Tuesday, August 29, 2023

सुरक्षा गार्डो ने सौपा ज्ञापन

सुरक्षा गार्डो ने   मुखयमंत्री के नाम  सौपा ज्ञापन।
सिवाना : उपखण्ड क्षेत्र के सिवाना और समदड़ी के कार्यरत ग्राम पंचायत सुरक्षा गॉर्डो ने मुख्यमंत्री के नाम सिवाना उपखण्ड अधिकारी को अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे बताया गया की बजट घोषणा 2023-24 के बिंदु संख्या 159 की पालना कर हमे प्लेसमेंट से स्थाई नियुक्ति करने की मांग की गई। ठेका प्रणाली को बंद करे,यह भी बताया की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अधिकारी पालना नही कर रहे है। इस अवसर पर सुरक्षा गॉर्ड जबरा राम भील मोतीसरा,मोहनलाल भगवा,गोमाराम समदड़ी,पारस मल् सरवड़ी सहित मौजूद थे।

Sunday, August 27, 2023

बूथ केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।

बूथ केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।
मोतीसरा@डीपी न्यूज़ : ग्राम पंचायत मोतीसरा के बूथ केंद्र 223 ,224 और 225 का सिवाना नायब तहसीलदार दिलीप कुमार. और नरसिंग पाल सिंह  ने औचक निरीक्षण किया गया । जिसमे मतदाता नाम जुड़वाने,हटाने,संशोधन संबधित बीएलओ मदन लाल बामनिया  और अचला राम बामणया   से जानकारी प्राप्त   कर आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही  इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को 01/10/23 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओ के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु आवेदन करने की अपील की ।
इस अवसर पर सरपंच फतेह सिंह्  बीएलओ मदन लाल बामनिया  ईमित्र संचालक निर्मल कुमार,आयुष ललित गर्ग, उप सरपंच प्रतिनिधि जोधाराम  तरक् मौजूद रहे।

Friday, August 25, 2023

चौथे दिन सिवाना विधान सभा कि बैठक समदड़ी मे,क्षेत्रों का दौरा

समदडी/सिवाना 
भाजपा केंद्रीय विद्यायक प्रवास कार्यक्रम के तहत पूर्व गुजरात प्रदेश अध्यक्ष  पूर्व शिक्षा मंत्री व वर्तमान विधायक जीतु  भाई वाघानी व सिवाना  विधान सभा विस्तारक सुरेश वैष्णव ने चौथे दिन सिवाना विधान सभा कि बैठक समदडी मण्डल के राखी गाँव से श्री गणेश किया  जिसमे गंगासिंह राठौड काठाडी व साथ मे हमीर सिंह भायल, सोहनसिंह भायल, बालोतरा किसान मोर्चा अध्यक्ष जय राम प्रजापत, obc मोर्चा अध्यक्ष इन्दाराम चौधरी, अशोक सिंह राजपुरोहित व राखी गाँव के गणमान्य भाजपा पदाधिकारीगण व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे, उसके बाद खंडप गाँव मे पूर्व सरपंच चंपालाल जैन के घर पर बैठक रखी गई वहा पर भी भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समदड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष पारस प्रजापत, महामंत्री लक्ष्मण सिंह कोटडी, रमेश श्रीमाली व महामंत्री शैतान सिंह भाटी, व अन्य मंडल के सभी साथी उपस्थित रहे उसी कडी मे दोपहर का सहभोज कान सिंह कोटडी के घर पर रखा गया वहा से भलरो का वाडा महादेव मंदिर मे संरपच प्रतिनिधियो के साथ बैठक रखी गई कोटडी सरपंच खेतसिह, अजीत संरपच सुरेंद्र सिंह चारण, खेजडीयाली संरपच, भलरो का वाडा के सरपंच व उपस्थित सभी सरपंच संघ के साथ जीतू भाई वाघाणी ने चाय पर चर्चा करते हुए गुजरात मॉडल कि तरह राजस्थान मे भी डबल इंजन कि सरकार बनाने का मंत्र दिया, व मंदिर मे रूद्राभिषेक कर शिवजी से क्षेत्र कि खुशहाली व राजस्थान मे पूर्ण महुमत कि भाजपा सरकार बने ऐसी कामना कर महंत श्री जी का आशीर्वाद लिया उसके बाद समदडी मे बजरंग वाटिका मे हनुमान जी बालाजी के दर्शन कर संयुक्त बैठक ली जिसमे मंडल के पदाधिकारीगण, जिले के पदाधिकारीगण, व प्रबुद्ध जन, एवं सभी मोर्चाओ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, वहा पर 
किसानो के साथ भी चर्चा हुई उसके बाद गणपत मेहता के घर पर  व्यापार प्रकोष्ठ के साथ चर्चा करते हुए इसी कडी मे अगले दिन कि बैठक सिवाना मंडल मे होनी निश्चित हुई
 ©

Wednesday, August 23, 2023

कार्यकर्ताओ को दिया जीत का मोदी मंत्र कार्यकर्ताओ को मोदी मंत्र

सिवाना//बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी गुजरात प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक  जीतू भाई वागानी पटेल साहब विधानसभा क्षेत्र सिवाना मे प्रवास पर आज तीसरा दिन है प्रथम दिवस मे सिवाना विधानसभा के चारो मंडलो कि संयुक्त बैठक लेते हुए समस्त कार्यकर्ताओ को मोदी मंत्र देकर आगामी चुनावो मे चुनाव चिह्न कमल के फूल की बडी जीत कैसे हो इसकि रचना संगठनात्मक रूप से दिलाने कि चर्चा करते हुए दूसरे दिन सिणधरी मण्डल प्रवास पर शक्ति केन्द्र संयोजको व बूथ अध्यक्षो एवं सभी मोर्चाओ के दायित्ववान कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर मोदी मंत्र देते हुए तीसरे दिन पादरू मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण व सभी मोर्चाओ के पदाधिकारीगण व शक्ति केन्द्र संयोजक व बूथ अध्यक्षो के साथ चर्चा करते हुए पादरू मे माताजी मंदिर से शुरुआत कर कुण्डल के द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर श्रीयादे नगर माताजी मंदिर मे बैठक ली व दोपहर का सहभोज सेला गाँव मे करते हुए रमणीया गाँव एवं काठाडी महादेव मंदिर मे बैठक लेते हुए एक नारा दिया की मोदी मांगे राजस्थान मे  डबल इंजन की सरकार जो सिरस्थाई हो ताकि सबको समय पर बीजली मिले व किसानो के बिजली के ट्रांसफर जलने पर सरकार कि ओर से तुरंत उपलब्ध कराये जा सके व पीने कि पानी कि समस्या को दूर करते हुए स्थाई समाधान के लिए नर्मदा नदी का जल या किसी और प्रयोजना के माध्यम से सभी तक पानी पहुंचाकर स्थाई सुविधा प्रदान कि जाएगी इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 मे हमे बडी विजय कैसे प्राप्त हो इसका मूल मंत्र देते हुए तीसरे दिन रात्रि सहभोज पादरू मण्डल के काठाडी गाँव मे गंगा सिंह राठौड के घर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ से वार्तालाप करते हुए जीतू भाई वागानी पटेल।

Tuesday, August 22, 2023

काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया

सिवाना(बालोतरा).जिले सहित प्रदेशभर मे 108 और 104 एम्बुलेंस स्टाफ ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश माली ने बताया की राजस्थान 108 एम्बुलेंस पायलट EMT ने वादाखिलाफ़ी के विरुद्ध व संविदा रूल्स मे नही लेना साथ  ही प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा परमानेंट नही करने वेतनमान कम देने सहित अपनी मांगो को लेकर 22 अगस्त को विशाल धरना प्रदर्शना करेंगे। इस अवसर पर सिवाना 108 पायलट किशन परिहार,गणपत सिंह,पंकज शर्मा मौजूद रहे।

Thursday, August 17, 2023

भाजपा नेता सुप्रसिद्ध समाजसेवी गंगा सिंह काठाड़ी के नेतृत्व में सर्व समाज के ग्रामीणों ने मिलकर सिवाना sdm को ज्ञापन सौपा

सिवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव काठाड़ी मे शिक्षकों की कमी राजस्थान सरकार द्वारा पूरी नहीं की तो विद्यालय में तालाबंदी करके उग्र प्रदर्शन किया जाएगा_काठाडी 

सिवाना@डीपी न्यूज़
सिवाना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा किसान नेता व  सुप्रसिद्ध समाजसेवी गंगा सिंह के नेतृत्व में सिवाना sdm को ज्ञापन देकर 
सिवाना तहसील के गांव काठाड़ी मे 12वीं तक विद्यालय होने के बावजूद लम्बे समय से सिर्फ तीन शिक्षक कार्यरत होकर विधालय चला रहे हैं।  जिसके कारण बच्चों का भविष्य शिक्षा के रूप मे बाधित हो रहा है।  आज भाजपा नेता गंगा सिंह काठाडी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सर्व समाज के ग्रामीणों ने मिलकर सिवाना sdm कार्यालय जाकर उच्च अधिकारियों को राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर काठाड़ी ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में 248 विद्यार्थियों पर केवल 3 शिक्षक ही कार्यरत है जिसमे से एक शारीरिक शिक्षक होने से 2 अध्यापकों के भरोसे पूरी स्कूल चल रही है।
जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, उल्लेख हो कि गांव में विद्यालय पहले दसवीं तक था तब भी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी रहती थी । व अब गत वर्ष राजस्थान सरकार ने विद्यालय को 12 वीं तक कर दिया लेकिन प्रधानाचार्य और वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पदो को अभी तक खाली ही  चल रहे हैं। 
उन्होंने ज्ञापन में बताया गांव के कई बच्चे अन्य स्कूलों में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं
उन्होंने कहा हमारी मांग है कि जल्द से जल्द स्कूल में चल रहे रिक्त पदों को भरा जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो सके अगर हमारी मांगों पर 15 दिन तक संज्ञान नहीं लिया तो सर्व समाज के ग्रामीणों को साथ लेकर स्कूल में तालाबंदी करके उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी, 
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय काठाडी मे रिक्त पद भरने बाबत ज्ञापन देते हुए गंगासिंह काठाडी, साथ मे
बाबूसिह, विजय सिंह,  नरपत सिंह,  लाबू सिंह, भभूता राम, गोविंद सिंह, मनोहर सिंह,  मोहन राम, वागा राम, गणेश राम, कालू राम,  सावला राम, जामता राम उपस्थित रहे

Wednesday, August 16, 2023

77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

श्री खेतेश्वर आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मायालावास में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया । मायलावास सरपँच व विद्यालय प्रबंधक  अशोक सिंह राजपुरोहित ने  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  सैंकड़ो  ग्रामीणों की  उपस्थित में छात्र-  छात्राओं  की उपस्थति में शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन  के साथ राष्ट्रभक्ति  से परिपूर्ण विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । विद्यालय प्राचार्य रूपाराम  ने बताया कि   आजादी के लिए अमृत महोत्सव के तहत मनाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत  वरिष्ठ अध्यापक भरत कुमार बारङ ने  सविंधान की उद्देशिका व मौलिक कर्तव्यों का वाचन करवाया ।  विद्यालय में आयोजित  कार्यक्रम    राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीयता की भावना  को प्रबल करते है । इस अवसर पर   विद्यालय के छात्र  आम सिंह राजपुरोहित रमणिया व  रिंकू गोस्वामी मोकलसर  को  ग्रामविकास अधिकारी बनने पर सम्मान किया गया ,तथा दीपिका राजपुरोहित रमणिया  का 12वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मान किया गया।   विद्यालय में आयोजित इस  कार्यक्रम में     विशन सिंह राजपुरोहित गोवाणी ,भीम सिंह  राजपुरोहित मायलावास,  मीठालाल  सुथार सिवाना ,भगवान सिंह राजपुरोहित वागोणी, दशरथ
 कुमार सोनी भोरडा, अम्बालाल माली ,सूरजपाल सिंह बालावत मोकलसर, नरपत सिंह रावणा  पादरू ,जेठूसिंह राजपूत बालू ,अमराराम चौधरी  राखी धारूरुराम मेघवाल लूदराड़ा , मायलावास पीईओ हनवंत सिंह , भवानी सिंह राठौड़  फूलण , दिलीप सिंह राजपुरोहित धीरा  नारायण सिंह रावणा ,प्रवीण सिसोदिया मोकलसर ,प्रवीणदास सन्त ,कानू सोलंकी मोकलसर ,रतिफ खां मोकलसर सहित सैंकड़ो ग्रामीणो ने अपनी भागीदारी निभाई

Saturday, August 12, 2023

राठौड ने हरी जंडी दिखा कर पैदल संघ को किया रवाना,

 गंगा सिंह राठौड ने हरी जंडी दिखा कर पैदल संघ को किया रवाना,  लगातार 25 वर्षो से राजेंद्र दर्जी निरंतर पैदल यात्रा काठाडी से रामदेवरा संघ लेकर जा रहे ढोल नगाडो के साथ रामदेव मंदिर काठाडी से रवाना होकर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा के दर्शन को रवाना हुए यात्री,  काठाडी से रूपाजी दर्जी परिवार बाबा के प्रति अटूट आस्था रखते है, राजेंद्र दर्जी व हीरालाल दर्जी,  नरपत सिंह, रविंद्र दर्जी,  गोविन्द दर्जी,  जालोर कानाराम चौधरी,  दिनेश सायला,  मुकेश बावतरा,  सुरेश सांफाडा, नरेश देबावस,  अशोक दर्जी, व अन्य साथी पैदल रवाना हुए जय बाबा री

Friday, August 11, 2023

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मनाया

DP NEWS MEDIA 
  आजादी के  अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम  मनाया
ग्राम पंचायत मोतीसरा के राबा उप्रावि मे सरपंच फतेह सिंह की अध्यक्षता मे कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे शिला पाटिका पर देश के वीरो सपूतों को याद किया जिन्होंने इस देश की माटी के लिए  अपने प्राणों को न्योश्वर कर दिया,माटी के लिए शहीद हो गये उनको याद किया गया,वही ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने माटी की महता पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,बालिका स्कूल प्रधानाध्यापक रतनलाल राणावत,मदन लाल अध्यापक, कनिष्ट सहायक ललिता मीणा,
प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार,सुरक्षा गॉर्ड जबरा राम भील,ग्रामीण कुकाराम,चंद्राराम,भीमाराम वार्ड पंच सहित मौजूद रहे।

Friday, August 4, 2023

डीडीटी स्प्रे करने की मांग,मच्छरों से परेशान

डीपी न्यूज़ मीडिया
निर्मल कुमार
मोतीसरा : ग्राम पंचायत मोतीसरा के राजस्व गॉवो डाबली,रोजियो की ढाणी,जूनाखेड़ा मे डीडीटी स्प्रे करने की मांग ।
 ग्रामीणों ने बताया की मोतीसरा मे बाढ़ आने  से मच्छर काफी पनप गये जिससे ग्राम पंचायत स्तर पर  स्प्रे करने से  ग्रामवासियो को मच्छरों से और होने वाली बीमारियों से निजात मिल सके।

Friday, July 28, 2023

समाजसेवी काठाडी ने पुण्य के कार्य में सहभागिता निभाई

DP NEWS MEDIA
 
सिवाना श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रणेता पूज्य तनसिंह जी के 100 वे जन्म दिवस को शताब्दी वर्ष के रूप मे दिल्ली जेएलएन स्टेडियम में 28 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। क्षत्रिय युवक संघ के निर्देशानुसार साठा चौरासी में कार्यरत समाजसेवी गंगासिंह काठाडी से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया की ज्ञात रहे 22 दिसंबर 2021 को संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर मे हीरक जयंति मनाई गई थी। उसी तरह भव्य कार्यक्रम का दिल्ली मे आयोजन किया जा रहा है जिसके निमित्त कुछ स्वयंसेवकों ने अपनी अपनी टोलियां बनाकर दिल्ली एनसीआर व उतर प्रदेश के साठा चौरासी  60.गाँव सिसोदियो के व 84 गाँव तोमर वंशजो के है जिसमे प्रबुद्ध जनों से जन संपर्क करने का हमे भी पांच दिन के लिए अवसर मिला इस पुण्य के कार्य मे अपनी सहभागिता निभाते हुए गंगासिंह काठाडी व आदरणीय रमेश राघव के नेतृत्व मे 27 जुलाई से 31 जुलाई तक अर्जुनसिंह देलदरी,मूल सिंह काठाड़ी,गणपत सिंह भवरानी,रेवतसिंह धीरा,भेरूपालसिंह दासपा,वीर बहादुरसिह असाडा, राजूसिह कारोला,राजूसिह रानीवाडा, धर्मेंद्रसिंह पंवार, योगस पुंडीर, सभी ने मिलकर टोलीयो के रूप में साठा चौरासी मे जन संपर्क किया गया।