मायालवास/डीपी न्यूज़।। बाबा रामदेव सेवा समिति मेघवाल समाज मायलावास द्वारा युवा कांग्रेस सिवाना से नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष धीरज गुर्जर राखी का बुजर्ग शंकरलालजी मेघवाल ने गुर्जर को साफा पहनाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया।इस दौरान मेघवाल समाज के बाबा रामदेव मंदिर के पुजारी श्री मीठालाल महाराज, मौजिज व्यक्ति गोमारामजी,गोबररामजी,गोरधन जी, एवं काफ़ी संख्या में युवा कुंपाराम राखी, भटेन्द्र जी,पारस जी,गोरधन, पारस,फूलाराम, सवाई,मुकेश ,प्रवीण, रमेश कुमार,किशन,भलाराम आदि युवा मौजूद रहे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment