Skip to main content

सिवाना विधानसभा में प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सांसद के रूप में गिनाई अपनी उपलब्धियां

कहा- सांसद कोष और केंद्र सरकार की ओर से विकास और पैरवी में कोई कमी नहीं रखी

कोरोना और कांग्रेस की परेशानियों के बावजूद स्थानीय सांसद के रूप में हमेशा सक्रिय रहा : कैलाश चौधरी

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। संसदीय क्षेत्र में प्रवास की श्रृंखला में रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सिवाना विधानसभा के दौरे पर रहे। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सिवाना विधानसभा के भूंका भगतसिंह स्थित शहीद विशनसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव, भामाशाह सम्मान समारोह एवं स्मार्ट बोर्ड उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी राउमावि लोहिड़ी में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रमों में उपस्थित होकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा भामाशाहों को सम्मानित किया और संवाद के माध्यम से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल सहित अन्य पदाधिकारी, अध्यापकगण, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

स्थानीय सांसद के रूप में हमेशा आपके विकास के लिए प्रयासरत रहा:
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए केंद्रीय की कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद एवं सहयोग से ही मैं इस मुकाम पर पहुंच पाया हूं। इसलिए मेरे 5 साल के कार्यकाल में मैंने हमेशा यह हरसंभव कोशिश की है कि बिना किसी भेदभाव के पूर्ण सामर्थ्य के साथ आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, खेलकूद, सड़क, बिजली सहित आमजन की सुविधा से जुड़े हर क्षेत्र को दुरुस्त करने को लेकर मैं हमेशा प्रतिबद्ध रहा हूं। मेरे आदि कार्यकाल में कोरोना ने हमें परेशान किया। साथ ही पूरे 5 साल प्रदेश कांग्रेस सरकार की अटकाने और भटकाने की नीति के कारण हमें अवश्य परेशानियां झेलनी पड़ी है लेकिन बतौर सांसद और केंद्रीय मंत्री मैंने सांसद निधि कोष सहित केंद्र सरकार की ओर से विकास और मजबूत पैरवी को लेकर कोई कसर नहीं रखी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।