गंगा सिंह राठौड ने हरी जंडी दिखा कर पैदल संघ को किया रवाना, लगातार 25 वर्षो से राजेंद्र दर्जी निरंतर पैदल यात्रा काठाडी से रामदेवरा संघ लेकर जा रहे ढोल नगाडो के साथ रामदेव मंदिर काठाडी से रवाना होकर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी बाबा के दर्शन को रवाना हुए यात्री, काठाडी से रूपाजी दर्जी परिवार बाबा के प्रति अटूट आस्था रखते है, राजेंद्र दर्जी व हीरालाल दर्जी, नरपत सिंह, रविंद्र दर्जी, गोविन्द दर्जी, जालोर कानाराम चौधरी, दिनेश सायला, मुकेश बावतरा, सुरेश सांफाडा, नरेश देबावस, अशोक दर्जी, व अन्य साथी पैदल रवाना हुए जय बाबा री
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment