Skip to main content

मित्र मंडली द्वारा सम्मानित शिक्षकों का किया सम्मान


●DP NEWS MEDIA●
सिवाना.
स्टेट-अवॉर्डी केसाराम परमार के सानिध्य में मित्र मंडली तथा राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ ब्लॉक सिवाना की तरफ से ब्लॉक स्तर सिवाना में प्रशासन का सहयोग,कोरोना काल व अन्य सकारात्मक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले "शिक्षक- सम्मान" के फलस्वरूप उन शिक्षकों का बहुमान राजकीय अंबेडकर छात्रावास समाज कल्याण विभाग परिसर में किया गया,जिसमें मोटा राम पंवार पनावड़ा,डूंगरराम मेघवाल काठाड़ी तथा वैना राम राठौड़ नीम्बला नाडा मेली का माला व साफा बंधवाकर बहुमान कर शिक्षक की गरिमा तथा उनसे मिली प्रेरणा का परिचय दिया गया जिसमें वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का भी हौसला अफजाई हुआ!कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंपा लाल जीनगर ने बताया कि शिक्षक को सम्मान मिलना बहुत बड़ी बात है जिसे कभी कम नहीं आंकना चाहिए,धरातल पर शिक्षा के नित नए आयाम स्थापित करना ऐसा कार्य एक शिक्षक ही कर सकता है,डूंगर राम काठाड़ी ने बताया कि शिक्षा ही वह बड़ी ताकत है जिससे जीत का परचम लहराया जा सकता है,अपने अनुभवों के विभिन्न उदाहरण देते हुए कार्यक्रम को अति रोचक बनाते हुए वेना राम राठौड़ ने भी अपने संक्षिप्त लफ्जों से कार्यक्रम में रौनकता बनाए रखी!मास्टर मोटा राम पंवार ने ब्लॉक स्तर जिला स्तर राज्य स्तर व नेशनल लेवल तक शिक्षक को सम्मानित करने के लिए उनकी कार्यशैली,कर्मठता लगन,परिश्रम तथा शिक्षा के प्रति शिक्षक की महती भूमिका को बताया!इस मौके पर प्रभु राम बोस,मोहनलाल परमार,मदनलाल बामणिया,दलपत कुमार फूलन सुरेश कुमार सहित कई शिक्षक, कर्मचारी,विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि उपस्थित थे!कार्यक्रम का संचालन जैसा राम धीरा ने किया, बीच-बीच में शिक्षक को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मॉडल स्कूल में आवेदन की सरल प्रक्रिया को समझाते हुए विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढने की नसीहत भी दी,स्टेट एवार्डी केसा राम परमार द्वारा इस व्यवस्था को अंजाम दिया तथा माला,साफा अल्पाहार,निमंत्रण आदि व्यवस्थाओं के साथ "सम्मान समारोह"को अधीक्षक शंकर लाल गर्ग के विशेष सहयोग से बेहतरीन ढंग से संचालित करने हेतु भविष्य के लिए कार्य योजना भी बनाई औरअपने अनुभवों को साझा किया तथा शिक्षक व विद्यार्थियों को गरिमामय,नशामुक्त,संस्कारित रहने व कार्यशैली मेंअपेक्षित सुधार लाने हेतु मंशा जताई,मदनलाल बामणिया राजस्थान अंबेडकर शिक्षक संघ सिवाना के कोषाध्यक्ष होने का दायित्व बखूबी निभाया व ऐसे कार्यक्रमों में सबको नित्यआने की अपील की गई!

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।