Sunday, February 25, 2024

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की देव दर्शन यात्रा

जसोल धाम, ब्रह्मधाम व नाकोडा में किए दर्शन, की पूजा अर्चना


बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एक दिवसीय देव यात्रा के तहत बालोतरा पहुंचे। 
जहां उन्होंने जसोल धाम में जगत जननी श्री राणी भटियाणी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात गोपालन मंत्री कुमावत आसोतरा पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मंत्री कुमावत ने आसोतरा में जगत पिता श्री ब्रह्मा के दर्शन किए। इसके साथ गादीपति सन्त तुलसाराम महाराज का आशीर्वाद लिया। देव दर्शन कार्यक्रम की अगली कड़ी में  मंत्री कुमावत विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोडा पहुंचे। जहां उन्होंने भैरव देव की पूजा अर्चना की।  जोराराम कुमावत के मंत्री बनने के बाद पहली बार बालोतरा पहुंचने पर स्वागत किया गया। 
जसोलधाम पहुंचने पर श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से मंत्री का स्वागत किया गया।  देव दर्शन यात्रा के दौरान गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत मीडिया से रूबरू हुए। 
इस दौरान जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया, खेताराम प्रजापत, हितेश पटेल, गोविंद सिंह कालूड़ी मौजूद रहे।

Saturday, February 24, 2024

जिला कलक्टर ने किया जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्यों का निरीक्षण


जल जीवन मिशन के तहत हर घर को मिलेगा जल- जिला कलक्टर

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को अराबा दुदावतान, अराबा पुरोहितान, अराबा नाग्नेचा, नींबाखेड़ा 
कार्य में पम्पिंग स्टेशन डिस्ट्रीब्यूशन व राइजिंग मेन पाइप लाइन नेटवर्क का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अराबा नाग्नेचा में चलती हुई पानी की सप्लाई का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलक्टर यादव ने अराबा पुरोहितान के प्राथमिक विद्यालय में पानी की सप्लाई की जानकारी ली। साथ ही टाँके में पेयजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली ।
निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जल जीवन मिशन से वंचित ढाणियो के लिए प्रस्ताव बनाने, दूर दराज की ढाणियो को सीधे पम्प हाउस से जोड़ने के साथ गांवों में नियमित सप्लाई के लिए समय सारणी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को जोड़ा जाए। उन्होंने वंचित परिवारों का सर्वे करा हर घर को शुद्ध पेयजल मुहिया करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता जगदीश राजपुरोहित, सहायक अभियंता दीपक सिंह, कनिष्ठ अभियंता ललिता, राजेंद्र कुमार समेत जेजेएम कार्य करने वाली फर्म के प्रतिनिधि भूराराम गोदारा व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

बालोतरा जिले के पात्र उम्मीदवार 22 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली (2024-25)



बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। अग्निपथ योजना के तहत बालोतरा जिले के सैना भती रैली 2024-25 हेतु अविवाहित पुरुषो के लिए ऑनलाईन आवेदन www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से 13 फरवरी 2024 से प्रारम्भ हो चुका है। यह रैली प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम चरण में अग्निवीर कार्यालय सहायक और स्टोर कीपर तकनीकी की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 22 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। तथा दुसरे चरण में शारीरिक दक्षता टेस्ट होगा। 
सेना भर्ती रैली अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर (कार्यालय सहायक / स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वीं पास योग्यता रहेगी।

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती प्रक्रिया:
अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली में www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक किया जा सकेगा। अभ्यार्थियों को कम से कम पांच परीक्षा केन्द्र चुनना होगा। जिसमे से पहले तीन केन्द्र का आवण्टन होगा। परीक्षा केन्द्र बदली हेतु अनुरोध का सुनवाई नहीं होगा। उम्मीदवार को कम्प्युटराईज ऑनलाईन परीक्षा के दिए गए समय व तारीख पर पहुंचना होगा। अन्यथा अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित होगा। परीक्षा में अनुचित साधन का उपयोग करते पाए जाने पर परीक्षा से बाहर कर दिया जायेगा व उम्मीदवार निरस्त कर दिया जायेगा। इस संबधी अधिक जानकारी हेतु उम्मीदवार www.joinindianarmy.nic.in में दिए गए अधिसूचना को देख सकते है।

शारीरिक दक्षता टेस्ट:
अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, 6 से 10 बीम निर्धारित समय में लगाने होंगे। साथ ही 9 फिट खड्डा और टेड़ा मेड़ा बैलेंस को सफलतापूर्वक पास करना अनिवार्य होगा।

विभिन्न पदों के लिए शारीरिक एवं शैक्षिक योग्यता
अग्निवीर जीडी पद के लिए 170 सेंटीमीटर ऊंचाई और छाती 77 (+5 सेंटीमीटर फुलाव) होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार 10वीं / मैट्रिक में कुल मिलाकर 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंको उत्तीर्ण होना चाहिए। ग्रेडिंग सिस्टम का पालन करने वाले बोर्ड के लिए व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम डी ग्रेड (33%-40%) या अलग-अलग विषयों में 33% के साथ ग्रेड और कुल मिलाकर 'सी 2' ग्रेड या
समकक्ष कुल मिलाकर 45% के बराबर शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। हल्के मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस वाले उम्मीदवारों को ड्राईवर आवश्यकताओं के लिए वरीयता दी जाएगी।

अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 170 सेंटीमीटर ऊंचाई और छाती 77 (+5 सेंटीमीटर फुलाव) होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार 10+2/ इंटरमीडिएट परिक्षा विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ 50% अंकों वो साथ और प्रत्येक विषय में 40% अथवा 10+2/किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षण बोर्ड या सेंट्रल शिक्षण बोर्ड भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ विज्ञान में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण के साथ एनआइओएस और आईटीआई पाठ्यक्रम (केवल सरकारी संस्थान से) एनएमक्यूएफ स्तर 4 के साथ अपेक्षित क्षेत्र में न्यूनतम एक वर्ष या ऊपर अथवा 10वीं परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान न्यूनतम 40% अंको और प्रत्येक विषय में 50% के साथ पास और ITI से 02 साल का तकनीकी प्रशिक्षण या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केवल निम्नलिखित स्कीम / ट्रेडों में पालिटेक्निक सहित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में 2/3 वर्ष का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।Mechanic Motor Vehicle, Mechanic Diesel, Electronic Mechanic, Technician Powar Electronic Systems, Electrician, Fitter Instrument, Mechanic, Draugtsman (all types), Surveyor, Geo Informatics Assistant, Information and communication Technology System Maintenance, Information Technology, Mechanic Cum Operator Electric Communication System Vessel Navigator, Machanical Egnineering, Electrical Engineering, Electronics Engineering, Auto Mobile Engineering, Computer Science, computer Engineering, Instrumentation Technology में डिप्लोमा।

अग्निवीर कार्यालय सहायक एवं स्टोर कीपर तकनीकी पद के लिए 162 सेंटीमीटर ऊंचाई और छाती 77 (+5 सेंटीमीटर फुलाव) होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता में 10+2/ इंटरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम (कला, वाणिज्य, विज्ञान) में कुल 60% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50% कक्षा XII में अंग्रेजी और गणित / लेखा / बुक कीपिंग में 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास ऑल आर्म्स) पद के लिए 170 सेंटीमीटर ऊंचाई और छाती 76 (+5 सेंटीमीटर फुलाव) के साथ ही उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता में कक्षा 10वीं साधारण पास, कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है लेकिन प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है।

अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास ऑल आर्म्स) पद के लिए 170 सेंटीमीटर ऊंचाई और छाती 76 (+5 सेंटीमीटर फुलाव) के साथ ही उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता में कक्षा 8वीं साधारण पास, कुल प्रतिशत में कोई शर्त नहीं है लेकिन प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा:
अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली में 01 अक्टूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 (दोनो दिन शामिल) के उम्मीदवार आवेदन हेतु योग्य माने जायेंगे।

शपथ पत्र:
 सभी उम्मीदवारों को 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर नए फॉरमेट के मुताबिक शपथ पत्र बनाकर लाना होगा। नया फॉरमेट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।

शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह का आयोजन

सुरेश कुमार 
सिवाना/डीपी न्यूज राजीव गाँधी औडिटोरिम सिवाना में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंचायत 
समिति प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित , विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी समदड़ी मांगीलाल नायल, रामनिवास आचार्य चेयरमैन नगर पालिका सिवाना ,कार्यक्रम संयोजक रितेश त्रिपाठी ब्लोक परियोजना प्रबंधक सिवाणा सह-सयोंजक खेता राम चौधरी ब्लोक परियोजना प्रबंधक- सिंनधरी उपस्थित रहे , दयाराम मीणा एरिया कोऑर्डिनेटर,रामकरण कंप्यूटर मैनेजर,नीरज कुमार कंप्यूटर मैनेजर, मुकेश कुमार क्लस्टर प्रबंधक सिवाना , अमृतलाल आरपीआरपी हीना आरपीआरपी,रेखा कलस्टर प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान ने कहा कि वह शक्ति है सशक्त है पुरुषों से कम भी नहीं है वह भारत की नारी है। उन्होंने कहा कि महिला केंद्रित स्वयं सहायता समूह की राष्ट्र की विकास तथा सामुदायिक समर्थन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने न केवल महिलाओं के जीवन को बदल दिया है बल्कि हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई है। उन्होंने कहा कि आज हम यहां इन स्वयं सहायता समूहों की उल्लेखनीय उपलब्धियां को रेखांकित करने एवं उन्हें सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं ।हम जानते हैं कि स्वयं सहायता समूह समग्र विकास को बढ़ावा देने में एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रचार में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि यह समूह न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान देते हैं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा भी करते हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपी और वी ओ जमीन पर स्वयं सहायता समूह के उत्थान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। इसको ध्यान में रखते हुए से आज हम स्वयं सहायता समूह के सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक तथा विकास अधिकारी समदड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में यह शक्ति वंदन अभियान 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उनके विकसित भारत के सपने से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है ।उन्होंने कहा की शक्ति वंदन अभियान का लक्ष्य एक करोड़ स्वयं सहायता समूह तथा गैर सरकारी संगठनों को संपर्क कर महिला सशक्तिकरण का समर्थन करने एवं भारत के विकास में महिलाओं की ताकत और योगदान को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति को आकार देने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए महिलाओं के नेतृत्व में होने वाले विकास के समर्थक रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना जैसी उनकी स्त्री प्रधान पहल महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम जयप्रकाश जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विभिन्न पदों पर रहते हुए महिला नेतृत्व को मजबूती के साथ बढ़ावा दिया है ।गुजरात में उनके अथक प्रयासों से बेटियों की शिक्षा को खूब बढ़ावा दिया है ।उनके नेतृत्व में महिलाओं को संसद एवं विधानसभा में उनकी भागीदारी दिलाने वाला नारी शक्ति वंदन अभिनंदन अधिनियम पारित किया गया। महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक प्रधानमंत्री मोदी जी स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक महिलाओं के समर्थक रहे हैं। उनके उत्पादों को बढ़ावा देते हैं और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं। कार्यक्रम की सह ने कहा कि महिलाओं का समर्पण समावेशी और स्थाई विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी ,ड्रोन दीदी जैसी कई योजनाओं की चर्चा कर महिलाओं को होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष राजीविका के ब्लॉक अधिकारी रितेश त्रिपाठी परियोजना ने राजीविका की उप्लब्धियों से सभा को अवगत करवाया तथा आने वाले समय में राजीविका के और कैडर जैसे लखपती दीदी, कृषि सखी, पशु सखी, शुरक्षा सखी आदी के अधिक से अधिक कैडर बनाने और उनको अधिक से अधिक लाभ दिलाने का वचन लिया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत आरपीआरपी हीना जी, रेखा जी, श्री देवी व समूह सदस्य ने अपनी कहानी बताई कि कैसे राजीविका से जुड़ने के‌ बाद उनकी जिन्दगी में बदलाव आया और कैसे आज ये माह के‌ 18000 रूपये‌ तक कमाती है। कार्यक्रम में 06 समूहों को 10 लाख का चैक वितरण किया गया। मंच का संचालन जयप्रकाश एरिया कोऑर्डिनेटर समदड़ी मुकेश कुमार क्लस्टर प्रबंधक सिवाना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 250 समूह सदस्या उपस्थित रही जिनको सम्मान के तौर पर समूह सदस्यों द्वारा तैयार हस्तशिल्प प्रोडक्ट (जिनमें हैंड बैग मुख्य हैं) भेंट किये गये कार्यक्रम व्यवस्थापक  दयाराम मीणा एरिया कोऑर्डिनेटर सिवाना और मुकेश कुमार क्लस्टर प्रबंधक सिवाना द्वारा संचालित राजीविका परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।।

Wednesday, February 21, 2024

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कबुली में हर वर्ष की भांति प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण संरक्षण क्रांति दिवस के बैनर तले विद्यालय स्तर पर बड़े धूमधाम के साथ में मनाया गया

रिपोर्टर :बाबुराम केनावत
बाडमेर/धोरीमन्ना - संस्था प्रधान भीखाराम बिश्नोई ने विद्यालय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने कृत संकल्प लिया और वरिष्ठ अध्यापक शैतान राम ने कहा कि 'सिर सांटे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण ' एक पेड़ के बदले एक सिर भी कट जाए तो भी सस्ता सौदा होगा। 
बच्चों को एक सजग प्रहरी होकर पेड़ पौधों और संरक्षण की महत्व बताया पृथ्वी पर बढ़ते तापमान ग्लोबल वार्मिंग की चिंता व्यक्त की और स्टाफ साथी गूगनसिंह भाटी, जगदीश चंद्र कड़वासरा, डालूराम सुथार, पप्पुलाल रैगर ,प्रताप सिंह ,व कैलाश ने अपने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता जागरुकता पर बड़े विस्तार से बताया। वर्तमान समय की प्रासंगिकता देखते हुए पर्यावरण को एक जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा ।संतुलित पर्यावरण के बगैर अपना इस धरती पर रहना नामुमकिन हो जाएगा और भौतिकवाद की चकाचौंध और बढ़ती मांग को देखते हुए वन व वन्यजीव पेड़ पौधे सब घट रहे है। नदी ताल तलैया सब दूषित हो रहे हैं कि चिंता व्यक्त की । पेड़ पौधों से हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलती है और पेड़ पौधे हमें फल फूल छाया लकड़ी इत्यादि देते हैं प्रकृति के साथ दोहन (छेड़छाड़) किया तो इसका खामियाजा हम सभी को भुगतना पड़ेगा। प्रकृति का संरक्षण ही अपना खुद का संरक्षण है मानवता का संरक्षण है । अंत में पर्यावरण कोशिश टीम के सुप्रीमो पर्यावरण प्रेमी खंमूराम बिश्नोई को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की । यह जानकारी पर्यावरण संरक्षण प्रेमी किसनाराम बांगड़वा ने संवाददाता को दी।

Tuesday, February 20, 2024

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बैठक आयोजित


बोर्ड परीक्षाओं का गोपनीयता और पारदर्शिता के साथ हो सफल आयोजन - सुशील कुमार यादव

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक और माध्यमिक परीक्षाओं का गोपनीयता और पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित हो। यह बात जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान कही।
मंगलवार को जिला कलक्टर कार्यालय में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक और माध्यमिक परीक्षाओं के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए बैठक का आयोजन जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में बोर्ड परीक्षा 2024 के आयोजन एवं संचालन, बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष, प्रश्न पत्र वितरण व्यवस्था, प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति विषयों पर गहनता से चर्चा की गई।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2024 में गोपनीयता, पारदर्शिता एवं शुचिता बनाए रखने के मद्देनजर जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों, उत्तर पुस्तिका संग्रहण केन्द्र वितरण केंद्रों पर तथा चयनित केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की वेब कास्टिंग द्वारा विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने परीक्षा प्रश्न-पत्रो के वितरण केन्द्र, प्रश्न-पत्रो के पुलिस थानो एवं पुलिस चौकियों में रखे जाने जांच, उडनदस्तो के साथ पुलिसकर्मी लगाये जाने, एकल या नोडल केन्द्रो पर रखे प्रश्न-पत्रो की सुरक्षा एवं चिन्हित संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रो पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था किये जाने के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं होमगार्ड की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी छगनलाल राठौड़ ने बताया कि जिले में 104 केंद्रों पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा 29 फरवरी से तथा माध्यमिक परीक्षा 07 मार्च से प्रारंभ होगी।
बैठक में कोषाधिकारी करनाराम, उप कोषाधिकारी अनिल कुमार, बोर्ड परीक्षा प्रभारी जितेंद्र कुमार सहित जिला परीक्षा संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Monday, February 19, 2024

बालोतरा पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 22 को

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। पंचायत समिति बालोतरा की साधारण बैठक का आयोजन 22 फरवरी को किया जाएगा।
विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति बालोतरा की साधारण बैठक का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार में प्रधान भगवतसिंह जसोल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि साधारण बैठक में गत बैठक के कार्यवाही का अनुमोदन, ग्रामीण अंचल की विद्युत, पेयजल एवं सड़क सम्बन्धित समस्याओं के प्रभावी निराकरण, ग्रामीण विकास योजनान्तर्गत संचालित विकास कार्यों, महात्मा गांधी नरेगा योजना की वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रभारी निराकरण, पंचायती राज संस्थाओं को हस्तांतरित कार्य यथा कृषि, भू-संरक्षण एवं जलग्रहण, सिंचाई, धन सामाजिक कल्याण, प्रारम्भिक शिक्षा, बाल विकास परियोजना आदि की गतिविधियों पर समीक्षात्मक विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साधारण बैठक में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण सादर आमंत्रित है।

Sunday, February 18, 2024

राजस्थान उच्च न्यायालय प्लेटिनम जुबली समारोह,रन फाॅर लीगल एड का हुआ आयोजन

बालोतरा@डीपी न्यूज मीडिया। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा रविवार को नाकोड़ा रोड़ ज्ञानशाला से भैरव गौशाला तक ’’रन फाॅर लीगल एड’’ (दौड़) का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश एम.आर. सुथार ने विधिक सेवा के महत्व को बताया। साथ ही प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों से भी अवगत करवाया।
 प्राधिकरण के सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) बालोतरा सिद्धार्थ दीप ने निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देते हुए आगामी 09 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आने वाले राजीनामा योग्य प्रकरणों की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।  
प्राधिकरण के अध्यक्ष एम.आर. सुथार ने ‘‘रन फाॅर लीगल एड’’ दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभांरभ किया। यह दौड़ ज्ञानशाला नाकोड़ा रोड़ से प्रारंभ होकर भैरव गौशाला, नाकोड़ा रोड़ के आगे समाप्त हुई।
रन फाॅर लीगल एड दौड़ में प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एव सेशन न्यायाधीश) एम.आर.सुथार, पारिवारिक न्यायाधीश खगेन्द्र कुमार शर्मा, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश विक्रम सिंह, प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सिद्धार्थ दीप, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजन खत्री, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हेमलता धाणदिया, सागर माथुर, नवीन रत्नू, न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपांशु आर्य, वीनस चौधरी, गजेन्द्र कुमार, आदित्य तथा न्यायालय व प्राधिकरण के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पैरा लीगल वाॅलिंटियर्स परिवारजन ने बड़ी संख्या में भाग लिया और आवश्यक सेवाओं के लिए पुलिस जवान व मेडिकल टीम ने सहयोग किया।

बाबा रामदेव महाराज का जुलूस वरगोड़ा निकाला,मेघवाल समाज की आज भव्य जागरण

https://youtu.be/cbETtPi7zVk

Saturday, February 17, 2024

थार उत्थान यात्रा का शुंभारम्भ 19 फरवरी को

सुरेश कुमार 
सिवाना .सेवानिवृत डीजीपी व भाजपा नेता डॉ. सांगाराम जांगिड के नेतृत्व में  थार उत्थान यात्रा का शुंभारम्भ 19 फरवरी को होगा। यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।‌डाॅ. सांगाराम जांगिड़ ने बताया कि यह थार उत्थान यात्रा एक निश्चित दिनों तक चलने वाली यात्रा नहीं है, बल्कि इस यात्रा के कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में तथा अलग-अलग स्थानों पर समय-समय पर आयोजित कर शिक्षा, रोजगार, महिला साक्षरता, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण सहित स्थानीय मुद्दों पर कार्य करेगी। डाॅ. जांगिड़ ने बताया कि थार उत्थान यात्रा की शुरूआत 19 फरवरी को बालोतरा सिवाना नगर से की जायेगी। तत्त्पश्चात अलग-अलग चरणों में यह यात्रा बाड़मेर, जैसलमेर व बालोतरा के अन्य गावों में आयोजित की जायेगी। इसको लेकर टीम के कार्यकर्ताओं द्वारा सिवाना में सर्वे किया जा रहा है तथा महिला शिक्षा, युवा विकास, खेल प्रगति व लोगों की सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है।

जिला कलक्टर के निर्देशन में अधिकारियों ने किया छात्रावासों का सघन निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं



बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के निर्देशानुसार शनिवार को जिले के विभिन्न छात्रावासों का सघन निरीक्षण किया गया।
शनिवार को जिले के राजकीय अंबेडकर छात्रावास बालोतरा प्रथम और द्वितीय, राजकीय सावित्री बाई फुले बालिका छात्रावास बालोतरा, राजकीय अंबेडकर छात्रावास कल्याणपुर, बायतु, पाटोदी, समदड़ी, मोकलसर और सिणधरी का उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और विकास अधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में छात्रावास में स्वीकृत और कक्षा वार प्रवेशित छात्र की जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान छात्रावास भवन की स्थिति, शुद्ध पेयजल और विद्युत व्यवस्था, शौचालय, छात्रावास भवन और परिसर में साफ सफाई, रसोईघर की स्थिति, प्रतिदिन दिए जा रहे भोजन और अल्पाहार, खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की आपूर्ति एवं गुणवत्ता, छात्रावास को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता की वस्तुस्थिति की जांच की गई। इसके साथ ही छात्रावास संचालन नियम 2012 के अनुसार संधारित छात्र छात्रा प्रवेश पंजिका, मूवमेंट रजिस्टर, छात्र छात्रा उपस्थिति पंजिका, स्टाफ उपस्थिति पंजिका, राशन पंजिका, रोकड पंजिका, वाउचर पंजिका, स्थाई भंडार पंजिका, अस्थाई भंडार पंजिका, अनावर्तक सामान वितरण पंजिका, मैस समिति बैठक पंजिका, आवासी व्यक्तिगत पंजिका, सामान्य पत्राचार पंजिका का अवलोकन किया गया तथा प्रतिदिन प्रविष्ठी करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान छात्रावास में सामान्य सुविधाओं की उपलब्धता जिसमें पोशाक, पुस्तकालय, कंप्यूटर, खेलकूद गतिविधियों के साथ बालकों को उपलब्ध करवाई जा रही कोचिग सुविधा का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण दौरान अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, रसोईघर और छात्रावास परिसर में नियमित साफ सफाई करने, मूलभूत सुविधाएं जिसमें शुद्ध पेयजल, बिजली और शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्र छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ समग्र विकास के अवसर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को नियमित खेलकूद करवाने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास करने की बात कही।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा अध्ययनरत छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें दी जा रही आवास व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।