी, विशिष्ट अतिथि एसीबीओ जूजा राम सऊ, तथा गोलियार सरपंच तीजो देवी एवं सनाऊ सरपंच तन सिंह, चोहटन ट्रेजरी ऑफिसर लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त देश राज, रहे आज इस समारोह में पूर्व में इस विद्यालय में कार्यरत अनिल परमार,धर्मेंद्र कुमार इनको माला साफा पहनाकर विदाई दी गई एवं विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा गिफ्ट प्रदान किए गए इसी कड़ी में 40 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर 31 मार्च 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले अध्यापक वीरधा राम चौधरी, शौकत अली को माला एवं साफा पहनाकर बैग देकर विदाई दी गई आज इसी विद्यालय के बारहवीं कक्षा के छात्रों का आशीर्वाद समारोह भी रखा गया यह कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री सीबीईओ लक्ष्मण राम सोलंकी ने विद्यालय के बच्चों को अपने भविष्य निर्माण हेतु आगे उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित किया एसीबीओ जूंजारामजी सऊ ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय के कार्यों की सराहना की और विद्यालय के छात्रों को कहा गया कि अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप निरंतर मेहनत करते हुए सफलता हासिल करें, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इंद्र सिंह राजपुरोहित ने विद्यालय का वार्षिक कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं बताया कि विगत वर्षों से यह विद्यालय निरंतर उन्नति कर रहा है और शत-प्रतिशत परिणाम भी दे रहा है श्री अनिल परमार ने बताया कि समस्त स्टाफ और उनके सहयोग से इस विद्यालय का ब्लॉक स्तर पर नाम रोशन किया है यहां विद्यालय में निरंतर सहयोग से भामाशाह के सहयोग से जमीन प्राप्त की थी, उसके लिए सभी का धन्यवाद दिया, बोर्ड मे अच्छे अंक लाने वाले, खेल मे स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का कोरोना मे बेहतर सेवायें देने वालों का कहना है मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया आज कार्यक्रम मे मंच संचालन वरिष्ट अध्यापक मनोज मीणा ने किया कार्यक्रम मे व्याख्याता प्रहलाद राम, रवि कुमार, नवला राम, अनिल स्वामी, मांगीलाल, टिकमा राम, मोती राम, ओमप्रकाश, अर्जाराम, सतराम दास , तेज सिंह, अशोक कुमार, शिवराम आदि स्टाफ एवं गाँव के भूरा राम, भामाशाह अमराराम देवासी, स्वरूप सिंह अन्ना राम, शेरा राम, पूर्व विद्यार्थी उपस्थित रहे
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment