Skip to main content

जिला कलक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण


बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया. जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जांच हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपदरा का ओचक निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ओपीडी, आयुर्वेदिक कक्ष, टीकाकरण कक्ष, सामान्य वार्ड, आपातकाल वार्ड, लेबर रूम, निःशुल्क दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला और एक्स रे कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने ओपीडी में मरीजों से संवाद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। संवाद के दौरान जिला कलक्टर द्वारा दूर से पचपदरा स्वास्थ्य जांच करवाने आने वाले मरीज से वार्ता करने पर मरीज ने बताया कि उन्हे यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही है। 
इस दौरान जिला कलक्टर ने आयुर्वेदिक कक्ष में चिकित्सक से आयुर्वेदिक ओपीडी की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण कक्ष में टीकाकरण संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता से बात की। उन्होंने टीकाकरण का स्टॉक वेरिफिकेशन एवं टीकाकरण से संबंधित कोल्ड चैन पॉइंट के फ्रिज का अवलोकन किया। साथ ही एएनएम द्वारा पीसीटीएस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्ठी करा वेरिफिकेशन किया।
 जिला कलक्टर यादव ने सभी कमरों एवं कक्षों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लेबर रूम के फर्श की घिसाई करवाकर सही करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के अभाव के बारे में अवगत करवाया गया। जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर ने पचपदरा तहसीलदार को चिकित्सालय के पीछे खाली पड़ी जमीन को आवंटित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के क्षतिग्रस्त पुराने भवन एवं आवासीय तीन भवनों को ध्वस्त करने की कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिए चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को निर्देशित किया। साथ ही चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन को चिकित्सा विभाग को आवंटित करने के प्रस्ताव को तैयार भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निःशुल्क दवा वितरण केंद्र में नया कंप्यूटर एवं प्रिंटर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रयोगशाला एवं एक्स रे कक्ष का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर ने कार्यालय कक्ष का अवलोकन कर
चिकित्सा विभाग की जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित समस्त योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति पर की चर्चा की गई। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।