Wednesday, November 30, 2022

दलित मूक बधिर युवती के साथ गैंगरेप करने का मामले में पुलिस नाकाम,

 बाबूलाल केनावत 
धोरीमन्ना@डीपी न्यूज़ मीडिया
 बहुजन समाज का धरना जारी 
चनणाराम नामा ने बताया कि
एक सप्ताह बाद भी बाड़मेर पुलिस के हाथ नही लगी सफलता,
भीम आर्मी व बहुजन समाज के कार्यकर्ता धोरीमन्ना SDM कार्यालय के आगे रात और दिन धरने पर और पीड़ित परिवार के साथ धोरीमना गांव के लोग भी 2 दिन से एवं रात में कड़ाके की ठंड में एसडीम कार्यालय के आगे मौजूद रहे अभी तक धरना जारी है

Monday, November 28, 2022

भीषण आग में ड्राइवर व खलासी के जिंदा जलने की खबर



बाड़मेर/डीपी न्यूज़ बाड़मेर के डोली गांव के पास दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत होने के बाद ट्रकों में लगी आग दोनों ट्रक भी हुए जलकर खाक जोधपुर  बाड़मेर रोड पर  डोली अराबा के बीच में टेलर और ट्रक का  हुआ था एक्सीडेंट
टेलर के ड्राइवर खलासी जिंदा जले
पुलिस मोके पर पहुंची,

शराबी युवक का सरकारी विद्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, गिरफ्तार

मोतीसरा/समदड़ी. समदड़ी थाना के मोतीसरा जुनाखेड़ा में बूंदी निवासी मानसिंह मीणा शराब के नशे में मचाया उत्पात, 2 घंटे तक विद्यालय की पढ़ाई रही बाधित, विद्यालय में शिक्षिका के गांव का बताया जा रहा युवक महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर समदड़ी पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार विधालय से पहले युवक ने नरेगा कार्य पर भी मचाया उत्पात खुद को जल स्वालम्बन योजना का बताया जिला अधिकारी समदड़ी क्षेत्र के जुना मोतीसरा के विधालय का मामला

Sunday, November 27, 2022

सांसद का किया स्वागत, मांगो को लेकर अवगत करवाया

शीतल प्रजापति 
रायपुर@डीपी न्यूज़  उपखंड क्षेत्र के सेन्दड़ा के राजर्माग 162 कालाबड़ चौराया पर शनिवार को भारतीय रावत महासभा जनकपुरी नई दिल्ली के शष्ट्रीयअध्यक्ष मानवेन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में राजसमन्द सांसद दिया कुमारी का शिटमन्डल ने स्वागत कर रावत समाज की विभिन्न माँगो को लेकर जयपुर में मुलाकात करने का समय भी माँगा जी पर सांसद ने सहमति दे दी।इस दौरान मुख्य रूप से बर भाजपा म०ङल अध्यक्ष व सैनिक प्रकोठ अध्यक्ष मोहन सिंह कंमाडो, मीडिया प्रभारी गुरूदेव सिंह सेन्दड़ा,उपाध्यक्ष गणपत सिंह अजमेर,नारायण सिंह् सेन्दड़ा,महामत्री विक्रम सिंह कोट किराना,सोहन सिंह,डूँगर सिंह,करण सिंह सहित कई मौजूद थे।

Saturday, November 26, 2022

आस्था के केंद्र पर उमड़ा जन सैलाब, प्रतिष्ठा महोत्सव हजारों की संख्या में आये लोग

प्रतिष्ठा महोत्सव, संत श्री धारू मेघ समाधि स्थल एवं स्वामी श्री लुम्बनाथ जी का धुणा,मेवानगर में हुआ आयोजन
शिखर कलश माधोणी भाटी परिवार की बोली रखी गई। पचपदरा/बालोतरा(हीराराम सेजू) संत श्री धारु मेघ समाधी स्थल एवं स्वामी श्री लुम्बनाथ जी का धुणा स्थित मेवानगर में संवत् 2079 मिगसर सुदी 3 ने शनिवार को प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें हजारो की संख्या में पुरुष व महिलाएं पहुंचे। पावन सानिध्य गादीपति श्री हीरानाथ जी महाराज मे हुआ। इस प्रतिष्ठा मे महान संत महात्माओं के शुभ सानिध्य में प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन श्री श्री 1008 श्री शंभुनाथ सैलानी मंहत श्री चंचल मठ बाड़मेर के सानिध्य में आज हजारो की महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। इस शुभ अवसर पर धर्म प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं पधारकर महोत्सव की शोभा बढ़ाई।
शिखर कलश माधोणी भाटी परिवार की द्वारा किया गया। 
सन्तों के भेंट पुजा मालाराम परमार जेरला, चाय व कॉफी व्यवस्था खेताराम परिहार दुधवा, फोटो व विडियो ग्राफी व्यवस्था अमराराम,सोहनलाल जेरला, लाईट डेकोरेशन व्यवस्था लेखाराम पांरगी बुड़िवाड़ा, साफा,शॉल,गुलाब,पुष्प व्यवस्था देरामाराम बोस, शीतल जल व्यवस्था हनुमानाराम जोगबनी बालोतरा, डीजे, साऊड़, माईक,सेट व्यवस्था गजेन्द्र जोगसन असाड़ा, टेंट व्यवस्था सागरमल सोलंकी जसोल, भवराराम सोलंकी, वीराराम, खीमाराम, मनोहरलाल जोगसन जसोल द्वारा की गई। 
इस अवसर पर गोपाराम मेघवाल  पूर्व  मंत्री, भरतराज पांचल, अतिरिक्त अधीक्षक सी,आई,डी,सी,बी, जयपुर, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, महेंद्र चौधरी, प्रियंका मेघवाल,पुर्व जिला प्रमुख, भगवतसिंह जसोल प्रधान बालोतरा,श्याम सिंह राठौड़ सरपंच मेवानगर,ईश्वर सिंह अध्यक्ष सरपंच संघ बालोतरा, सांगरमल जसोल,गुणेशाराम बुनकर, छगन जोगसन, श्याम ड़ागी, बगदाराम बोस, हुकमाराम राठौड़, मांगीलाल सेजू, घेवरराम असाड़ा, सोहन सेजू, सहित समाज के हजारो की संख्या में  मौजूद रहे।  
 मौजूद रहे। इस अवसर पर जसोल,बालोतरा, पचपदरा, असाड़ा, जेरला, वरिया, कितपाला, कल्याणपुर, पाटोदी, सहित आस पास के लोगों ने बढ़ चढभाग लिया। 
बन्धुओं सन्त शिरोमणि मेघ धारू की समाधि मेवानगर में है।
विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ नाकोड़ा जी के पास उत्तर-पश्चिमी दिशा में 5 बीघा जमीन पर मेघवाल समाज के सिद्ध सन्त शिरोमणि मेघ धारू की समाधि व धूणा है। पहाड़ों से घिरे इस रमणीक स्थल पर कमरे,भोजन शाला, समाधि आदि बहुत ही मनमोहक है। यहाँ पर नाथ सम्प्रदाय के सन्त लुम्बनाथ जी महाराज ने कठोर तपस्या की थी और धारू जी के धूणा को जाग्रत किया। वर्तमान में महंत हिरानाथ जी व मेघ धारू जी ट्रस्ट मेवानगर(बालोतरा) द्वारा इस पवित्र भूमि को रमणीक स्थल के रूप में बनाने के लिए सौन्दर्यकरण किया जा रहा है।
 बरसात के मौसम में यहाँ का मनोरम दृश्य देखकर हर कोई भाव विभोर हो जाता है। यह बालोतरा से महज 20 किमी की दूरी पर पश्चिमी दिशा में स्थित है। 
अगर आपको घूमने का शौक है तो एक बार आप अपने परिवार सहित इस रमणिक स्थल का भ्रमण अवश्य करें। यह मेघवाल समाज की बहुत बड़ी सांस्कृतिक विरासत है।

संविधान दिवस पर रक्तकोष मित्र मंडल के 31 युवाओं ने किया रक्तदान

डीपी न्यूज़ मीडिया :: सुरेश कुमार 
रक्तदान ही जीवनदान - सोनी
बालोतरा :: राजकीय नाहटा अस्पताल ब्लड बैंक में संविधान दिवस के उपलक्ष में रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बालोतरा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे 31 युवाओं द्वारा रक्तदान कर संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों के साफा एवं माला से सम्मान किया गया।रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि उगम राज सोनी थानाधिकारी बालोतरा ने बताया की रक्तदान महादान हैं इससे बढ़कर कोई दान नही हैं वही अतिरिक्त  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश डांगी ने बताया की आज संविधान दिवस पर रक्तदान कर ऐसा आयोजन किया जा रहा है जो काबिल तारीफ है बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने आज की के दिन संविधान बनाकर तैयार किया था।जो विश्व का सबसे बड़ा संविधान हैं।कनिष्ठ अभियंता भरत जाटोल ने बताया की आज इस रक्तदान कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह जो देखने को मिला जो यादगार दिन हैं।मेने भी जीवन में कई बार रक्तदान किया है।समाजसेवी छगन जोगसन  ने बताया की रक्तकोष मित्र मंडल द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में सारनीय पहल है । संस्थान कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान ने बताया की आज संविधान दिवस पर रक्तदान करने वालों में भगा राम,भुवनेश,बाबू लाल, आसुराम,राणा राम,धूदाराम,मांगी लाल,तेजा राम,थाना राम,सुरेश डांगी,हरीश भाटी,धर्मवीर,दीपक,ललित,सोना राम, भरत,राजा राम परमार, ओम प्रकाश,प्रकाश,नरपत,जगदीश,बाबू लाल,गोपाल,मगाराम,कृष्ण,महेश,सुरेश,प्रभु राम, रिखबीचंद,विक्रम,जगदीश गड़वड़ ने रक्तदान किया।मंचचीन अतिथियों द्वारा द्वारा रक्तदाता सम्मान से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किए।रक्तदान शिविर में संस्थान अध्यक्ष दिनेश प्रजापत,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,जिला संयोजक महेंद्र परिहार,ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी,देवेंद्र राजपुरोहित,सुरेश सिवाना,महेश खत्री,सुरेश बोस,रूपा राम बागरेना महिला कार्यकर्ता लीला जाजवा, धनवंतरी खत्री सहित कई सदस्य मोजूद रहे।संस्थापक राजूराम गोल ने रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ब्लड बैंक टीम महेंद्र कुमार,राजेश घारू,धर्मेश आभार व्यक्त किया।
=========DP NEWS MEDIA ===========

Thursday, November 24, 2022

भामाशाह द्वारा छात्रहित में कम्प्यूटर और प्रिंटर भेंट




सिवाना@डीपी न्यूज़  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगोड़ा में भामाशाह इंद्र सिंह पुत्र अनोप सिंह दहिया द्वारा विद्यालय में कंप्यूटर सेट प्रिंटर भेंट किया गया.भामाशाह द्वारा स्कूल में कम्प्यूटर व प्रिंटर भेंट करने से ऑनलाइन सम्बन्धी कार्य करने तथा पेज स्क्रीन करने व प्रिंट निकालने की सुविधा का लाभ मिल सकेगा. वही स्कूल स्टाफ ने भामाशाह का आभार जताया।

विद्यालय के प्रधानचार्य मुकेश सेन ने भामाशाह का बहुमान किया तथा बताया कि  विद्यालय विकास के लिए गांव के भामाशाहों व ग्रामीणों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। 

इस अवसर पर हरि सिंह  दहिया,हीराराम, पूनम बिश्नोई, बबली जांगिड़, वीरू कवर, शकुंतला पवार ,एलडीसी गोविंद भाई गहलोत भीमगोड़ा सरपंच उमेश सरगरा ने भामाशाह का आभार व्यक्त किया ।

शिक्षा में नवाचार ही शिक्षार्थियों में लाते आचार-विचार और व्यवहार

सुरेश कुमार 
सिवाना@डीपी न्यूज़ सुरक्षित विद्यालय और समावेशी शिक्षा के तहत मेला मैदान सिवाना में सुरक्षा तथा समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ।सुरक्षित वातावरण,सुरक्षित विद्यालय के मूल उद्देश्य को समझाते हुए,मोटा राम पंवार,सुरेश कुमार सैनी,हरीश कुमार,माला राम मेघवाल,हनुवन्त सिंह दक्ष प्रशिक्षक ने अपने उद्बोधन में शिक्षार्थियों के शैक्षिक,मानसिक,शारीरिक,आर्थिक,राजनैतिक विकास के साथ साथ उनकी सहशैक्षिक गतिविधियों द्वारा,वातावरण निर्माण के साथ बाल शिक्षा अधिकारों को समझाया व मार्गदर्शन किया।प्रभारी शंकर लाल चौधरी और महेंद्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने रचनात्मक,भावनात्मक,मानसिक,शारीरिक और भावनात्मक रूप से बालकों के साथ जुड़ाव और सकारात्मक रवैया रखकर,शिक्षा में आ रहे नित नए नवाचारों को ग्रहण कराते हुए बालकों को राष्ट्र के लिए तैयार करने की बातें दोहराई।इस अवसर पर शंकर लाल राजपुरोहित,शंकर लाल चौधरी,मुकेश गुर्जर,ओमप्रकाश देवासी,मोटा राम पंवार,सुरेश राजपुरोहित,अजय भारती,श्रवण सिंह राखी,जगाराम प्रजापत,ओमप्रकाश देवासी पीईईओ,जोगाराम पीईईओ,सहित कई शिक्षक गण उपस्थित थे।प्रतिदिन महिला संभागीयों ने प्रार्थना,गीत- संगीत के साथ वातावरण निर्माण कर कार्यक्रम में व्यस्तता बनाए रखी तथा आपसी संवाद व खेलों सहित कई संभागियों ने कहानियों,प्रेरक प्रसंग भजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका अदा की। मोटाराम पवार ने नित्य भजन सरिता बहाकर कार्यक्रम में चांद चार चांद लगाए रखें।इस पर प्रभारी श्री राठौड़ ने सबको धन्यवाद दिया।प्रतिवेदन अनिता शर्मा ने प्रस्तुत किया।

संविधान दिवस पर रक्तदान शिविर,उपखंड अधिकारी ने किया बैनर विमोचन


रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा करवाया जा रहा है रक्तदान शिविर

बालोतरा :: हीराराम सेजू 

DP NEWS MEDIA 
बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल ब्लड बैंक में आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा आयोजित किया जा रहा है।जिसके बैनर का विमोचन बालोतरा उपखंड अधिकारी विवेक व्यास एवं डिफ्टी नीरज शर्मा द्वारा किया। उपखंड अधिकारी विवेक व्यास ने बताया की रक्तदान महादान है रक्तदान  करने से हजारों बीमारियों से छुटकारा मिलता है।बालोतरा में रक्तदान के प्रति युवाओं का जोश देखने को मिल रहा है जो बेहद सरानीय हैं।वही पुलिस उपधीक्षक नीरज शर्मा ने बताया की गरीब से गरीब और अमीर से अमीर व्यक्ति को ब्लड की जरूरत रहती है और जरूरतमंद मरीज के लिए मददगार साबित होता है।शर्मा ने बताया की रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही होता है।थानाधिकारी उगम राज सोनी ने बैनर का विमोचन कर रक्तदान करने वाले युवाओं का आभार व्यक्त किया है।बैनर विमोचन कार्यक्रम में जिला संयोजक महेंद्र परिहार,ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी,छगन लाल प्रजापत, अनोप दर्जी, मोहम्मद रमजान,विक्रम सिंह चारण, डॉक्टर रामेश्वरी चौधरी,एडवोकेट सतीश खिवसरा,पार्षद लाला राम,जगदीश गहडवाल,महेश,धीरज पंवार,राजू राम गोल सहित कई सदस्य मोजूद रहें।

अपने घर पर फर्नीचर का काम करवाए एकदम वाजिब दाम पर

रामदेव फर्नीचर वर्क्स काठाड़ी तह सिवाना जिला बाड़मेर 8769191753

Tuesday, November 22, 2022

विद्यालयों में शिक्षार्थी सुरक्षित रहें,समावेशित शिक्षा हेतु शिक्षक प्रशिक्षण


सिवाना@डीपी न्यूज़ (सुरेश कुमार ) समावेशित शिक्षा के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण हेतु तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मेला मैदान सिवाना में हो रहा है,जिसमें शिक्षक लगभग100 संभागी-सुरक्षित विद्यालय और समावेशित शिक्षा का प्रशिक्षण लेते हुए अपने अनुभवों को भी साझा कर रहे हैं।प्रातः9:30 से सायं5बजे तक आज के कार्यक्रम में परिचय सत्र के साथ महेंद्र सिंह राठौड़ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिवाना द्वितीय ने सभी संभागियों से परिचय करते हुए समय की नजाकत को समझने,अनुशासित रहने तथा विद्यालय में सहभागिता निभाने सहित पूर्णरूपेण चर्चा की।ओमप्रकाश देवासी प्रधानाचार्य मालियों का बेरा,जोगाराम मेघवाल प्रधानाचार्य मेली ने बताया कि विद्यालय में भौतिक संसाधनों की कमी हो सकती है,मगर लक्ष्य प्राप्ति की चाह और उद्देश्य पूर्ति के लिए हम मानसिक रूप से तैयार रहें हम भौतिक रूप से मानवीय रूप से और प्रशासनिक सुरक्षा से सुरक्षित रहने और उनके उपाय ढूंढ ते हैं तो कैंप की सार्थकता बता सकते हैं।उस पर अवश्य अमल करें।हम भौतिक रूप से मानवीय रूप से और प्रशासनिक तरीके से कैसे सुरक्षित रह सकते हैं,विषय पर चर्चा करते हुए दक्ष प्रशिक्षकों ने लिंग समानता और असमानता,शिक्षक अभिभावकों में सामंजस्य,नामांकन समस्या समाधान की गुंजाइशें जुटाने हेतु बहुत कुछ बताया गया।शिक्षा विभाग के नियमानुसार बैठक,चाय,नाश्ते,भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था थी।शिविर प्रभारी शंकर लाल चौधरी व महेंद्र सिंह जी राठौड़ ने संभागियों की उपस्थिति और तन मन एकाग्रता के साथ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया।मुकेश गुर्जर, मोटाराम पंवार,हरीश कुमार,रोहित कुमार,सुरेश कुमार सैनी ने भी अपने अनुभवों को बिंदुवार प्रशिक्षण के उद्देश्यों व पाठ्यक्रम सम्बधी बातें विभिन्न उदाहरण देकर बताई।