Skip to main content

Posts

समाजसेवी काठाडी ने पुण्य के कार्य में सहभागिता निभाई

DP NEWS MEDIA   सिवाना श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रणेता पूज्य तनसिंह जी के 100 वे जन्म दिवस को शताब्दी वर्ष के रूप मे दिल्ली जेएलएन स्टेडियम में 28 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। क्षत्रिय युवक संघ के निर्देशानुसार साठा चौरासी में कार्यरत समाजसेवी गंगासिंह काठाडी से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया की ज्ञात रहे 22 दिसंबर 2021 को संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर मे हीरक जयंति मनाई गई थी। उसी तरह भव्य कार्यक्रम का दिल्ली मे आयोजन किया जा रहा है जिसके निमित्त कुछ स्वयंसेवकों ने अपनी अपनी टोलियां बनाकर दिल्ली एनसीआर व उतर प्रदेश के साठा चौरासी  60.गाँव सिसोदियो के व 84 गाँव तोमर वंशजो के है जिसमे प्रबुद्ध जनों से जन संपर्क करने का हमे भी पांच दिन के लिए अवसर मिला इस पुण्य के कार्य मे अपनी सहभागिता निभाते हुए गंगासिंह काठाडी व आदरणीय रमेश राघव के नेतृत्व मे 27 जुलाई से 31 जुलाई तक अर्जुनसिंह देलदरी,मूल सिंह काठाड़ी,गणपत सिंह भवरानी,रेवतसिंह धीरा,भेरूपालसिंह दासपा,वीर बहादुरसिह असाडा, राजूसिह कारोला,राजूसिह रानीवाडा, धर्मेंद्रसिंह पंवार, योगस पुंडीर, सभी ...

कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बुध सदस्य प्रमाण पत्र वितरित

सिवाना   विधानसभा क्षेत्र आज पातों का बाड़ा में कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बुध सदस्य प्रमाण पत्र देते हुए वह आगामी चुनावों की तैयारी हेतु वोटर लिस्ट देकर ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वाने एवँ कांग्रेस के प्रति लोगों को जोड़ने कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का विचार विमर्श करते हुए  । सुनील  परिहार रीको निदेशक वह साथ में पूर्व विधायक धाराराम  फुलवारिया, पूर्व विधायक मोटाराम  मेघवाल, मजल सरपंच लसीराम  चौधरी, पूर्व सरपंच मधुसिंह  सिलोर,वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन बेलिम, महेंद्र  सांखला, ठाकर खेड़ा सरपंच मदन लाल  भील, ईश्वर सिंह  राजपूत , पूर्व सरपंच चेलाराम  चौधरी, पूर्णप्रकाश श्रीमाली ,चुन्नीलाल  चौधरी, घेवर राम  चौधरी, मदन दास  संत, बंशीलाल  भील,राजाराम  भील, रमेश  भील, सोनाराम  भील,किशना राम  देवासी, मालाराम  देवासी, आदाराम  घांची, सूजाराम  माली, मिश्राराम  माली,धनाराम माली, श्रवण  मेघवाल सहित उपस्थित सभी ग्रामीणजन एवँ कार्यकर्तागण ।

दो दिवसीय शिविर हुआ आयोजित

दो दिवसीय शिविर हुआ आयोजित मोतीसरा : ग्राम पंचायत मोतीसरा के पंचायत परिसर मे 10 और 11 दो दिवसीय महंगाई राहत बचत शिविर का आयोजन हुआ, जिसमे 47 लाभार्थियों को  गारंटी कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुकन सिंह,पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई,तहसीलदार हातिम खान,विकास अधिकारी हनुमान राम सरपंच फतेह सिंह,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा सहित कार्मिक और ग्रामीण जन मौजूद रहे। लोक कलाकारों का बहुमान : मोतीसरा मे शिविर पूर्व संध्या कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने वाले कलाकार पारसमल,सकाराम,चंद्राराम,तगाराम आदि को विकास अधिकारी हनुमान राम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और योजना के तहत आवेदन करने को निर्देशित किया। उपखण्ड अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण : सिवाना उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने  राबाउप्रावि  और् राउमावि मोतीसरा का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिये। ग्रामीणों ने की सडक की मांग : ग्रामीणजन ने प्रधान और शिविर प्रभारी को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया की विगत कई वर्षो से डाबली...

एसडीएम विश्नोई ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण गया।,दिये आवश्यक निर्देश

सिवाना(सुरेश कुमार)  एसडीएम  दिनेश  विश्नोई ने आज उप  जिला अस्पताल का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना जननी सुरक्षा योजना  मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की प्रगति रिपोर्ट एवं अस्पताल में भर्ती प्रसूताओ से रूबरू होकर कलेवा योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली तो महिलाओं के द्वारा बताया कि हमें  मेनु के हिसाब से निशुल्क कलेवा योजना का लाभ मिल रहा है साथ ही एसडीएम  ने नई  बिल्डिंग बन रही है उसका निरीक्षण किया और मौसमी बीमारियों से संबंधित रैपिड रिस्पांस टीम बनाने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ देवराज कड़वासरा को निर्देशित किया

शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे राणावत का बहुमान किया

शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे राणावत का बहुमान किया। मोतीसरा के बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक रत्नलाल राणावत भारत स्काउट व गाइड का शैक्षणिक भ्रमण दार्जलिंग मे भाग लिया। यह भ्रमण 18 दिनों का रहा जिसमे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों मे भाग लिया।  राणावत ने बताया की इसके साथ ही नेपाल,भूटान,शिलोंग,उड़ीसा जगनाथपुरी कोणार्क मंदिर,आसाम पं बंगाल कोलकता आदि का शैक्षणिक भ्रमण किया।

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की शिक्षा मंत्री श्रीमान कल्ला एवम् शिक्षा राज्य मंत्री खान से वार्ता

  बाड़मेर@डीपी न्यूज़ । राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल ने बताया कि शिक्षा संकुल में आज राजस्थान शिक्षक संघ( शेखावत) के प्रतिनिधि मंडल से शिक्षा मंत्री डा. बी डी कल्ला, राज्य मंत्री जाहिदा खान, और शिक्षा सचिव नवीन जैन से संगठन के सात सूत्री माँगपत्र पर वार्ता हुई। प्रतिनिधी मण्डल में प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग,प्रदेश मंत्री उपेंद्र शर्मा,श्रवण पुरोहित,पोखर मल सहित पांच सदस्य सम्मिलित हुए ।हर बिंदु पर बिंदुवार वार विस्तृत वार्ता हुई, जिसमें गंगानगर के तीन साथियों के निलम्बन को तुरंत प्रभाव से बहाल करने पर सहमति बनी। साथ ही सभी माँगों पर त्वरित गति से कार्यवाही करने के लिए शिक्षा सचिव ने आश्वस्त किया। और जिला उपाध्यक्ष एवम पर्यावरण पाठशाला संयोजक अनिल परमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री जी  जल्दी ही CM साहब से वार्ता का समय तय करके  संघ के प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत करवाया जाएगा।वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने पूर्व वार्ता में  संगठन से किए गए कमिटमेंट के आधार पर शिक्षा सचिव को माँगपत्र के त्वरित गति से  निस्तारण हेतु निर्...

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की शिक्षा मंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति ।8 दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित

बाङमेर@डीपी न्यूज़। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखङ ने बताया बीकानेर निदेशालय पर विगत आठ दिन से चल रहा महापड़ाव  शिक्षा मंत्री से दूसरे दौर की  वार्ता में बनी सहमति के बाद स्थगित कर दिया है। संगठन के प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा वार्ता का निमंत्रण मिलने और वार्ता के दौरान मुद्दों के समाधान पर त्वरित कार्यवाही के लिए शिक्षा मंत्री का प्रतिबद्द होने के कारण और जल्दी ही समाधान का पूर्ण आश्वासन देने के बाद पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री से वार्ता में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर सिहाग,महामंत्री उपेंद्र शर्मा,सभाध्यक्ष याकूब खान,प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित और संघर्ष समिति संयोजक पोखरमल के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर प्रत्येक मुद्दे पर वार्ता की । वार्ता में शिक्षा मंत्री ने गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए BLO कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए निर्वाचन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। थर्ड ग्रेड स्थानांतरण जल्द होंगे , स्थाई तबाद...