सिवाना/सुरेश कुमार - कस्बे के निकटवर्ती इंद्राणा निवासी सोहन सिंह राजपुरोहित को समाज की जाजम ग्रुप की ओर से तीर्थराज पुष्कर में आयोजित सम्मान समारोह में राजपुरोहित गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में राज्यभर से समाज की 31 प्रतिभाओं को अवार्ड दिया जाएगा।यह सम्मान समाज की उन प्रतिभाओं को दिया जाता है, जो किसी भी क्षेत्र विशेष में राजस्थान एवं देश सहित विदेशों में राजपुरोहित समाज का नाम रोशन करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुरोहित वर्तमान में राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में केमिस्ट्री में "मेटल काम्प्लेक्सेज कैटेलाइ्ज्ड ऑर्गेनिक ट्रांसफोर्मेशन्स" विषय पर अपनी पीएचडी कर रहे हैं।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment