Skip to main content

दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन

डीपी न्यूज़ मीडिया

बालोतरा 29 नवम्बर 2021
●◆◆◆●
राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिला प्रवक्ता दिनेश चंद्र सैनी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया महा भगवती उमावि बालोतरा में हुए दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के समापन दिवस पर शैक्षणिक व वैचारिक मंथन कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन संयोजक नरपतराज सेजु व मदन जोगसन  सचिव जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड मुख्य आतिथि, जिला मंत्री विनोद पूनियां मुख्य वक्ता,व.उपाध्यक्ष भोमाराम गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल परमार जिला संगठन मंत्री युसूफ आजाद व बालोतरा ब्लॉक मंत्री सुशील माली के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ व अतिथियों द्वारा संघ के मांग पत्र तथा 6 दिसम्बर के बीकानेर निदेशालय पर हल्ला बोल एवं विशाल रैली कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला मंत्री विनोद पूनियां ने महासंघ के आह्वान पर 29 नवंबर से सरकारी अधिकारियों द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ने एवं 1 से 3 दिसंबर तक राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान का विरोध करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी शिक्षकों ने ध्वनि मत से पारित किया। पायला कला ब्लॉक अध्यक्ष जोगाराम पूनियां एवं जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह रॉयल ने एनपीएस हटाकर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, जिला संगठन मंत्री युसूफ आजाद एवं कार्यकारिणी सदस्य धर्माराम बारूपाल ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, समदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष मादाराम माली व ओजस्वी वक्ता मेघराज सैनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हित साधकों से विमर्श कर सुदृढ़ शिक्षा नीति तैयार करने व शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने, बाबूलाल सोलंकी व समदड़ी ब्लॉक मंत्री भोमाराम जोगसन ने 18 माह का डीए एरियर भुगतान करने, महिला उपाध्यक्ष सुमित्रा जीनगर व शैतान सिंह सोलंकी ने पारदर्शी स्थाई स्थानांतरण नीति बनाने, जेठाराम व जयप्रकाश तँवर ने पैरा टीचर शिक्षा सहयोगी पंचायत सहायकों पोषाहार सहायिका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका साथिन आशा सहयोगिनी का मानदेय 18 हजार करने, जयपाल सिंह करुण व विरेन्द्र जांगिड़ ने पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याताओं की विसंगति दूर करने तथा सरजीत मान ने शिक्षकों को 7,14,21 व 28 वर्ष पर चयनित वेतनमान देने व प्रथम नियुक्ति तिथि से क्रमिक पदोन्नति देने आदि के प्रस्ताव रखे जिन्हें ध्वनि मत से पारित किया गया।
    बीरबल राम पीटीआई मदन व दीपाराम बुनकर प्रेमचंद्र महावर,  देवीलाल, घेवर व  जितेंद्र जोगसन आदि शिक्षकों ने भी प्रस्ताव रखें।
        सम्मेलन संयोजक सचिव व जिलाध्यक्ष ने सफल शैक्षिक सम्मेलन हेतु शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
----------------

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।