Skip to main content

जिला कलक्टर के निर्देशन में अधिकारियों ने किया छात्रावासों का सघन निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं



बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के विभिन्न छात्रावासों का सघन निरीक्षण किया गया।
शनिवार को जिले के राजकीय अंबेडकर छात्रावास बालोतरा प्रथम और द्वितीय, राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास बालोतरा, राजकीय अंबेडकर छात्रावास कल्याणपुर, बायतु, पाटोदी, समदड़ी, मोकलसर और सिणधरी का उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और विकास अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में छात्रावास में स्वीकृत और कक्षा वार प्रवेशित छात्र की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान छात्रावास भवन की स्थिति, शुद्ध पेयजल और विद्युत व्यवस्था, शौचालय, छात्रावास भवन और परिसर में साफ सफाई, रसोईघर की स्थिति, प्रतिदिन दिए जा रहे भोजन और अल्पाहार, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति एवं गुणवत्ता, छात्रावास को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की वस्तुस्थिति की जांच की गई। इसके साथ ही छात्रावास संचालन नियम 2012 के अनुसार संधारित छात्र छात्रा प्रवेश पंजिका, मूवमेंट रजिस्टर, छात्र छात्रा उपस्थिति पंजिका, स्टाफ उपस्थिति पंजिका, राशन पंजिका, रोकड पंजिका, वाउचर पंजिका, स्थाई भंडार पंजिका, अस्थाई भंडार पंजिका, अनावर्तक सामान वितरण पंजिका, मैस समिति बैठक पंजिका, आवासी व्यक्तिगत पंजिका, सामान्य पत्राचार पंजिका का अवलोकन किया गया तथा प्रतिदिन प्रविष्ठी करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान छात्रावास में सामान्य सुविधाओं की उपलब्धता जिसमें पोशाक, पुस्तकालय, कंप्यूटर, खेलकूद गतिविधियों के साथ बालकों को उपलब्ध करवाई जा रही कोचिग सुविधा का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, रसोईघर और छात्रावास परिसर में नियमित साफ सफाई करने, मूलभूत सुविधाएं जिसमें शुद्ध पेयजल, बिजली और शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ समग्र विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को नियमित खेलकूद करवाने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास करने की बात कही।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा अध्ययनरत छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें दी जा रही आवास व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।