Skip to main content

विद्यार्थी संस्कार के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर जीवन में कामयाब बनें - राजपुरोहित**विद्यालय के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

 बाबुराम केनावत



धोरीमन्ना:निकटवर्ती- आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तेजियावास में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असि. प्रो. गणपतसिंह राजपुरोहित, अध्यक्षता असिस्टेंट प्रोफेसर भास्कर गोविंद मैत्रेय, अतिविशिष्ट अतिथि गुड़ामालानी सीबीईओ ओमप्रकाश कड़वासरा, हेमाराम सारण,हिन्दूसिंह इन्द्रोई,भामाशाह भारताराम बिश्नोई, चैयरमैन भीखाराम बैरड़, संस्था प्रधान हुकमाराम चौधरी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारम्भ किया।मुख्य अतिथि असि. प्रोफेसर गणपतसिंह राजपुरोहित ने कहा कि विद्यार्थी संस्कार के साथ उच्च शिक्षा हासिल कर जीवन में कामयाब बनें। मेहनत का विकल्प नही है, मेहनत करने वाले को ही सफलता का मुकाम प्राप्त होता है। प्रोफेसर भास्कर गोविंद मैत्रेय ने बताया कि अभावों में रहकर संघर्ष करने से जीवन सफल बनता है। सीबीईओ ओमप्रकाश कड़वासरा ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन करें। हेमाराम सारण ने शैक्षिक नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को माहौल देने की बात कही। प्रधानाचार्य हुकमाराम बैरड़ ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।इस अवसर पर हिन्दूसिंह इन्द्रोई, आसूराम सियाग,हेमेन्द्र बिश्नोई,वरदाराम सुथार ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विद्यालय के भामाशाहाओं एवं राजकीय सेवा में चयनित पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को मुंह मीठा एवं माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक रावताराम गोदारा ने कार्यक्रम में पधारें सभी मेहमानों आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन बंशीलाल राजपुरोहित व आर.आर. गोदारा ने किया। इस दौरान रामाराम बैरड़ सरपंच हीराराम मूंढ़ण, भजनलाल बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, जालाराम सुथार, पुखराज सेंवर,मांगाराम सुथार, लाखाराम जाणी, मोहनलाल चौधरी सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें। जानकारी धनराज शर्मा ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।