Skip to main content

राजस्थान उच्च न्यायालय प्लेटिनम जुबली समारोह,रन फाॅर लीगल एड का हुआ आयोजन

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा रविवार को नाकोड़ा रोड़ ज्ञानशाला से भैरव गौशाला तक ’’रन फाॅर लीगल एड’’ (दौड़) का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश एम.आर. सुथार ने विधिक सेवा के महत्व को बताया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया।
 प्राधिकरण के सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बालोतरा सिद्धार्थ दीप ने निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले राजीनामा योग्य प्रकरणों की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  
प्राधिकरण के अध्यक्ष एम.आर. सुथार ने ‘‘रन फाॅर लीगल एड’’ दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभांरभ किया। यह दौड़ ज्ञानशाला नाकोड़ा रोड़ से प्रारंभ होकर भैरव गौशाला, नाकोड़ा रोड़ के आगे समाप्त हुई।
रन फाॅर लीगल एड दौड़ में प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एव सेशन न्यायाधीश) एम.आर.सुथार, पारिवारिक न्यायाधीश खगेन्द्र कुमार शर्मा, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश विक्रम सिंह, प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सिद्धार्थ दीप, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजन खत्री, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमलता धाणदिया, सागर माथुर, नवीन रत्नू, न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपांशु आर्य, वीनस चौधरी, गजेन्द्र कुमार, आदित्य तथा न्यायालय व प्राधिकरण के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरा लीगल वाॅलिंटियर्स परिवारजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आवश्यक सेवाओं के लिए पुलिस जवान व मेडिकल टीम ने सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।