Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2022

ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर एसोसिएशन के सोजत उपखण्ड अध्यक्ष का किया

  सोजत - ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर एसोसिएशन के सोजत उपखण्ड के अध्यक्ष बनने पर मीठालाल  पवार का साफा पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर व चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी एवं महेश सोनी ने बताया कि मीठालाल पवार ने कोरोना काल में प्रत्रकार के रूप में  सोजत की जनता का मनोबल बढ़ाया व अच्छी सेवा दी एवं मीठालाल पवार ने कहा कि महेश सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया

पत्रकार संघ ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा कानून पारित करने की मांग की

सिवाना@डीपी न्यूज़ . बाड़मेर जिले में पत्रकार संबलसिंह भाटी व बालोतरा में पत्रकार धर्मवीर दवे के साथ समाज कलंको की ओर से अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट की गई। जिसकी पत्रकार संघ कड़ी निंदा करता है। पत्रकार समाचार संकलन के लिए जाए वहा पर वे सुरक्षित नहीं हैं। आपसे निवेदन है कि इस प्रकार से पत्रकार के साथ घटना होना निंदनीय हैं। ज्ञापन में बताया कि इस सबंध में कड़ी कार्यवाही करने के साथ पत्रकारों की सुरक्षा में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र पारित करवाने का श्रम करावे। बालोतरा उपखंड क्षेत्र में सरकार के नियमो के तहत रात्रि में 8 बजे तक दारू का ठेका खोलने का प्रावधान है। इसके बाबजूद देर रात्री तक शराब की दुकानें खुली रहती हैं इस पर तुरंत पाबंदी लागू होनी चाहिए। साथ ही दुकानों के पीछे छप्पर लगाकर लोगो को शराब परोसी जा रही हैं उस पर भी तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगनी चाहिए। साथ ही ऐसे समाज कंटकों के खिलापकड़ी कार्यवाही के साथ लाइसेंस की आड़ में अनाधिकृत रूप से चलने वाली शराब की दुकानों पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इस दौरान कमरुद्दीन खान, कैलाश सिंह राजपुरोहित, प्रवीण सिसोदिया, लतीफ खान, नव...

_सेवा...….. पिता की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरण कर पौधरोपण किया_

सिवाना - राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस बिग्रेड के राष्ट्रिय सचिव भगाराम मेघवाल ने अपने पिता स्वर्गीय रामाराम वेगड़ की पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों के वार्डों में पहुंचकर फलों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने मरीजों सहित उनके साथ मौजूद परिवार जनों को भी सेव सहित अन्य फलों का वितरण किया गया। इसके बाद आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पौधा रोपण किया। इस मौके पर उनके साथ कैलाश सिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष मानव सेवा संस्था बाड़मेर, कंपाउंडर नरपत खान, शिक्षक लालाराम चौधरी, उत्तम सिंह राजपुरोहित सहित परिवारजन मौजूद थे।

नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर हेमंत कुमार का किया स्वागत।

पचपदरा  हीराराम सेजू  स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीण छारलाई खुर्द के नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर हेमंत कुमार का किया स्वागत। आयोजित कार्यक्रम में ऐम्स भुवनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने साफा पहनाकर स्वागत किया। ग्राम विकास अधिकारी भीमाराम देव पाल, सूजाराम शीतली ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेश डांगी, अर्जुन राम पन्नू, व्याख्याता चंपालाल, स्टेट अवॉर्डी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य जीता राम मकवाना, देवाराम मकवाना, भट्ट राज बारूपाल, नरपत सेजू, विजय कुमार मकवाना, जोगाराम , इंजीनियर कमलेश, दुदाराम मकवाना, नारायण लाल बागरेचा सहित गणमान्य लोगों ने नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर का मालाएं पहनाकर एवं नकद पुरस्कार देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि कठिन परिश्रम करने से एवं लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने से सफलता अवश्य मिलती है। प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता अर्जित क...

जिला सचिव रावत बौद्ध ने अपने बेटे के जन्मदिन पर किया देहदान

रावत बौद्ध ने 22 बार रक्तदान भी किया,युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करते हैं पचपदरा /हीराराम सेजू  बालोतरा रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के जिला सचिव रावत बौद्ध ने आज बाड़मेर मेडिकल कॉलेज पहुंच अपने बेटे के दूसरे जन्मदिन पर देहदान कर अनूठी मिशाल पेश की है।जिला सचिव रावत बौद्ध ने बताया की रक्तदान महादान है और रक्तदान के साथ साथ नेत्र दा न और देहदान करना मानव जीवन की पहली प्राथमिकता है मानवता का धर्म निभाना।संस्थान कोषाध्यक्ष मो रमजान ने बताया की जिला सचिव द्वारा देहदान की घोषणा कर संस्थान के लिए बड़ी गर्व एवम प्रेरणादायक है।संस्थान के सदस्य हर समय मानव सेवा के लिए समर्पित हैं।संस्थापक राजूराम गोल ने बताया की मानव जीवन में देहदान करना हम सबके युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं रावत बौद्ध ने अपने जीवन में 22 वी रक्तदान किया है। ओर आज अपने बेटे के जन्मदिन पर देहदान कर बेहद शानदार  निर्णय लिया गया हैं।देहदान प्रपत्र में साक्षी में धनाराम चौहान एवं निंबाराम पनावड़ा, हुकमाराम भड़नाव ,अगरेन्द्र बरवड़, सतीश मेघवंशी, आसुराम टाक,शंकर चौहान के साथ देहदान किया। वहीं संस्थान द्वारा...

बालिका दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

( बेटी नहीं बचाओगे,तो बहू कहां से लाओगे? ) सिवाना11अक्टूबर2022 , अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगनवाड़ी-कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं,आशा सहयोगिनी सहित समदड़ी,सिवाना क्षेत्र की अनेक जागरूक महिलाओं ने बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा कर उनका हौसला अफजाई किया तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिका शिक्षा,पोषण,स्वास्थ्य आदि पर विशेष कार्यक्रम रखकर अपने अपने क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए,जिसकी प्रेरणा उन बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु कारगर साबित होगी।मातृशक्ति ने अपनी नन्ही मुन्नी बच्चियों के शानदार नारा लेखन,रंगोली,संविधान की जानकारी,बाल विवाह रोकने,बेटी बचाओ-अभियान जैसे कार्यक्रम और चित्रकला,गीत,कविता के माध्यम से अपने सुरीले अंदाज में दी गई प्रस्तुति ममत्त्व तथा स्नेह का परिचय दे रही थी।यही वात्सल्य उनके बौद्धिक,मानसिक,शारीरिक विकास के लिए एक स्फूर्ति देगा,जो राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेगा। एक बेटी का जन्म तीन पीढ़ियों को प्रभावित करता है तथा उनमें जागृति का संदेश देता है।हर मां बाप को अपनी बेटी के जन्म पर खुशियां मना कर परिवार में शिक्षा की जोत ...

विदाई समारोह जो किसी जन्मदिन या सालगिरह से कम नहीं था

( साफा,शाल,फूलमाला व गुलदस्ता से हुआ एक दूसरे का बहुमान,पुष्प वर्षा की) सिवाना10अक्टूबर 2022, श्रीमती कुसुम लता चौहान उपखंड अधिकारी महोदया के रानीवाड़ा स्थानांतरण होने के कारण हुए आज के विदाई समारोह तथा बहुमान करने को उमड़ी भीड़ जिसमें जनप्रतिनिधियों,उद्यमियों,किसानों,कर्मचारियों,अधिकारीगण,पत्रकार बंधु तथा नारी शक्ति ने कार्यक्रम को शानदार उपस्थिति देकर यादगार पल बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान पंचायत समिति सिवाना तथा कान सिंह जी कोटडी,गरिमा राजपुरोहित,संतोष जीनगर,जज साहब,सहित कई पूर्व प्रधान तथा उप प्रधान के अलावा सरपंच गण ,हर विभागीय अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।श्री कान सिंह कोटड़ी ने सत्यता,निर्भीकता तथा ईमानदारी से आम आदमी के काम करने का परिणाम आज की उमड़ी भीड़ तथा जनसमूह का होना बताया।श्री मुकन सिंह राजपुरोहित ने श्रीमती चौहान को आयरन लेडी का नामकरण देते हुए ऐसे अधिकारियों का सवा दो साल के कार्यकाल में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ चलाए प्रशासन पर गर्व महसूस किया।हंसी ठहाकों और चुटकीले अंदाज में एडिशनल एसपी सम्मानित श्री सुनील के पंव...

3 माह से पानी भराव के सड़क का नहीं हुआ समाधान, राहगीर परेशान

मोतीसरा@डीपी न्यूज़  ग्राम पंचायत मोतीसरा के डाबली रोड पर जल भराव होने से मौहल्ले वासी सहित पाली तक सफर करने वाले राहगीर यहाँ आकर परेशान हो जाते है, पानी इतना गन्दा हो रखा की सड़न और बदबूदार दुर्गंध मार रहा है, वही जिले मे मलेरिया तेजी से फ़ैल रहा मगर ग्राम पंचायत प्रशासन सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी इस समस्या का समाधान करने मे जरुरी नहीं समझ रहा है,कर रहे है तो सिर्फ *आज और कल*  सिवाना प्रधान मुकनसिह राजपुरोहित, विकास अधिकारी को भी समस्या से अवगत करवाया मगर मिल रहा सिर्फ आज कल मे बनवा देंगे यह आजकल हो गए 3 माह ! सिवाना प्रधान को तो यहाँ जननायक का भी यहाँ की जनता ने दर्जा दे रखा है लेकिन अफ़सोस की यह दर्जा झूठा ही नजर आ रहा है ! पहले था बरसाती पानी का जमाव अब है लाइन का पानी का जमाव दरअसल यह पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी भराव हो रहा है लेकिन करे तो कौन करे ! आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान ? क्यों हो रही है इस  पर राजनीति ?  इस रोड़ पर कई बाइक वाले, बड़े बुर्जुर्ग गिर कर चोटिल हो चुके है मगर इस और कोई ध्यान नहीं दे पा रहे है.    इनका कहना :- बारिश ब...

आपातकालीन रक्तदान कर मिसाल कायम की

जालोर .राजकीय अस्पताल जालोर ब्लड बैंक में आपातकालीन स्थिति में रक्त की ज़रूरत पड़ने पर इमरजेंसी की स्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता भैरा राम जोगसन बाबोसा जॉनसन सिवाना द्वारा जालोर जिला अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण परिहार नारन्नावास और महेश कुमार जी आप दोनों द्वारा इमरजेंसी की स्थिति में दोपहर को इतनी धूप होने के बावजूद भी और 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर के जालोर अस्पताल में रक्तदान किया और रक्तदान के प्रति युवाओं में अलख जगाने वाले ऐसे समाजसेवी रक्तदाता पर समाज हमेशा गर्व करता है ओर समाज के ऐसे कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत धन्यवाद देता है जो निस्वार्थता से प्रत्येक क्षेत्र में हमेशा आगे रहते है

नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आश्विनी के़ पंवार का स्वागत किया गया।

पचपदरा /हीराराम सेजू  बालोतरा   नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर  एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आश्विनी के़ पंवार का मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर के द्वारा जरीब भवन पचपदरा में साफा पहनाकर किया गया स्वागत एवं अभिनंदन। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष भीमाराम देवपाल सचिव रुपाराम धुंमडा, उपाध्यक्ष गोरधनराम सुखवाल, अल्लाराम बारूपाल, भगाराम धर्मसर, हेमाराम डोली, तेजाराम प्रजापत डोली, केरा राम ढाणी सांखला, भाखरराम धर्मसर मौजूद रहे।

संस्थान के यह सदस्य रहते है सक्रिय

बालोतरा   रक्तकोष मित्र मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रजापत संस्थापक राजूराम गोल,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,नरपत सिंह उमरलाई,विक्रम सिंह चारण, अनोप दर्जी,घेवर राठौड़,जोगा राम डांगी,जिला सचित रावत बौद्ध,ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी सहित सभी सदस्य रहते है सक्रिय। संस्थान सदस्य मोहम्मद रमजान ने बताया की भाई गिरधारी के इलाज के लिए पुष्पा अस्पताल प्रशासन,समस्त टीम के सभी कार्यकर्ता इलाज के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।संस्थापक राजूराम गोल ने बताया की संस्थान हर जरूरतमंद मरीज के लिए सेवा को समर्पित हैं और इस गिरधारी भाई के इस मुहिम में सभी भामाशाह,प्रशासन सहित तमाम मानवतावादी लोगों का सहयोग मिल रहा है। इनका कहना • बच्चा जन्म से कुपोषित हैं अभी बच्चे का इलाज शुरू किया हैं परिजन को जोधपुर अहमदाबाद इलाज के लिए बात की पर जाने को तैयार नहीं,सभी प्रकार की जांच करवा दी है इलाज जारी है और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हैं डॉ.सुरेंद्र जैन पुष्पा अस्पताल  • बच्चे के गर्दन में बड़ा घाव का निशान है जो संकर्म से ज्यादा हो रहा है सभी साफ सफाई करके नियमित पट्टी की जा रही है 4-5 दिन में घाव ठीक हो ज...

श्री अजमीढ़ जी महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई

सोजत  ( शीतल प्रजापति )श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ जी महाराज की जयंती पर समाज भवन पाली रोड़ से श्री अजमीढ़ जी महाराज की शोभा यात्रा में रथ में अजमीढ़ जी महाराज की तस्वीर , बैंड बाजा के साथ रवाना होकर राजपोल गेट पर पुष्प वर्षा की गई सोजत नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम , सोजत भाजपा मण्डल महामंत्री हिरालाल काठैड , मण्डल मंत्री महेश सोनी , भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा , पार्षद राजेंद्र परिहार ने पुष्प वर्षा की गई घोसीवाडा , आडा बाजार , धानमंडी , मेन बाजार होते हुए वापस समाज भवन पहुंची   व महिलाओं भी जुलूस में उपस्थित थीं इस अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अध्यक्ष नारायणलाल अग्रौया , उपाध्यक्ष केवलचन्द तोषावड , जयनारायण मोसुण , श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला संगठन मंत्री व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी , दिनेश जागलवा , किशोर कुमार कडेल , अनिल बूकण , जगदीश , राजीव कडेल , नितेश , अनिल कुकरा , प्रकाश धुपड , पारस अडाणिया , जितेन्द्र , कन्हैयालाल , तेजप्रकाश , चंदप्रकाश , विक्रम , महेंद्र ह...

एक शाम बलुजी मोमाजी के नाम*बलुजी मोमाजी पांचधाम समदड़ी मे

सिवाना  ( सुरेश कुमार ) विशाल भजन संध्या और मोमाजी के उपाचक दाता श्री गौतम जी व सांधु सन्तो के सानिध्य में विधि विधान से पूजा अर्चना कर के  बलुजी मोमाजी के घोड़े विराजमान एवम  नागणेशी माता की मूर्ति विराजमान  की गई इस शुभ अवसर पर पधारे संत देवलियारी महंत श्री 1008 जगदीशदास जी, खण्डप बगेची मठाधीश श्री 1008 उमाकांत गिरी जी, दाखा मठाधीश श्री 1008 मितिलेशगिरी जी जेठन्तरी हनुमान मंदिर उपासक संत श्री हनुमान पूरी जी, कुम्भ अखाड़ा के राव रामदास जी पधारे सेवामे मौजोद कुशिप सरपंच ठाकुर हुकमसिंह जी खिंची, जेठन्तरी सरपंच भवर सिंह जी ,बामसीन सरपंच उमेश जी चौधरी, बाबुसिंह राजपुरोहित, कृष्णपाल सिंह, पूर्वसरपंच बाबुभाई माली,मोतीलाल माली, सेवा में उपस्थित रहे हजारो की सख्या में भक्त मौजोद रहे  K.K. ग्रुप समदडी, मोमाजी मित्र मण्डल, दाता गौतम जी  ने सभी के मंगल कामना की सभी को आशीर्वाद दिया जानकारी ईश्वर सिंह करणोत कुशीप  ने दी !

परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की

आज दिनांक 09/10/ 2022 महानायक काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई स्थानीय भीम आर्मी के अध्यक्ष डूंगर परिहार के द्वारा भीम आर्मी कार्यालय में मान्यवर स्वर्गीय काशीराम परिनिर्वाण दिवस पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सभा रखी गई जिसमें काशीराम जी के द्वारा जीवन पर्यंत संघर्ष पर प्रकाश डाला गया काशीराम जी द्वारा बताई गई शिक्षा एवं सामाजिक सुधार तथा राजनीतिक चिंतन पर चर्चा की गई काशीराम जी एक लौह पुरुष थे जो चमार के घर में पैदा होकर अपनी छवि विश्व स्तर पर बहुजनो को संगठित करके राजनीतिक शक्ति हासिल की जो दुनिया में से एक तरह की अलग पहचान बहुजनों की बनाई... कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति के पुर्व उप प्रधान जयराम कुलदीप ने इनके जीवन पर प्रकाश डाला इस दौरान धोरीमना के पंचायत के उप सरपंच प्रतिनिधि चनणाराम , बाबूलाल नामा,पारस गौसाई, एडवोकेट खेताराम पुनड़,धौलेश बौद्ध, कैलाश नामा, नरेंद्र श्याम, दिनेश नामा, पुखराज श्याम, अशोक परिहार आदि उपस्थित

जमाना तुझसे है,तू जमाने से नहीं...

ऐलाने जंग जारी रख,मिलेगी जीत और जश्न भी होगा। गर्दिश में आवाम भले ही दिखे आज,तेरी फतेह का आगाज कल भी होगा।।  कलाकार रो देता है जब वह अपना स्थान खो देता है। निष्पक्ष निकले जमाना निर्णायक भूमिका में,तो सफलता के बीज बो देता है। कलाकार रो देता है जब वह अपनी पहचान खो देता है। हिम्मत से बांध मंसूबे जीत के,दुनिया में टूटी माला के मोती पो देता है।। ज़िद और जंग जारी रख,जग में इतिहास उन्हीं का है। "पंवार" हार मान मत तू मामला ज़मीं का नहीं,साथ आसमां का है।। अयोग्यता जब योग्यता पर पड़ती है भारी। कला जब दब जाती प्रतिभा भी जब उससे है हारी। बिगड़ता है खेल खिलाड़ी का जब सुख-चैन सो लेता है। कलाकार रहता फिसड्डी तब अक्सर वह,आपे से बाहर हो लेता है।। ✍🏻 मास्टर मोटा राम पंवार पनावड़ा।

सुपरहिट भजन गायक सोनु सिसोदिया का किया स्वागत

सोजत (शीतल प्रजापति )  राजस्थान की सुपरहिट भजन गायक सोनू सिसोदिया कोसेलाव से झूठा  जाते समय  रायपुर के निकट न्यु सिंघी रेस्टोरेंट पर राजस्थान की आन बान शान सुपरहिट भजन कलाकार सोनू सिसोदिया का शाल ओढ़ाकर व चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी ने सोनू सिसोदिया का भव्य स्वागत किया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राजेश भाई , हनवन्त , शिवलाल , सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे राजस्थान की सुपरहिट भजन कलाकार सोनू सिसोदिया ने कहा कि महेश सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया।

खाद को लेकर किसान परेशान, महंगे दामों मे खरीदने को मजबूर

सिवाना .सिंचाई क्षेत्र के खाद डीएपी यूरिया को लेकर जिले  मे किसान खाद यूरिया को लेकर महंगे दामों मे खरीदने को मजबूर इंफ्को की खाद की खरीद तक नहीं हो पाई, जिससे लेकर सिवाना जोधपुर संभाग  किसान एकता संघ सयोंजक प्रताप आंजना और सिवाना किसान संघ के अध्यक्ष शैतान सिंह डाबली ने सिवाना तहसीलदार को अवगत करवा कर कहा की यहाँ संचालित सोसाइटी उचित खाद यूरिया किसानो को उपलब्ध नहीं करवा रही है जिससे किसान महंगे दामों से खरीदने को मजबूर है, अगर प्रशासन किसानो के खाद की व्यवस्था नहीं करवाता है तो आगामी दिनों मे उपखण्ड स्तर पर उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी

जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा संम्मानित

बाबूलाल केनावत    धोरीमन्ना दिनांक 7/10/2022 को  डॉ भीमराव अम्बेडकर समिति  द्वारा राजीव गांधी ओलंपिक खेल में क्रिकेट टीम में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा संम्मानित डॉ भीमराव अम्बेडकर समिति के उपाध्यक्ष चनणाराम नामा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में 1008मैं गणेश नाथ शिवनाथ मठ सांचौर सिरक्त करेंगे तथा कार्यक्रम का संचालन पूर्व ऊपप्रधान जयराम कुलदीप सरपंच मनोहर तेतरवाल,चनणाराम नामा एवं डॉ भीमराव विकास समिति के तुलछाराम , मुकेशबौद्ध ,धोलेश बोद्व, कैलाश , जगदीश ,जेठाराम ,प्रकाश जी रमेश  विक्रम भाई प्रकाश मकवाना सुरताराम सभी  कार्य कर्ता रहेंगे मोजुद।

शिक्षा के दीप जलाती दीपिका

सिवाना .कक्षा छठी की छात्रा दीपिका कुमारी पुत्री चम्पालाल जी बोस,जो अपने आप एक प्रतिभा है,जो प्राथमिक शिक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे की पढ़ाई के साथ साथ कुछ हुन्नर सीखने तथा क्राफ्ट में शानदार चित्रकला,मॉडल आदि में भाग लेकर विद्यालय में हो रही प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने की जोश और जुनून के साथ प्रयासरत है।वह दिन भर में 15 से16घंटे तक अध्ययन के लिए समय निकालती है,जो कि अपने भाई बहनों और सहपाठियों के लिए भी प्रेरणात्मक कार्य कर रही है। वह अपने प्रोजेक्ट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश में रहती है।शुरू से ही मेधावी रही दीपिका स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सिवाना में अध्ययनरत है तथा आगे भी अपने गुरुजनों के सान्निध्य में माता-पिता के आशीर्वाद से अच्छी शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक है,जिसका स्वप्न भी बहुत बड़ा है।वह शिक्षा के दीप जलाते हुए अपना नाम सार्थक कर सबका नाम रोशन करना चाहती है। असल में दीपिका बधाई तथा शुभकामना हेतु भागीदार भी है। जिससे बिटिया दीपिका का हौसला अफजाई होगा और वह अपने अध्ययन काल में अपनी प्रतिभा को मुखरित कर सकेगी।बालिकाओं की शिक्षा हेतु हमें हमेशा सहयोगात्म...

आईवीपी प्रोग्राम के तहत रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी

नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी  राजेंद्र जाखड़ के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय रायपुर में ब्लॉक कार्डिनेटर संदीप सेन एवं सुरेश कुमार तँवर द्वारा नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित आईवीपी प्रोग्राम के तहत रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गयी साथ ही आगामी सप्ताह में युवा महोत्सव का आयोजन होना है जिसके लिए भी युवाओं से रजिस्ट्रेशन करवाएं गए इसी पर रायपुर महा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे एवं सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अपना रजिस्ट्रेशन करवाया साथ ही वर्तमान में संचालित 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा की जानकारी देकर स्वच्छता का संदेश दिया।

आपकी सादगी और कार्य शैली हमेशा याद रहेगी

सिवाना उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान द्वारा कार्यभार ग्रहण के बाद लगातार क्षेत्र मे  बहुत अच्छी रूप से सेवाएं दी. कोरोना हो या लम्पि की बात करूं तो सिवाना उपखंड स्तर पर लगातार कार्मिकों से कॉर्डिनेशन,प्रशासनिक दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने एवं क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए दिन रात आप द्वारा किए गए कार्य काबिले तारीफ है !उपखंड अधिकारी होने के साथ आप द्वारा सामाजिक जागृति और समाज  के साथ कदम से कदम मिलाकर अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया है !कोरोनाकाल हो या प्रशासन गांवों संग अभियान में अपने लाडले  कर्ण को घर छोड़कर अपने कार्य को महत्व देते हुए उपखंड अधिकारी चौहान को जमीनी स्तर पर कार्य करते देखा,हालांकि उपखंड अधिकारी महोदया कार्य की अधिकता से खुद बीमार हो जाने से उनका ऑपरेशन भी हो रखा है,वाकई मे आप मे कार्य के प्रति निष्ठा काबिले तारीफ है! ईश्वर से दुआ है की आप हमेशा स्वस्थ रहकर क्षेत्र के हितार्थ कार्य करेंगे. अपने कार्यकाल में सिवाना में बेहतर प्रशासन चलाने के लिए सभी आमजन उनके कार्य से संतुष्ट रहे और इनके लिए यादगार के पल सदा बने रहेंग...