Skip to main content

Posts

दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन

डीपी न्यूज़ मीडिया बालोतरा 29 नवम्बर 2021 ●◆◆◆● राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला प्रवक्ता दिनेश चंद्र सैनी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया महा भगवती उमावि बालोतरा में हुए दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन दिवस पर शैक्षणिक व वैचारिक मंथन कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन संयोजक नरपतराज सेजु व मदन जोगसन  सचिव जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड मुख्य आतिथि, जिला मंत्री विनोद पूनियां मुख्य वक्ता,व.उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल परमार जिला संगठन मंत्री युसूफ आजाद व बालोतरा ब्लॉक मंत्री सुशील माली के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ व अतिथियों द्वारा संघ के मांग पत्र तथा 6 दिसम्बर के बीकानेर निदेशालय पर हल्ला बोल एवं विशाल रैली कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला मंत्री विनोद पूनियां ने महासंघ के आह्वान पर 29 नवंबर से सरकारी अधिकारियों द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने एवं 1 से 3 दिसंबर तक राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान का विरोध करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी शिक्षकों ने ध्वनि मत से पारित किया। पा...

जन आधार में परिवार के वंचित सदस्यों के नाम जुङवाने हेतु दी जानकारी

    डीपी न्यूज़ मीडिया मोतीसरा ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायक तगाराम मेघवाल , शेराराम मेघवाल और ई मित्र संचालक निर्मल कुमार मेघवाल ने  सोमवार को  राजस्व गांंव जुनाखेड़ा मोतीसरा में चल रहे नरेगा कार्य स्थल जाकर नागरिकों को उनके परिवार के वंचित सदस्यों के नाम जन आधार में बिना देरी किए जल्दी जुङवाने के लिए आग्रह किया। कार्मिकों ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में भी पंजीकरण करवाकर योजना का अधिकाधिक लाभ लेने की जानकारी दी।

शिविर में नारी शक्ति को राहत व सम्मान हुआ।

DP NEWS MEDIA मोतीसरा. प्रशासन गांवों के संग शिविर में आज मोतीसरा ग्राम पंचायत में सम्पन्न हुआ! मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कई महिला व बालिकाओं को सरकारी योजना से लाभान्वित कर नारी शक्ति का मान बढाया!जिस पर शंकर लाल गर्ग,मोटा राम पंवार,डूंगर राम मेघवाल,छगन लाल आदि ने राज्य सरकार व उपखंड अधिकारी महोदया कुसुम लता चौहान का आभार जताया!चेतनदास/मोहनदास की पुत्री सुमित्रा को 31000 रुपये की आर्थिक सहायता हाथों हाथ स्वीकार्य,सालू राम की पुत्री मिशा को 41000 रुपये तथा करनाराम/नवाराम की पुत्री अनिता को 31000/रुपये की सहायता देकर लाभान्वित किया गया है।पालनहार योजना में गीता देवी लाभुराम प्रजापत को राहत दी गई! रतनाराम भील को लंबे समय बाद विकलांग प्रमाण पत्र मिलने खुश होकर प्रशासन का आभार जताया।मुख्यमंत्री राजस्थान सपकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजनाओं का असर देखकर हर कोई शिविर की कार्यप्रणाली से वाकिफ होकर संतुष्ट था! शिविर में ईमित्र सेवाएं निर्मल कुमार, विजय कुमार ने आमजन के कार्य ऑनलाइन करके  आमजन को हाथो हाथ लाभांवित करवाया। इस मौके पर विधायक हमीर सिंह भायल,प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित,सरपंच फत...

कला उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया

DP NEWS MEDIA NETWORK समदड़ी. क्षेत्र के राजकीय महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समदड़ी स्टेशन, समदड़ी में  कला उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया, कला संस्कृति प्रभारी अनिल कुमार परमार और संयोजक रुचिका अरोड़ा के सानिध्य मे कार्यक्रम हुआ जिसमें स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद  उदयपुर के दिए गए निर्देशानुसार विद्यार्थियों मे जनसँख्या शिक्षा, जीवन कौशल, बालक बालिका को समान अवसर, नशीले पदार्थों का दुरुपयोग पर्यावरण सरंक्षण आदि पर जागरुकता बढ़ाने के लिए इन विशेष थीम और विषय पर  प्रतियोगिता मे भाग लिया प्रतियोगिता मे छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, स्टाफ द्वारा संबलन प्रदान किया , कार्यक्रम मे स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका  प्रियंका लीलड़,किरण,पूजा, , वरिष्ठ अध्यापक चंद्रप्रकाश, प्रकाश चंद्र, कुलदीप राव, पिंटू कुमार, गोपाल कछवाहा, हरिराम सेन ,श्रवण कुमार,कपिल कुमार आदि ने सहयोग ने किया एवं छात्र पीयूष द्वारा कार्यक्रम मे तकनीकी सहयोग किया गया  वर्चस्वी, लक्षिका मोनिका रिंकू, तनुश्री कुसुम खत्री ने उ...

मित्र मंडली द्वारा सम्मानित शिक्षकों का किया सम्मान

●DP NEWS MEDIA● सिवाना. स्टेट-अवॉर्डी केसाराम परमार के सानिध्य में मित्र मंडली तथा राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ ब्लॉक सिवाना की तरफ से ब्लॉक स्तर सिवाना में प्रशासन का सहयोग,कोरोना काल व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले "शिक्षक- सम्मान" के फलस्वरूप उन शिक्षकों का बहुमान राजकीय अंबेडकर छात्रावास समाज कल्याण विभाग परिसर में किया गया,जिसमें मोटा राम पंवार पनावड़ा,डूंगरराम मेघवाल काठाड़ी तथा वैना राम राठौड़ नीम्बला नाडा मेली का माला व साफा बंधवाकर बहुमान कर शिक्षक की गरिमा तथा उनसे मिली प्रेरणा का परिचय दिया गया जिसमें वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का भी हौसला अफजाई हुआ!कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंपा लाल जीनगर ने बताया कि शिक्षक को सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है जिसे कभी कम नहीं आंकना चाहिए,धरातल पर शिक्षा के नित नए आयाम स्थापित करना ऐसा कार्य एक शिक्षक ही कर सकता है,डूंगर राम काठाड़ी ने बताया कि शिक्षा ही वह बड़ी ताकत है जिससे जीत का परचम लहराया जा सकता है,अपने अनुभवों के विभिन्न उदाहरण देते हुए कार्यक्रम को अति रोचक बनाते हुए वेना राम राठौड़ ने भी अपने ...

मोतीसरा में कोविड वेक्सीनेशन शिविर आयोजित

DP NEWS MEDIA मोतीसरा. ग्राम पंचायत मोतीसरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में गुरुवार को कोविड वेक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। टीकाकरण शिविर में व्याख्याता नेमाराम जोशी, अध्यापक निम्बाराम बामणिया, पंचायत सहायक तगाराम, शेराराम, आशा हीरो देवी मेघवाल और कमलादेवी गर्ग ने सेवाएं दी। एएनएम चरणबाई मीणा ने टीके लगाए। ईमित्र संचालक निर्मल कुमार मेघवाल ने आमजन को टीके लगवाने के लिए सोशल मिडिया पर प्रचार-प्रसार कर जागरुक किया। नतीजन कुल प्राप्त 50 डोज समय पर पुर्ण हो गई। कार्यवाहक पीईईओ मांगीलाल राजपुरोहित ने सभी कार्मिकों का आभार जताया।

गहलोत सरकार ने की पेट्रोल डीजल की वेट दरें कम,हुआ सस्ता

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमण्डल की बैठक में पेट्रोल/डीजल पर वैट की दर को कम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इससे आमजन को राहत प्रदान की,प्रभवी दरें  आज रात्रि 12 बजे से पेट्रोल में 4 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल में 5 रुपये प्रति लीटर दरों में कमी हो जायेगी।गहलोत सरकार ने कहा कि इससे राज्य सरकार 3500 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की हानि वहन करेगी।