सिवाना(सुरेश कुमार) एसडीएम दिनेश विश्नोई ने आज उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना जननी सुरक्षा योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की प्रगति रिपोर्ट एवं अस्पताल में भर्ती प्रसूताओ से रूबरू होकर कलेवा योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली तो महिलाओं के द्वारा बताया कि हमें मेनु के हिसाब से निशुल्क कलेवा योजना का लाभ मिल रहा है साथ ही एसडीएम ने नई बिल्डिंग बन रही है उसका निरीक्षण किया और मौसमी बीमारियों से संबंधित रैपिड रिस्पांस टीम बनाने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ देवराज कड़वासरा को निर्देशित किया
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment