सिवाना@डीपी न्यूज़. बाड़मेर जिले में पत्रकार संबलसिंह भाटी व बालोतरा में पत्रकार धर्मवीर दवे के साथ समाज कलंको की ओर से अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट की गई। जिसकी पत्रकार संघ कड़ी निंदा करता है। पत्रकार समाचार संकलन के लिए जाए वहा पर वे सुरक्षित नहीं हैं। आपसे निवेदन है कि इस प्रकार से पत्रकार के साथ घटना होना निंदनीय हैं। ज्ञापन में बताया कि इस सबंध में कड़ी कार्यवाही करने के साथ पत्रकारों की सुरक्षा में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र पारित करवाने का श्रम करावे। बालोतरा उपखंड क्षेत्र में सरकार के नियमो के तहत रात्रि में 8 बजे तक दारू का ठेका खोलने का प्रावधान है। इसके बाबजूद देर रात्री तक शराब की दुकानें खुली रहती हैं इस पर तुरंत पाबंदी लागू होनी चाहिए। साथ ही दुकानों के पीछे छप्पर लगाकर लोगो को शराब परोसी जा रही हैं उस पर भी तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगनी चाहिए। साथ ही ऐसे समाज कंटकों के खिलापकड़ी कार्यवाही के साथ लाइसेंस की आड़ में अनाधिकृत रूप से चलने वाली शराब की दुकानों पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इस दौरान कमरुद्दीन खान, कैलाश सिंह राजपुरोहित, प्रवीण सिसोदिया, लतीफ खान, नवीन सोलंकी, महेश माली कानु सोलंकी सहित पत्रकार उपस्थित थे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment