Skip to main content

Posts

वीर दुर्गादास राठौड़ सेवा समिति ने 2 यूनिट किया रक्तदान

                        सिवाना/डीपी न्यूज़ ।     कुलदीप सिंह राज. पुलिस सिवाना ओर ओम प्रकाश मीणा  का जिन्होंने टीम के एक ही कॉल पर इतनी तेज धूप में तुरन्त मातेश्वरी हॉस्पिटल सिवाना पहुँच, आपातकालीन स्थिति से जूझ रहे मरीज रेखा देवी को अपना अमूल्य  रक्त दान कर दिया मानवता का परिचय. .मौके पर टीम  अमर सिंह राठौड़ ओर  डॉ प्रवीण शर्मा,डॉक्टर बीपी शर्मा,नेपाल सिंह भायल,  मनसुख, रेशमा परमार, सद्दाम भाई जोया,इरशाद पठान, प्रवीण भाई, रेहान भाई, अर्जुन राणा उपस्थित रहे जानकरी रिछपालसिंह करणोत द्धारा दी गई ओर कभी भी रक्त की जरूरत होने व कोई भी सेवा भाव कार्य मे  वीर दुर्गादास सेवा समिति हमेशा तैयार रहेगी

सोहनसिंह राजपुरोहित गौरव अवार्ड से होगें सम्मानित

सिवाना/सुरेश कुमार  - कस्बे के निकटवर्ती इंद्राणा निवासी सोहन सिंह राजपुरोहित को समाज की जाजम ग्रुप की ओर से तीर्थराज पुष्कर में आयोजित सम्मान समारोह में राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में राज्यभर से समाज की 31 प्रतिभाओं को अवार्ड दिया जाएगा।यह सम्मान समाज की उन प्रतिभाओं को दिया जाता है, जो किसी भी क्षेत्र विशेष में राजस्थान एवं देश सहित विदेशों में राजपुरोहित समाज का नाम रोशन करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरोहित वर्तमान में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय  में केमिस्ट्री में "मेटल काम्प्लेक्सेज कैटेलाइ्ज्ड ऑर्गेनिक ट्रांसफोर्मेशन्स" विषय पर अपनी पीएचडी कर रहे हैं।

समदड़ी : रीको निर्देशक सुनील परिहार के प्रयास लाये रंग

समदड़ी/डीपी न्यूज़ 3 करोड़ की लागत से बन रहा है  समदड़ी मे नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराने  जर्जर अस्पताल भवन के भी आए अच्छे दिन, 74 लाख स्वीकृत,  छत भवन की होगी मरम्मत, समदड़ी सबसे बड़े अस्पताल से मरीजों को मिलेगी सुविधा।समदड़ी तहसील वासियों को चिकित्सा जगत में एक और बड़ी लगाते  दिलाकर सुनील  परिहार  ने  चिकित्सा क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किए  सीएचसी समदड़ी  के पुराने भवन का मरम्मत कार्य हेतु 74 लाख रू का बजट स्वीकृत करने पर  मुख्यमंत्री ,स्वास्थ्य मंत्री राजस्थान सरकार, सुनील  परिहार निदेशक रीको जयपुर का क्षेत्र वासियो ने जताया आभार।

कोजाराम मेघवाल हत्याकांड प्रकरण का आज चौथे दिन धरना जारी है

बाड़मेर जिला अस्पताल मोर्चरी के आगे कोजाराम मेघवाल हत्याकांड प्रकरण का आज चौथे दिन धरना जारी है। बाड़मेर :कोजाराम मेघवाल हत्याकांड के आरोपियों व षडयंत्रकारियों को गिरफ्तार करने एवं पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं दो सदस्यों को स्थाई नौकरी देने एवं मृतक द्वारा दर्ज प्रकरणों में एफआर लगे मुकदमे रिओपन करने एवं लापरवाह पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने सहित मुख्य मांगो को लेकर धरना स्थल से जिला कलेक्टरेड तक मौन जुलूस निकाल कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगे जब तक नही मानी जायेगी तब तक धरना जारी रहेगा।

भारत की युवा शक्ति की ओर देख रही दुनिया”: अरुण सोनी

Y20 इंडिया चौपाल का हुआ आयोजन सिवाना - कस्बे के सदर बाजार में  शुक्रवार को G-20 के तहत Y - 20 इंडिया चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अतिथि विधायक हमीर सिंह भायल, सोहन सिंह भायल,गंगा सिंह काठाडी, पृथ्वीसिंह रामदेरिया,विक्रम सिंह, योगेश दवे,महेंद्र कुमार बागरेचा, Y-20 जिला प्रभारी अरुण कुमार सोनी थे। जिलाप्रभारी अरुण सोनी ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा Y20 चौपाल के महत्व के बारे में बताते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए युवाओं को आगे आने का आव्हान किया। स्थानीय विधायक हमीर सिंह भायल ने आज का भारत विश्व के सबसे बड़े देशों का समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। यह हर भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। केंद्र सरकार देश के युवाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर,कौशल युक्त एवं युवाओं के अंदर कुशल नेतृत्व की क्षमता को निखारने के लिए Y-20 इंडिया चौपाल के अंतर्गत सेमिनार एवं चौपाल का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि Y-20 G-20 के अंतर्गत आने वाले इंगेजमेंट ग्रुप का एक हिस्सा है। युवा नेता सोहन सिंह भायल ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

सिवाना में अम्बेडकर जयंती की पूर्व तैयारी की बैठक संपन्न

सिवाना/सुरेश कुमार अम्बेडकर जयंती समारोह समिति  के तत्वावधान में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम व बाइक रैली की रूपरेखा को लेकर बैठक हुई । बैठक में सर्वसम्मति से बंशी राणा मिठोड़ा  को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया । इस दौरान बैठक में कस्बे में मुख्य बाजार में बाइक रैली निकालने का प्रस्ताव पारित किया गया  इसके पश्चात ग्राम पंचायत परिसर में उपखण्ड स्तरीय जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा । बैठक में कार्यक्रम की सूचना को प्रचार प्रसार के माध्यम से घर घर पहुंचाने का आह्वान किया जिससे आमजन कार्यक्रम में शिरकत कर सके । इस दौरान पिछले वर्ष में सरकारी नौकरियों में चयनित व पिछले वर्ष 10वीं, 12वीं कक्षा में 75 80% से अधिक प्राप्त अंक वालों को कार्यक्रम में सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया गया । कार्यक्रम में आय व्यय , कार्यक्रम में खर्चों के लिए सामाजिक सहयोग लेने की बात कही गयी । इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमिटी का गठन किया गया जिसमें बाइक रैली। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सर्वसमा...

अम्बेडकर जयंती को लेकर बैठक का आयोजन हुआ,समारोह समिति का गठन

सिवाना/डीपी न्यूज़। अम्बेडकर जयंती समारोह को लेकर सिवाना के खाखरलाई रोड़ मेघवाल सभा भवन पर बैठक आयोजित की गई,जिसमें 14 अप्रैल को विश्व रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132वी जयंती मानने का निर्णय लिया गया । जयंती को लेकर पूर्व तैयारियों को लेकर चर्चा हुई । साथ ही सर्वसमिति से जयंती समारोह कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर बंशीलाल भील मिठोड़ा,उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सरगरा मायलावास,रामाराम पादरु,महासचिव नारायण सोलंकी कुशीप,धर्माराम जिनगर सिवाना,सचिव छगनलाल बारूपाल,हुकमाराम मेली,कोषाध्यक्ष माला राम धीरा,प्रचार मंत्री पारस मल मायालवास,भैराराम,जबरेशपादरु,हुकमाराम बुल्ला,मिडिया प्रभारी नवीन सोलंकी मायालवास,निर्मल कुमार पांचल मोतीसरा,कानू सोलकी,लतीफ खान मोकलसर को जिम्मेदारी सौपी गई। इस दौरान नव चयनित कर्मचारियों कुन्दन् मल् ,कुमार बॉस,महेन्द्र वेगड़   का बहुमान भी माला और साफा द्वारा किया गया । इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।