नेहरू युवा केंद्र पाली के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी राजेंद्र जाखड़ के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय रायपुर में ब्लॉक कार्डिनेटर संदीप सेन एवं सुरेश कुमार तँवर द्वारा नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित आईवीपी प्रोग्राम के तहत रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गयी साथ ही आगामी सप्ताह में युवा महोत्सव का आयोजन होना है जिसके लिए भी युवाओं से रजिस्ट्रेशन करवाएं गए इसी पर रायपुर महा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे एवं सभी युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं अपना रजिस्ट्रेशन करवाया साथ ही वर्तमान में संचालित 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा की जानकारी देकर स्वच्छता का संदेश दिया।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment