जालोर.राजकीय अस्पताल जालोर ब्लड बैंक में आपातकालीन स्थिति में रक्त की ज़रूरत पड़ने पर इमरजेंसी की स्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता भैरा राम जोगसन बाबोसा जॉनसन सिवाना द्वारा जालोर जिला अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण परिहार नारन्नावास और महेश कुमार जी आप दोनों द्वारा इमरजेंसी की स्थिति में दोपहर को इतनी धूप होने के बावजूद भी और 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर के जालोर अस्पताल में रक्तदान किया और रक्तदान के प्रति युवाओं में अलख जगाने वाले ऐसे समाजसेवी रक्तदाता पर समाज हमेशा गर्व करता है ओर समाज के ऐसे कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत धन्यवाद देता है जो निस्वार्थता से प्रत्येक क्षेत्र में हमेशा आगे रहते है
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment