Friday, July 28, 2023

समाजसेवी काठाडी ने पुण्य के कार्य में सहभागिता निभाई

DP NEWS MEDIA
 
सिवाना श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रणेता पूज्य तनसिंह जी के 100 वे जन्म दिवस को शताब्दी वर्ष के रूप मे दिल्ली जेएलएन स्टेडियम में 28 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। क्षत्रिय युवक संघ के निर्देशानुसार साठा चौरासी में कार्यरत समाजसेवी गंगासिंह काठाडी से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया की ज्ञात रहे 22 दिसंबर 2021 को संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर मे हीरक जयंति मनाई गई थी। उसी तरह भव्य कार्यक्रम का दिल्ली मे आयोजन किया जा रहा है जिसके निमित्त कुछ स्वयंसेवकों ने अपनी अपनी टोलियां बनाकर दिल्ली एनसीआर व उतर प्रदेश के साठा चौरासी  60.गाँव सिसोदियो के व 84 गाँव तोमर वंशजो के है जिसमे प्रबुद्ध जनों से जन संपर्क करने का हमे भी पांच दिन के लिए अवसर मिला इस पुण्य के कार्य मे अपनी सहभागिता निभाते हुए गंगासिंह काठाडी व आदरणीय रमेश राघव के नेतृत्व मे 27 जुलाई से 31 जुलाई तक अर्जुनसिंह देलदरी,मूल सिंह काठाड़ी,गणपत सिंह भवरानी,रेवतसिंह धीरा,भेरूपालसिंह दासपा,वीर बहादुरसिह असाडा, राजूसिह कारोला,राजूसिह रानीवाडा, धर्मेंद्रसिंह पंवार, योगस पुंडीर, सभी ने मिलकर टोलीयो के रूप में साठा चौरासी मे जन संपर्क किया गया। 

Monday, July 24, 2023

कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बुध सदस्य प्रमाण पत्र वितरित

सिवाना 
विधानसभा क्षेत्र आज पातों का बाड़ा में कांग्रेस पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बुध सदस्य प्रमाण पत्र देते हुए वह आगामी चुनावों की तैयारी हेतु वोटर लिस्ट देकर ज्यादा से ज्यादा नाम जुड़वाने एवँ कांग्रेस के प्रति लोगों को जोड़ने कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का विचार विमर्श करते हुए  । सुनील  परिहार रीको निदेशक वह साथ में पूर्व विधायक धाराराम  फुलवारिया, पूर्व विधायक मोटाराम  मेघवाल, मजल सरपंच लसीराम  चौधरी, पूर्व सरपंच मधुसिंह  सिलोर,वरिष्ठ नेता जाकिर हुसैन बेलिम, महेंद्र  सांखला, ठाकर खेड़ा सरपंच मदन लाल  भील, ईश्वर सिंह  राजपूत , पूर्व सरपंच चेलाराम  चौधरी, पूर्णप्रकाश श्रीमाली ,चुन्नीलाल  चौधरी, घेवर राम  चौधरी, मदन दास  संत, बंशीलाल  भील,राजाराम  भील, रमेश  भील, सोनाराम  भील,किशना राम  देवासी, मालाराम  देवासी, आदाराम  घांची, सूजाराम  माली, मिश्राराम  माली,धनाराम माली, श्रवण  मेघवाल सहित उपस्थित सभी ग्रामीणजन एवँ कार्यकर्तागण ।

Tuesday, July 11, 2023

दो दिवसीय शिविर हुआ आयोजित

दो दिवसीय शिविर हुआ आयोजित
मोतीसरा : ग्राम पंचायत मोतीसरा के पंचायत परिसर मे 10 और 11 दो दिवसीय महंगाई राहत बचत शिविर का आयोजन हुआ, जिसमे 47 लाभार्थियों को  गारंटी कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुकन सिंह,पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई,तहसीलदार हातिम खान,विकास अधिकारी हनुमान राम सरपंच फतेह सिंह,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा सहित कार्मिक और ग्रामीण जन मौजूद रहे।
लोक कलाकारों का बहुमान: मोतीसरा मे शिविर पूर्व संध्या कार्यक्रम मे प्रस्तुति देने वाले कलाकार पारसमल,सकाराम,चंद्राराम,तगाराम आदि को विकास अधिकारी हनुमान राम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और योजना के तहत आवेदन करने को निर्देशित किया।
उपखण्ड अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण: सिवाना उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई ने  राबाउप्रावि  और् राउमावि मोतीसरा का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिये।
ग्रामीणों ने की सडक की मांग: ग्रामीणजन ने प्रधान और शिविर प्रभारी को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया की विगत कई वर्षो से डाबली रोड टूटी हुई जिससे राहगीरों भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे प्रधान ने आश्वाशन दिया जल्द किया जाएगा।

Sunday, July 9, 2023

एसडीएम विश्नोई ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण गया।,दिये आवश्यक निर्देश

सिवाना(सुरेश कुमार) एसडीएम  दिनेश  विश्नोई ने आज उप  जिला अस्पताल का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना जननी सुरक्षा योजना  मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की प्रगति रिपोर्ट एवं अस्पताल में भर्ती प्रसूताओ से रूबरू होकर कलेवा योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली तो महिलाओं के द्वारा बताया कि हमें  मेनु के हिसाब से निशुल्क कलेवा योजना का लाभ मिल रहा है साथ ही एसडीएम  ने नई  बिल्डिंग बन रही है उसका निरीक्षण किया और मौसमी बीमारियों से संबंधित रैपिड रिस्पांस टीम बनाने हेतु प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ देवराज कड़वासरा को निर्देशित किया

Saturday, June 24, 2023

शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे राणावत का बहुमान किया

शैक्षणिक भ्रमण कर लौटे राणावत का बहुमान किया।
मोतीसरा के बालिका स्कूल के प्रधानाध्यापक रत्नलाल राणावत भारत स्काउट व गाइड का शैक्षणिक भ्रमण दार्जलिंग मे भाग लिया। यह भ्रमण 18 दिनों का रहा जिसमे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों मे भाग लिया।  राणावत ने बताया की इसके साथ ही नेपाल,भूटान,शिलोंग,उड़ीसा जगनाथपुरी कोणार्क मंदिर,आसाम पं बंगाल कोलकता आदि का शैक्षणिक भ्रमण किया।

Friday, June 2, 2023

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की शिक्षा मंत्री श्रीमान कल्ला एवम् शिक्षा राज्य मंत्री खान से वार्ता

 बाड़मेर@डीपी न्यूज़। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भोमा राम गोयल ने बताया कि शिक्षा संकुल में आज राजस्थान शिक्षक संघ( शेखावत) के प्रतिनिधि मंडल से शिक्षा मंत्री डा. बी डी कल्ला, राज्य मंत्री जाहिदा खान, और शिक्षा सचिव नवीन जैन से संगठन के सात सूत्री माँगपत्र पर वार्ता हुई। प्रतिनिधी मण्डल में प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिहाग,प्रदेश मंत्री उपेंद्र शर्मा,श्रवण पुरोहित,पोखर मल सहित पांच सदस्य सम्मिलित हुए ।हर बिंदु पर बिंदुवार वार विस्तृत वार्ता हुई, जिसमें गंगानगर के तीन साथियों के निलम्बन को तुरंत प्रभाव से बहाल करने पर सहमति बनी।
साथ ही सभी माँगों पर त्वरित गति से कार्यवाही करने के लिए शिक्षा सचिव ने आश्वस्त किया। और जिला उपाध्यक्ष एवम पर्यावरण पाठशाला संयोजक अनिल परमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री जी  जल्दी ही CM साहब से वार्ता का समय तय करके  संघ के प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत करवाया जाएगा।वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री ने पूर्व वार्ता में  संगठन से किए गए कमिटमेंट के आधार पर शिक्षा सचिव को माँगपत्र के त्वरित गति से  निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

Wednesday, May 31, 2023

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की शिक्षा मंत्री के साथ दूसरे दौर की वार्ता के बाद बनी सहमति ।8 दिन से चल रहा महापड़ाव स्थगित


बाङमेर@डीपी न्यूज़।
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखङ ने बताया बीकानेर निदेशालय पर विगत आठ दिन से चल रहा महापड़ाव  शिक्षा मंत्री से दूसरे दौर की  वार्ता में बनी सहमति के बाद स्थगित कर दिया है। संगठन के प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित ने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा वार्ता का निमंत्रण मिलने और वार्ता के दौरान मुद्दों के समाधान पर त्वरित कार्यवाही के लिए शिक्षा मंत्री का प्रतिबद्द होने के कारण और जल्दी ही समाधान का पूर्ण आश्वासन देने के बाद पैदल यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री से वार्ता में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महावीर सिहाग,महामंत्री उपेंद्र शर्मा,सभाध्यक्ष याकूब खान,प्रदेश मंत्री श्रवण पुरोहित और संघर्ष समिति संयोजक पोखरमल के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री से उनके आवास पर प्रत्येक मुद्दे पर वार्ता की । वार्ता में शिक्षा मंत्री ने गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए BLO कार्य से शिक्षकों को मुक्त करने के लिए निर्वाचन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। थर्ड ग्रेड स्थानांतरण जल्द होंगे , स्थाई तबादला नीति तैयार है लेकिन घोषणा मुख्य मंत्री द्वारा होगी। 50% पदों पर विभागीय सीधी भर्ती हेतु प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।बकाया पदोन्नति की प्रक्रिया अगले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। नव सृजित पदों की वित्तीय स्वीकृति जल्दी ही जारी की जाएगी। बढ़े हुए नामांकन के आधार पर पदों का सृजन किया जाएगा। जिला मंत्री विनोद पूनिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल ने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्यों को लेकर सहमति के अनुसार शिक्षको को बीएलओ कार्य से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, कोर्ट में चल रहे प्रकरण के निवारण तक तदर्थ पदोन्नति की जाएंगी,क्रमोन्नत विद्यालयों में स्वीकृत पदों पर वित्तीय स्वीकृति की जाएगी।  50 प्रतिशत सीधी भर्ती के मामले में निदेशालय से प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।
बी एल कस्वा, राधेश्याम यादव , हेमन्त खराड़ी, अशोक लोदवाल , भँवर पोटलिया, शिव शंकर गोदारा सिणधरी अध्यक्ष दीनदयाल सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने नारेबाज़ी करते हुए ख़ुशी का इजहार किया। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बीरड़ा उपाध्यक्ष भंवर सिंह रोयल व अनिल परमार ने बताया माँगो पर कार्यवाही आगे नहीं बढ़ने पर 10-11 जून को प्रदेश के दो दिवसीय सम्मेलन में कार्य योजना तय कर रणनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वागत.जिला प्रवक्ता का स्वागत किया



सभी को सदैव सेवाभाव के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए - राजपुरोहित 

सुरेश कुमार
सिवाना/डीपी न्यूज़ - कस्बे के गांधी चौक पर मानव सेवा संस्था के नव नियुक्त जिला प्रवक्ता सुरेश राजगुरु के सिवाना आगमन पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला प्रवक्ता सुरेश राजगुरु ने बताया कि दूसरों के प्रति नि:स्वार्थ सेवा का भाव रखना ही जीवन में कामयाबी का मूलमंत्र है। नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा से किसी का भी हृदय परिवर्तन किया जा सकता है। हमें अपने आचरण में सदैव सेवा का भाव निहित रखना चाहिए, जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होते हुए कामयाबी के मार्ग पर अग्रसर हो सकें। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सेवा भाव का असल उद्देश्य समाज के दबे कुचले लोगों की मदद करना है। ऐसे में हमारी एक छोटी सी पहल भी बड़े सामाजिक परिवर्तन का प्रतिरूप बनकर उभर सकती है। हम सभी को सदैव सेवाभाव के पथ पर अग्रसर रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला सहमंत्री राजकुमार सोढ़ा, गणपत सिंह, आदी मौजूद थे।

Sunday, May 28, 2023

शिक्षा से ही समृद्ध व श्रेष्ठ समाज का निर्माण- परमार


 रावणा राजपूत समाज की बैठक आयोजित


सिवाना:  रावणा राजपूत समाज तहसील सिवाना  की तहसील  बैठक तहसील अध्यक्ष अजयसिंह  परमार की अध्यक्षता में रविवार  को  समाज भवन में  आयोजित हुई ।
     
 बैठक में समाज बन्धुओ को सम्बोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अजय सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा से समृद्ध  व श्रेष्ठ समाज का निर्माण सम्भव हैं । इसलिए समाज की प्रतिभाओं सम्मान करके उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना चाहिए । बैठक में   समाज भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने पर  व्यापक चर्चा हुई  ।  समाज के  जिन भामाशाहो  ने भवन निर्माण के लिए सहयोग राशि की घोषणा की थी उनसे बकाया राशि प्राप्त करने की योजना बनाई गई । साथ ही  भवन निर्माण के लिए  तहसील स्तर पर जन सम्पर्क अभियान का कार्यक्रम तय किया गया । जुलाई माह में भवन लोकार्पण के साथ ही समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा  सम्मान समारोह  आयोजित करने को लेकर व्यापक चर्चा की गई । बैठक में आय-व्यय के ऑडिट की जानकारी दी गईं ।  बैठक के अंत मे समाज के वरिष्ठजन जिनका पिछले समय निधन हुआ जिसमें स्वर्गीय गीगसिंह परमार , जयसिंह  परमार  , प्रताप सिंह गोलियां व सिवाना दुर्घटना की दिवंगत आत्माओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । 
बैठक में पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष पहाड़सिंह  कुण्डल , पूर्व तहसील अध्यक्ष वेलसिंह  चौहान  , कोषाध्यक्ष  वागसिंह दहिया , महेन्द्र सिंह राखी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष   धर्मेंद्र सिंह चौहान , उत्तमसिंह गोलियां , नगर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान,  युवा अध्यक्ष मदनसिंह कुशीप , संगठन मंत्री आंनद सिंह थापन , प्रवक्ता पूनमसिंह धरबला , विरमसिंह मवडी , चम्पत सिंह सिणेर ,  मुकेश सिंह मांगी ,  बाबूसिंह सोलंकी , प्रेमसिंह सिवाना , धनसिंह परमार , किशनसिंह भाटी , जोगसिंह परमार , हरिसिंह कुशीप    आदि समाज बन्धु उपस्थित रहे ।

विधानसभा अध्यक्ष गुर्जर का किया बहुमान

 मायालवास/डीपी न्यूज़।।  बाबा रामदेव सेवा समिति मेघवाल समाज मायलावास द्वारा युवा कांग्रेस सिवाना से  नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष धीरज गुर्जर राखी का बुजर्ग शंकरलालजी मेघवाल ने गुर्जर को साफा पहनाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।इस दौरान मेघवाल समाज के बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी श्री मीठालाल महाराज, मौजिज व्यक्ति गोमारामजी,गोबररामजी,गोरधन जी, एवं काफ़ी संख्या में युवा कुंपाराम राखी, भटेन्द्र जी,पारस जी,गोरधन, पारस,फूलाराम, सवाई,मुकेश ,प्रवीण, रमेश कुमार,किशन,भलाराम आदि युवा मौजूद रहे।

Wednesday, May 24, 2023

मोतीसरा में दो दिवसीय प्री महंगाई राहत शिविर सम्पन्न


मोतीसरा ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में सोमवार और मंगलवार दो  दिन तक ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा के निर्देशन में ग्राम पंचायत के लाभार्थियों को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु 'प्री महंगाई राहत शिविर' का आयोजन हुआ। दो दिन तक चले अस्थाई महंगाई राहत केम्प में स्थानीय लोगों ने ज्यादा से ज्यादा पंजीयन करवाया। 
शिविर में इनका रहा सहयोग- मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुआ दो दिवसीय अस्थाई महंगाई राहत केम्प में ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा, पंचायत शिक्षक तगाराम मेघवाल, शेराराम बामणिया, कनिष्ठ सहायक मनोज खंडेलवाल, रणछोङ स्वामी, ई मित्र संचालक निर्मल कुमार,  जबराराम भील सुरक्षा गार्ड और समाजसेवी चन्द्राराम मेघवाल, गोपाराम गर्ग ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। सरपंच फतेहसिंह डाबली ने सभी का आभार जताया।