Skip to main content

पाबूबेरा सरकारी विद्यालय मे आयोजित हुआ आशीर्वाद व मोटिवेशनल समारोह

रिपोर्टर: बाबुराम केनावत


,शिक्षक केवल सफलता का रास्ता बता सकता है लेकिन उस रास्ते पर चलना आपको ही पङेगा - सुथार

धोरीमन्ना:-उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हेतु विद्यालय में आशीर्वाद व मोटिवेशनल समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मोटिवेशनल वक्ताओं के द्वारा विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया गया। आशीर्वाद व मोटिवेशनल समारोह के मुख्य अतिथि पीईईओ भीमथल बीजाराम सुथार ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षक केवल सफलता का रास्ता बता सकता है लेकिन उस रास्ते पर चलना आपको ही पङेगा जो विद्यार्थी शिक्षक के बताये उस रास्ते पर ईमानदारी से चलता है तो वह अवश्य ही उस मंजिल तक पहुंच जाता है जिस पर एक विद्यार्थी को पहूंचना होता है।विशिष्ट अतिथि गौतमराम शर्मा व्याख्याता राउमावि जांभोजी का मंदिर ने विद्यार्थियों का तिलक एवं मोली बांधकर प्रोत्साहित करते हुए बताया कि एक चींटी अपने से दो गुना वजन उठाकर अपने लक्ष्य तक पहूंच जाती है ,आप तो फिर भी एक इंसान हो मेहनत द्वारा कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर लोगे।इसके अलावा विद्यार्थियों को आशीर्वाद देने पहूंचे गोपाल सिंह ठाकुर प्रधानाचार्य राउमावि कोठाला, हेमंत नंदन चौधरी प्रधानाध्यापक राउप्रावि सऊओं की ढाणी,रावताराम गोदारा प्रबंधक आदर्श विद्या मंदिर तेजियावास, अध्यापक लाधुराम तेतरवाल, रामलाल जाणी व ग्रामीण देवाराम ढाका, खेमाराम गोदारा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर मनोबल बढ़ाया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अचलाराम सेवदा ने शिक्षकों द्वारा सत्रपरंत शिक्षकों द्वारा कराई मेहनत का ब्यौरा मेहमानों के सामने विद्यार्थियों को दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह के दौरान मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक मोहनलाल तरङ ने किया। इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश तेतरवाल,कमला चौधरी,धुङाराम माचरा, मेघाराम चौधरी, स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई, रमेश कुमार व कनिष्ठ सहायक देव कुमार मीणा ने भी विद्यार्थियों को मनोबल बढ़ाकर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की कामना की। यह जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमाराम मेघवाल का निधन

मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।  फाइल photo   2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे :: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।

ग्राम रथ का हुआ जोरदार स्वागत,आमजन ने जानी योजनाएं

निर्मल कुमार...... मोतीसरा .सरकार की हर गांव में आमजन तक योजनाओं की पहुंच को लेकर शुक्रवार के दिन मोतीसरा ग्राम पंचायत ग्राम रथ पहुंचा। रथ यात्रा मोतीसरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही देशी अंदाज और गायन शैली से भी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जागरूक किया। आमजन ने प्रदेश सरकार का भी इस रथ की प्रशंसा की और कहा कि यह जागरूकता आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी का साफ़ा और माला से बहुमान भी किया गया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, रेंजर भोमाराम लवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाराम, सुरज्ञान,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, कनिष्क सहायक रूपाराम विराश, पटवारी पवन सिंह मेड़तिया,सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा,प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार मेघवाल, पशुधन सहायक धनराज सांगवा,मांगीलाल राजपुरोहित, व्याख्याता गोपीचंद गर्ग, उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच पोलाराम, भगाराम भील, सहित गणमान्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।