सोजत (शीतल प्रजापति ) राजस्थान की सुपरहिट भजन गायक सोनू सिसोदिया कोसेलाव से झूठा जाते समय रायपुर के निकट न्यु सिंघी रेस्टोरेंट पर राजस्थान की आन बान शान सुपरहिट भजन कलाकार सोनू सिसोदिया का शाल ओढ़ाकर व चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी ने सोनू सिसोदिया का भव्य स्वागत किया इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राजेश भाई , हनवन्त , शिवलाल , सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे राजस्थान की सुपरहिट भजन कलाकार सोनू सिसोदिया ने कहा कि महेश सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment