शीतल प्रजापति
रायपुर@डीपी न्यूज़ उपखंड क्षेत्र के सेन्दड़ा के राजर्माग 162 कालाबड़ चौराया पर शनिवार को भारतीय रावत महासभा जनकपुरी नई दिल्ली के शष्ट्रीयअध्यक्ष मानवेन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में राजसमन्द सांसद दिया कुमारी का शिटमन्डल ने स्वागत कर रावत समाज की विभिन्न माँगो को लेकर जयपुर में मुलाकात करने का समय भी माँगा जी पर सांसद ने सहमति दे दी।इस दौरान मुख्य रूप से बर भाजपा म०ङल अध्यक्ष व सैनिक प्रकोठ अध्यक्ष मोहन सिंह कंमाडो, मीडिया प्रभारी गुरूदेव सिंह सेन्दड़ा,उपाध्यक्ष गणपत सिंह अजमेर,नारायण सिंह् सेन्दड़ा,महामत्री विक्रम सिंह कोट किराना,सोहन सिंह,डूँगर सिंह,करण सिंह सहित कई मौजूद थे।
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment