DP NEWS MEDIA . सिवाना उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीसरा में रविवार को कक्षा नवमी की छात्राओं को नि: शुल्क साईकिले वितरित की। साईकिल वितरण समारोह में अध्यक्ष सरपंच फतेहसिंह, मुख्य अतिथि सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित और विशिष्ठ अतिथि सीबीईईओ हनुमानराम चौधरी ने शिरकत की । वहीं समारोह में मुख्य आतिथ्य के रुप में बोलते हुए प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित ने कहा, कि वर्तमान राज्य सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में बहुत प्रयास कर रही है.। शिक्षित नारी परिवार, समाज, गांव और देश के सहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है। प्रधान राजपुरोहित ने छात्राओं को संस्कारवान बनकर अपने मायके और ससुराल दोनों का नाम रोशन करने की सीख दी। सीबीईईओ हनुमानराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं नि: शुल्क साईकिले वितरण करके छात्राओं को शारीरिक और मानसिक प्रौत्साहन दे रही है। पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं राउमावि के प्रधानाचार्य पारसमल जीनगर ने साईकिल वितरण का ब्यौरा पेश कर अतिथियों और ग्रामीणों से विद्यालय की भौतिक समस्याओं का समाधान करवाने क...
डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है