Skip to main content

शत प्रतिशत नामांकन के लिये ईंट से ईंट बजा दी

सिवाना@डीपी न्यूज़ मीडिया

बाड़मेर जिले के अंतिम छोर पर जालोर जिले की सीमा से छटा मिनी माउंट मरुस्थल जैसे एरिये में ईंटवाया ग्राम पंचायत में कोई भी बालक-बालिका शिक्षा से वंचित नहीं रहे,और शिक्षा से हर बच्चा महरूम रहे!उसी तर्ज पर राज्य सरकार के निर्देशन में हाऊस होल्ड सर्वे व विशेष अभियान में मशक्कत करते शत प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को अंजाम देते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटवाया पीईईओ क्षेत्र का स्टाफ हर परिवार की सर्वे करके अपनी पंचायत को आदर्श और उजियारी पंचायत घोषित करने की दौड़ में शामिल था! मदन लाल बुनकर प्रधानाचार्य धारणा,शिवजी राम चौहान कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिठौड़ा द्वारा सर्वे की ताजा रिपोर्ट व उसके भौतिक सत्यापन करने पर वहां के प्रधानाचार्य मोहन लाल ने बताया कि मेरी सर्वे टीम में किशनलाल सैन(हाऊस हॉल्ड सर्वे प्रभारी),योगेन्द्र सिंह भायल,देवी लाल,उदा राम केश्वर,लुम्बाराम देवासी ने डोर-टू-डोर जाकर सभी परिवारों का सर्वे किया और 3 से18 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं को नजरी नक्शे बनाकर,कार्य विभाजन कर चिन्हित किया,जिसमें कई बच्चों को आंगनवाड़ी केन्दों व नजदीकी विद्यालयों से जोड़कर नामांकन में बेतहाशा बढोत्तरी करवाई!विद्यालय में चंपा लाल जीनगर,मास्टर मोटा राम पंवार पनावड़ा,वार्ड पंच व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे!सर्वे टीम द्वारा5परिवारों का वार्ड वार सर्वे करने पर कोई अनामांकित व ड्रॉप आऊट बालक बालिका नहीं मिलने व सभी बच्चों के विद्यालय से जुड़ने पर श्री बुनकर ने शाला स्टाफ को बधाई दी,और उजियारी पंचायत हेतु सम्बन्धित आंकड़े व पत्रावली तैयार कर विभाग को भिजवाये!माना रामजी की कुटिया,बाहरी बस्ती ईटवाया,पैवालों की ढाणी,डाबली सराय,बलूजी का थान सहित,दीपसिंह की ढाणीआंगनवाड़ी,खान नाडी आंगनवाड़ी केन्द्र सहित कई एरिया शामिल थे!

Comments

  1. शिक्षकों की मिली ताल,जब सर्वे भी बना एक मिसाल!
    उजियारी हो पंचायत हमारी,पूछ रहे एक दूजे के हाल!
    संवाददाता जी की कलम को सलाम!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमाराम मेघवाल का निधन

मेघवाल समाज सहित क्षेत्र में शोक की लहर सिवाना : मोतीसरा निवासी पुर्व पंचायत समिति सदस्य एवं समाजसेवी हेमाराम मेघवाल का मंगलवार देर रात पैतृक निवास मोतीसरा में निधन हो गया। वे विगत चार माह से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार आज सार्वजनिक श्मशान घाट मोतीसरा में किया । शव यात्रा में परिजनों सहित सैकड़ों लोग शरिक हुए।  फाइल photo   2005 में खंडप-मोतीसरा से निर्वाचित हुए थे :: हेमाराम मेघवाल सिवाना पंचायत समिति के तत्कालीन वार्ड संख्या 15 (खंडप-मोतीसरा) से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनकर भारी मतों से निर्वाचित हुए थे। वे विधायक टीकमचंद कांत के मनोनीत सलाहकार और सिवाना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही वे क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों व जनहीत में हमेशा सक्रिय रहते थे।

ग्राम रथ का हुआ जोरदार स्वागत,आमजन ने जानी योजनाएं

निर्मल कुमार...... मोतीसरा .सरकार की हर गांव में आमजन तक योजनाओं की पहुंच को लेकर शुक्रवार के दिन मोतीसरा ग्राम पंचायत ग्राम रथ पहुंचा। रथ यात्रा मोतीसरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा ढोल नगाड़े द्वारा स्वागत किया गया। साथ ही देशी अंदाज और गायन शैली से भी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन को जागरूक किया। आमजन ने प्रदेश सरकार का भी इस रथ की प्रशंसा की और कहा कि यह जागरूकता आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सभी का साफ़ा और माला से बहुमान भी किया गया। मंच संचालन ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा ने किया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी चंपालाल देवड़ा, रेंजर भोमाराम लवा, कृषि पर्यवेक्षक गोपाराम, सुरज्ञान,प्रशासक फतेह सिंह डाबली,ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवड़ा, कनिष्क सहायक रूपाराम विराश, पटवारी पवन सिंह मेड़तिया,सुरक्षा गार्ड जबराराम देवड़ा,प्लस ऑपरेटर निर्मल कुमार मेघवाल, पशुधन सहायक धनराज सांगवा,मांगीलाल राजपुरोहित, व्याख्याता गोपीचंद गर्ग, उपसरपंच प्रतिनिधि जोधाराम तरक,पूर्व सरपंच पोलाराम, भगाराम भील, सहित गणमान्य ग्रामीणजन मौजूद रहे।