Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2024

जिला कलक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया. जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपदरा का ओचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ओपीडी, आयुर्वेदिक कक्ष, टीकाकरण कक्ष, सामान्य वार्ड, आपातकाल वार्ड, लेबर रूम, निःशुल्क दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला और एक्स रे कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ओपीडी में मरीजों से संवाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान जिला कलक्टर द्वारा दूर से पचपदरा स्वास्थ्य जांच करवाने आने वाले मरीज से वार्ता करने पर मरीज ने बताया कि उन्हे यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही है।  इस दौरान जिला कलक्टर ने आयुर्वेदिक कक्ष में चिकित्सक से आयुर्वेदिक ओपीडी की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से बात की। उन्होंने टीकाकरण का स्टॉक वेरिफिकेशन एवं टीकाकरण से...

पाटौदी में जिला स्तरीय मदरसा खेल महोत्सव का हुआ आयोजन

  कबड्डी, दौड़ सहित कई खेलों में खिलाड़ियों ने लिया भाग   बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा इस नवाचार पर अल्पसंख्यक वर्ग में खासकर बालकों में काफी उत्साह नजर आया।   मदरसा इस्लामिया गौसिया पाटौदी की मेजबानी में इस खेल महोत्सव का आयोजन का हुआ। इस खेल आयोजन के अंत में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान समेजा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु कुमार लोहिया, पाटोदी उप सरपंच शौकीन शाह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी घेवर राम प्रजापत, मेहता हिंदू मल बच्छराज रा. ऊ .मा. वि. के प्राचार्य पीर खान, आर. पी. टीकमाराम चिडियारा, ने अपने विचार रखे।  इस मौके पर भामाशाह जमाल खान, नासिर खान बागावास, अरबाज खान, इकबाल शाह, अधरीम खान,हस्ताराम, पुष्प राज, देवी लाल, गेनाराम, सकूर खान, खेत सिंह समीम पठान , सहित कई गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, प्रतिभागी बालक- बालिकाएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन नासिर खान बागावास ने किया। वही कार्यक्रम के आयोजन पर सचिव बशीर शाह ने आभार प्रकट किया।

खेतों में फार्म पौण्ड बनाने पर किसानों को मिलेगा 1 लाख 35 हजार रूपये तक का अनुदान

डीपी न्यूज मीडिया जयपुर/बालोतरा. प्रदेश में गिरते भू-जल स्तर के कारण खेती-किसानी पर सीधा असर पड़ रहा है। सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई योजनाऐं चला रही है। इसी कड़ी में खेतों में फार्म पौण्ड बनाने पर राज्य सरकार द्वारा किसानों को 1 लाख 35 हजार रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है। फार्म पौण्ड में सिंचाई के लिए बारिश के पानी का संचय किया जाता है। बंजर पड़ी भूमि को खेती लायक बनाने के लिए इसका अहम उपयोग है। कृषि आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सीमान्त कृषकों को इकाई लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 73 हजार 500 रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 90 प्रतिशत या 1 लाख 35 हजार रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर अनुदान दिया जाता है। सामान्य श्रेणी के कृषकों को लागत का 60 प्रतिशत या अधिकतम 63 हजार रूपये कच्चे फार्म पौण्ड पर तथा 80 प्रतिशत या 1 लाख 20 हजार रूपये प्लास्टिक लाईनिंग फार्म पौण्ड पर जो भी कम हो अनुदान राशि दी जाती है। न्यूनतम 400 घनमीटर क्षमता की खेत तलाई पर ही अनुदान दिया जाता है। अनुदान के लिए पात्रता ...

त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत ग्राम,उपखंड और जिला स्तर पर होगा जनसुनवाई का आयोजन

डेस्क न्यूज/डीपी न्यूज बालोतरा. प्रमुख शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग के आदेशों की अनुपालना में जिला बालोतरा में त्रिस्तरीय जनसुनवाई की श्रृंखला के तहत माह मार्च में ग्राम स्तर, उपखंड स्तर और जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि माह मार्च के प्रथम गुरुवार, 07 मार्च को ग्राम स्तरीय, द्वितीय गुरुवार, 14 मार्च को उपखण्ड स्तरीय तथा तृतीय गुरुवार 21 मार्च को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि जन अभियोग निराकरण विभाग के निर्देशो की पालना करते हुए जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवतापूर्वक निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।

विद्यार्थी संस्कार के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर जीवन में कामयाब बनें - राजपुरोहित**विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

  बाबुराम केनावत धोरीमन्ना :निकटवर्ती- आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजियावास में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असि. प्रो. गणपतसिंह राजपुरोहित, अध्यक्षता असिस्टेंट प्रोफेसर भास्कर गोविंद मैत्रेय, अतिविशिष्ट अतिथि गुड़ामालानी सीबीईओ ओमप्रकाश कड़वासरा, हेमाराम सारण,हिन्दूसिंह इन्द्रोई,भामाशाह भारताराम बिश्नोई, चैयरमैन भीखाराम बैरड़, संस्था प्रधान हुकमाराम चौधरी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारम्भ किया।मुख्य अतिथि असि. प्रोफेसर गणपतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि विद्यार्थी संस्कार के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर जीवन में कामयाब बनें। मेहनत का विकल्प नही है, मेहनत करने वाले को ही सफलता का मुकाम प्राप्त होता है। प्रोफेसर भास्कर गोविंद मैत्रेय ने बताया कि अभावों में रहकर संघर्ष करने से जीवन सफल बनता है। सीबीईओ ओमप्रकाश कड़वासरा ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करें। हेमाराम सारण ने शैक्षिक नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को माहौल देने की बात कही। प्...

पाबूबेरा सरकारी विद्यालय मे आयोजित हुआ आशीर्वाद व मोटिवेशनल समारोह

रिपोर्टर: बाबुराम केनावत , शिक्षक केवल सफलता का रास्ता बता सकता है लेकिन उस रास्ते पर चलना आपको ही पङेगा - सुथार धोरीमन्ना :-उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हेतु विद्यालय में आशीर्वाद व मोटिवेशनल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मोटिवेशनल वक्ताओं के द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया। आशीर्वाद व मोटिवेशनल समारोह के मुख्य अतिथि पीईईओ भीमथल बीजाराम सुथार ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षक केवल सफलता का रास्ता बता सकता है लेकिन उस रास्ते पर चलना आपको ही पङेगा जो विद्यार्थी शिक्षक के बताये उस रास्ते पर ईमानदारी से चलता है तो वह अवश्य ही उस मंजिल तक पहुंच जाता है जिस पर एक विद्यार्थी को पहूंचना होता है।विशिष्ट अतिथि गौतमराम शर्मा व्याख्याता राउमावि जांभोजी का मंदिर ने विद्यार्थियों का तिलक एवं मोली बांधकर प्रोत्साहित करते हुए बताया कि एक चींटी अपने से दो गुना वजन उठाकर अपने लक्ष्य तक पहूंच जाती है ,आप तो फिर भी एक इंसान हो मेहनत द्वारा कोई भी लक्ष्य प्राप्त...

एक शाम मोटवी माता के नाम भजन संध्या व मेला आयोजित

रिपोर्टर : बाबुराम केनावत धोरीमना /डीपी न्यूज़ मीडिया . पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोर चारणान में मोटवी माता का मेले से पुर्व रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्थानीय भजन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी गई । मंदिर पुजारी गजेदान चारण ने बताया कि शनिवार को मोटवी माता का मेला आयोजित हुआ जिसमें ,शंकरपुरी महाराज रडु मठ महन्त,धोरीमना पुर्व प्रधान ताजाराम मुढं, धोरीमना उपप्रधान जरुपाराम चौधरी, सरपंच रामाराम जाणी, मिश्रीमल हुडा, पुर्व प्रधान पन्नी देवी, पप्पुराम मुढं नेमाराम मुढं अशोक कुमार आंसु, शंकराराम भडवाला,जसाराम गोदारा भंवराराम, नारायण, नगाराम,गपपत हुड्डा धर्माराम हुड्डा,मलाराम चौधरी, महेंद्र जाणी ,,सवाई राम, मुढं देवाराम ढाका हेमाराम बेनीवाल, भलाराम, खेमाराम, हिम्मताराम हुड्डा, चुनाराम धतरवाल, , नवलाराम,भडवाला, कुंभाराम स्वरुप मुढं,छगनलाल जाणी, जगदीश जैन,भरत मुढं अर्जुन हुडा, सहित कई गणमान्य लोगों ने मोटवी माता के मंदिर में धोक लगाकर खुशहाली की कामना करते हुए मंदिर प्रांगण में सेवाएं प्रदान की, एवं देर शाम तक भगतों का जनसैलाब उमड़ा, भगतों की जय-जयकार से मंदिर प्र...

सिवाना विधानसभा में प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सांसद के रूप में गिनाई अपनी उपलब्धियां

कहा - सांसद कोष और केंद्र सरकार की ओर से विकास और पैरवी में कोई कमी नहीं रखी कोरोना और कांग्रेस की परेशानियों के बावजूद स्थानीय सांसद के रूप में हमेशा सक्रिय रहा : कैलाश चौधरी बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । संसदीय क्षेत्र में प्रवास की श्रृंखला में रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सिवाना विधानसभा के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सिवाना विधानसभा के भूंका भगतसिंह स्थित शहीद विशनसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह एवं स्मार्ट बोर्ड उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी राउमावि लोहिड़ी में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में उपस्थित होकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा भामाशाहों को सम्मानित किया और संवाद के माध्यम से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, ...

शिक्षा मंत्री दिलावर ने ब्रह्मा जी के दर्शन कर की पूजा अर्चना

आसोतरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को भी सुना बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर एक दिवसीय यात्रा पर बालोतरा पहुंचे।  शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आसोतरा में जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने खेतेश्वर महाराज जी के समाधि स्थल पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही ब्रह्मधाम गादीपति संत श्री तुलसाराम महाराज का आशीर्वाद लिया। आसोतरा धाम की यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को सुना। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आसोतरा पहुँचने पर तीर्थ ट्रस्ट की ओर से स्वागत किया गया।  इसके पश्चात शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने खेतेश्वर गुरुकुल संचालन समिति में आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम शिरकत की और प्रतिभाओं का सम्मान किया।  इस दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु, सभापति सुमित्रा जैन, पाटोदी प्रधान ममता प्रजापत, जोगेंद्र सिंह सिलोर, दुर्गसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे। ...

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की देव दर्शन यात्रा

जसोल धाम, ब्रह्मधाम व नाकोडा में किए दर्शन, की पूजा अर्चना बालोतरा@डीपी न्यूज मीडि या। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एक दिवसीय देव यात्रा के तहत बालोतरा पहुंचे।  जहां उन्होंने जसोल धाम में जगत जननी श्री राणी भटियाणी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात गोपालन मंत्री कुमावत आसोतरा पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मंत्री कुमावत ने आसोतरा में जगत पिता श्री ब्रह्मा के दर्शन किए। इसके साथ गादीपति सन्त तुलसाराम महाराज का आशीर्वाद लिया। देव दर्शन कार्यक्रम की अगली कड़ी में  मंत्री कुमावत विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोडा पहुंचे। जहां उन्होंने भैरव देव की पूजा अर्चना की।  जोराराम कुमावत के मंत्री बनने के बाद पहली बार बालोतरा पहुंचने पर स्वागत किया गया।  जसोलधाम पहुंचने पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया।  देव दर्शन यात्रा के दौरान गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत मीडिया से रूबरू हुए।  इस दौरान जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, भाजपा प्रदेश कार्य स...

जिला कलक्टर ने किया जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्यों का निरीक्षण

जल जीवन मिशन के तहत हर घर को मिलेगा जल- जिला कलक्टर बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को अराबा दुदावतान, अराबा पुरोहितान, अराबा नाग्नेचा, नींबाखेड़ा  कार्य में पम्पिंग स्टेशन डिस्ट्रीब्यूशन व राइजिंग मेन पाइप लाइन नेटवर्क का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अराबा नाग्नेचा में चलती हुई पानी की सप्लाई का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर यादव ने अराबा पुरोहितान के प्राथमिक विद्यालय में पानी की सप्लाई की जानकारी ली। साथ ही टाँके में पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली । निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जल जीवन मिशन से वंचित ढाणियो के लिए प्रस्ताव बनाने, दूर दराज की ढाणियो को सीधे पम्प हाउस से जोड़ने के साथ गांवों में नियमित सप्लाई के लिए समय सारणी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को जोड़ा जाए। उन्होंने वंचित परिवारों का सर्वे करा हर घर को शुद्ध पेयजल मुहिया करवाने की व...

बालोतरा जिले के पात्र उम्मीदवार 22 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली (2024-25) बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। अग्निपथ योजना के तहत बालोतरा जिले के सैना भती रैली 2024-25 हेतु अविवाहित पुरुषो के लिए ऑनलाईन आवेदन www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2024 से प्रारम्भ हो चुका है। यह रैली प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में अग्निवीर कार्यालय सहायक और स्टोर कीपर तकनीकी की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। तथा दुसरे चरण में शारीरिक दक्षता टेस्ट होगा।  सेना भर्ती रैली अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर (कार्यालय सहायक / स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वीं पास योग्यता रहेगी। अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती प्रक्रिया: अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली में www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक किया जा सकेगा। अभ्यार्थियों को कम से कम पांच परीक्षा केन्द्र चुनना होगा। जिसमे से पहले तीन केन्द्र का आवण्टन होगा। परीक्षा केन्द्र बदली हेतु अनुरोध का सुनवाई नहीं होगा। उम्मीदवार...

शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह का आयोजन

सुरेश कुमार  सिवाना/डीपी न्यूज राजीव गाँधी औडिटोरिम सिवाना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत  समिति प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित , विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी समदड़ी मांगीलाल नायल, रामनिवास आचार्य चेयरमैन नगर पालिका सिवाना ,कार्यक्रम संयोजक रितेश त्रिपाठी ब्लोक परियोजना प्रबंधक सिवाणा सह-सयोंजक खेता राम चौधरी ब्लोक परियोजना प्रबंधक- सिंनधरी उपस्थित रहे , दयाराम मीणा एरिया कोऑर्डिनेटर,रामकरण कंप्यूटर मैनेजर,नीरज कुमार कंप्यूटर मैनेजर, मुकेश कुमार क्लस्टर प्रबंधक सिवाना , अमृतलाल आरपीआरपी हीना आरपीआरपी,रेखा कलस्टर प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान ने कहा कि वह शक्ति है सशक्त है पुरुषों से कम भी नहीं है वह भारत की नारी है। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित स्वयं सहायता समूह की राष्ट्र की विकास तथा सामुदायिक समर्थन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने न केवल महिलाओं के जीवन को बदल दिया है बल्कि हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई है। उन्होंने कहा कि आज हम यहां इन स्वयं सहायता समूहों की उल्लेखनीय उपलब्धियां को रेखांकित करने एवं...

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबुली में हर वर्ष की भांति प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण संरक्षण क्रांति दिवस के बैनर तले विद्यालय स्तर पर बड़े धूमधाम के साथ में मनाया गया

रिपोर्टर : बाबुराम केनावत बाडमेर/धोरीमन्ना - संस्था प्रधान भीखाराम बिश्नोई ने विद्यालय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने कृत संकल्प लिया और वरिष्ठ अध्यापक शैतान राम ने कहा कि 'सिर सांटे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण ' एक पेड़ के बदले एक सिर भी कट जाए तो भी सस्ता सौदा होगा।  बच्चों को एक सजग प्रहरी होकर पेड़ पौधों और संरक्षण की महत्व बताया पृथ्वी पर बढ़ते तापमान ग्लोबल वार्मिंग की चिंता व्यक्त की और स्टाफ साथी गूगनसिंह भाटी, जगदीश चंद्र कड़वासरा, डालूराम सुथार, पप्पुलाल रैगर ,प्रताप सिंह ,व कैलाश ने अपने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता जागरुकता पर बड़े विस्तार से बताया। वर्तमान समय की प्रासंगिकता देखते हुए पर्यावरण को एक जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा ।संतुलित पर्यावरण के बगैर अपना इस धरती पर रहना नामुमकिन हो जाएगा और भौतिकवाद की चकाचौंध और बढ़ती मांग को देखते हुए वन व वन्यजीव पेड़ पौधे सब घट रहे है। नदी ताल तलैया सब दूषित हो रहे हैं कि चिंता व्यक्त की । पेड़ पौधों से हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है और पेड़ पौधे हमें फल फूल छाया लकड़ी इत्यादि देते हैं प्रकृति के साथ...

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बैठक आयोजित

बोर्ड परीक्षाओं का गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ हो सफल आयोजन - सुशील कुमार यादव बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक और माध्यमिक परीक्षाओं का गोपनीयता और पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित हो। यह बात जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही। मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक और माध्यमिक परीक्षाओं के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए बैठक का आयोजन जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बोर्ड परीक्षा 2024 के आयोजन एवं संचालन, बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष, प्रश्न पत्र वितरण व्यवस्था, प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति विषयों पर गहनता से चर्चा की गई। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2024 में गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के मद्देनजर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों, उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र वितरण केंद्रों पर तथा चयनित केंद्र...

बालोतरा पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 22 को

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया । पंचायत समिति बालोतरा की साधारण बैठक का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा। विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति बालोतरा की साधारण बैठक का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार में प्रधान भगवतसिंह जसोल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।  उन्होंने बताया कि साधारण बैठक में गत बैठक के कार्यवाही का अनुमोदन, ग्रामीण अंचल की विद्युत, पेयजल एवं सड़क सम्बन्धित समस्याओं के प्रभावी निराकरण, ग्रामीण विकास योजनान्तर्गत संचालित विकास कार्यों, महात्मा गांधी नरेगा योजना की वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रभारी निराकरण, पंचायती राज संस्थाओं को हस्तांतरित कार्य यथा कृषि, भू-संरक्षण एवं जलग्रहण, सिंचाई, धन सामाजिक कल्याण, प्रारम्भिक शिक्षा, बाल विकास परियोजना आदि की गतिविधियों पर समीक्षात्मक विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साधारण बैठक में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण सादर आमंत्रित है।

राजस्थान उच्च न्यायालय प्लेटिनम जुबली समारोह,रन फाॅर लीगल एड का हुआ आयोजन

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा रविवार को नाकोड़ा रोड़ ज्ञानशाला से भैरव गौशाला तक ’’रन फाॅर लीगल एड’’ (दौड़) का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश एम.आर. सुथार ने विधिक सेवा के महत्व को बताया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया।  प्राधिकरण के सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बालोतरा सिद्धार्थ दीप ने निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले राजीनामा योग्य प्रकरणों की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।   प्राधिकरण के अध्यक्ष एम.आर. सुथार ने ‘‘रन फाॅर लीगल एड’’ दौड़ को हरी झंडी...

थार उत्थान यात्रा का शुंभारम्भ 19 फरवरी को

सुरेश कुमार  सिवाना . सेवानिवृत डीजीपी व भाजपा नेता डॉ. सांगाराम जांगिड के नेतृत्व में  थार उत्थान यात्रा का शुंभारम्भ 19 फरवरी को होगा। यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।‌ डाॅ. सांगाराम जांगिड़ ने बताया कि यह थार उत्थान यात्रा एक निश्चित दिनों तक चलने वाली यात्रा नहीं है, बल्कि इस यात्रा के कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में तथा अलग-अलग स्थानों पर समय-समय पर आयोजित कर शिक्षा, रोजगार, महिला साक्षरता, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण सहित स्थानीय मुद्दों पर कार्य करेगी। डाॅ. जांगिड़ ने बताया कि थार उत्थान यात्रा की शुरूआत 19 फरवरी को बालोतरा सिवाना नगर से की जायेगी। तत्त्पश्चात अलग-अलग चरणों में यह यात्रा बाड़मेर, जैसलमेर व बालोतरा के अन्य गावों में आयोजित की जायेगी। इसको लेकर टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सिवाना में सर्वे किया जा रहा है तथा महिला शिक्षा, युवा विकास, खेल प्रगति व लोगों की सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है।

जिला कलक्टर के निर्देशन में अधिकारियों ने किया छात्रावासों का सघन निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

बालोतरा । जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के विभिन्न छात्रावासों का सघन निरीक्षण किया गया। शनिवार को जिले के राजकीय अंबेडकर छात्रावास बालोतरा प्रथम और द्वितीय, राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास बालोतरा, राजकीय अंबेडकर छात्रावास कल्याणपुर, बायतु, पाटोदी, समदड़ी, मोकलसर और सिणधरी का उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और विकास अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में छात्रावास में स्वीकृत और कक्षा वार प्रवेशित छात्र की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान छात्रावास भवन की स्थिति, शुद्ध पेयजल और विद्युत व्यवस्था, शौचालय, छात्रावास भवन और परिसर में साफ सफाई, रसोईघर की स्थिति, प्रतिदिन दिए जा रहे भोजन और अल्पाहार, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति एवं गुणवत्ता, छात्रावास को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की वस्तुस्थिति की जांच की गई। इसके साथ ही छात्रावास संचालन नियम 2012 के अनुसार संधारित छात्र छात्रा प्रवेश पंजिका, मूवमेंट रजिस्टर, छात्र छात्रा उपस्थिति पंजिका, स्टाफ उपस्थिति पंजिका, राशन पंजिका, रोकड पंजिका, व...

पचपदरा तहसील कार्यालय के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

बालोतरा । शनिवार को उपखंड कार्यालय सभागार में उपखंड अधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में पचपदरा तहसील कार्यालय के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बैठक के दौरान राजस्व संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा दिए। उन्होंने सभी पटवारियों को बिना अनुमति अकृषि भूमि के प्रयोजन करने वालों का सर्वे करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अवैध खनन पर चर्चा करते हुए अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों का मौका मुआयना कर संतोषपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए ताकि परिवादी को दुबारा जनसुनवाई में नही आना पड़े। उन्होंने कोर्ट के प्रकरणों में मौका जांच और विभाजन प्रस्ताव के प्रकरणों में कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।