डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके ग्राहकों को प्राप्त करने का काम करता है
Monday, January 30, 2023
शहीद दिवस मनाकर बच्चों ने बापू को याद किया
मोतीसरा/डीपी न्यूज :: मोतिसरा के राजकीय बलिका उ प्रा वि मे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि धुमधाम से मनाई । प्रधानाध्यापक् रतनलाल राणावत ने इनके जीवनी पर प्रकाश डाला,रघु पति राघव गीत का स्कुली बच्चो ने गायन किया,अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजादी दिलाने वाले भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानियों में शुमार मोहनदास करमचंद गांधी ने जिंदगी भर सत्य और अहिंसा का पालन किया. इसी मार्ग पर चलकर उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई. महात्मा गांधी को देश के राष्ट्रपिता होने की उपाधि मिली है, जबकि कई लोग उन्हें प्यार सा बापू कहकर पुकारते हैं. आजादी के कुछ महीनों बाद 30 जनवरी 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निधन हो गया था. दरअसल, उस शाम प्रार्थना के दौरान दिल्ली के बिड़ला हाउस में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी के सीने में तीन गोलियां दाग दी थी, इसलिए इस दिन को गांधीजी की पुण्यतिथि के तौर पर मनाया जाता है. इसके साथ ही इसे शहीद दिवस भी कहा जाता है.
Saturday, January 28, 2023
कनिष्ठ सहायक उपखण्ड स्तर पर सम्मानित,क्षेत्र मे खुशी
मोतीसरा/डीपी न्यूज : ग्राम पंचायत मोतीसरा मे कार्यरत कनिष्ठ सहायक ललिता मीणा को गणतंत्र दिवस के मौक़े पर उपखण्ड अधिकरी द्वारा पंचायतीराज् विभाग मे राजकीय कार्यो को निष्टापूवर्क करने पर सम्मानित किया गया,जिससे ग्राम पंचायत क्षेत्र मे खुशी छाई और मीणा को शुभकामनाएं बधाई देने वालो का हुजूम उमड़ पड़ा साथ ही विकास अधिकारी हनुमानराम ने भी ग्राम पंचायत आकर बधाई दी। बता ललिता मीणा इस ग्राम पंचायत मे विगत 12 वर्षो से अपनी निष्टापूर्वक सेवाएं दे रही है।
Friday, January 27, 2023
मौसम का मिजाज जरूर कुछ बदलता नजर आया।वार्षिकोत्सव आयोजन में हर शख्स देशभक्त नजर आया
धारणा 27 जनवरी 2023 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तांडा बेरा में वार्षिकोत्सव आयोजन के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के अच्छे प्रदर्शन से माहौल खुशनुमा ही नहीं, बल्कि यादगार बन गया। प्रधानाध्यापकों गिरधारी लाल चौधरी ने अपने विद्यालय में कार्यरत महिला शक्ति को अच्छी नसीहत के साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्णरूपेण निर्देशित किया था,परिणाम स्वरूप विद्यालय में अतिथियों के स्वागत में लगा पंडाल बहुत देर तक गुंजायमान बना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह राठौड़ तथा प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर अध्यक्षता की।ठाकुर विजय सिंह,हीर सिंह,मांगू सिंह,मोटा राम पंवार,मोहन लाल शर्मा,राणसिंह राजपुरोहित,रोशन लाल यादव,भभूता राम जांगिड़,चांदनी सोनी,माणक माली,रमेश प्रजापत,दीपिका सैनी,अनुसुईया,नीतू कक्कड़,प्रतिभा मिश्रा प्रीति गुप्ता रणवीर कौर सहित कई स्टाफ,अतिथियों व भामाशाहों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।आशियाना अतिथियों से तो,विद्यालय परिसर महिला शक्ति,अन्य विद्यालयों से स्टाफ वार्ड पंच जनप्रतिनिधि,ग्राम वासियों,बच्चे,बड़े-बुजुर्ग सभी से खचाखच भरा था।इस कार्यक्रम में कविता,गीत,नृत्य,नाटक व सांस्कृतिक माहौल की अच्छी पहल जो कि वातावरण को मनमोहक बनाए रखने तथा अतिथिगण को बैठे रहने,सुनने व देखने को बाध्य कर रही थी।कार्यशैली अनुशासित थी,तो भामाशाहों की उदारता तथा उनकी दरियादिली अपने आप में अलग नजारे को बयां कर रही थी।उत्तम भोजन व्यवस्था,चाय व्यवस्था,टेन्ट में बैठक व्यवस्था,साउंड व्यवस्था,प्रशस्ति पत्र मैडल आदि बेहतरीन इंतमाजात थे।प्रधानाध्यापक जी ने सभी का आभार व्यक्त कर अतिथि स्वागत की रस्म को निभाकर प्रसन्नता जाहिर की।मुख्य अतिथि के उद्बोधन के साथ मोटा राम पंवार का उद्बोधन भामाशाहों,स्टाफ तथा विद्यार्थियों की पीठ थपथपाने में कारगर साबित हुआ।कार्यक्रम का विधिवत संचालन ओमप्रकाश विश्नोई ने किया।
हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम सिवाना मे आयोजित
सिवाना: विधानसभाक्षेत्र के सिवाना ब्लॉक में सिवाना मुख्यालय पर मेला मैदान से डाक बंगले तक 15 बूथों का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में उपस्थित रहते हुए ।
कार्यक्रम में बाड़मेर जिले की हाथ से हाथ जोड़ों प्रभारी कीर्ति भील, सिवाना ब्लॉक के समन्वयक कानाराम थ्योरी,पूर्व विधायक धाराराम फुलवरिया,मोटाराम मेघवाल, नगर पालिका के चेयरमैन रामनिवास आचार्य,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह पादरू, पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित, सिवाना के प्रधान मुकन सिंह, सिंदरी के प्रधान प्रतिनिधि तेजाराम जाणी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य छगनलाल गहलोत, सिणधरी के भाटा पंचायत समिति सरपंच प्रतिनिधि हंजाराम जी प्रजापत, जाकिर हुसैन ,पंचायत समिति सदस्य पहाड़सिंह कुंडल,बीरबल ढाका, रामा राम जी पादरू, चंदन सिंह राजपुरोहित,मोहनलाल गहलोत,चेनाराम सिणधरी,पूर्व सरपंच हेमाराम धारणा,बाघसिंह राजपुरोहित जी,सुरताराम,पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामाराम सुथार,चेनाराम कमठाई,समदड़ी विधानसभा सेवादल के अध्यक्ष खंगारराम गहलोत,बसीर खां ,फूलचंद जी केपी,नवा राम जी चौधरी, मोहनलाल थापड़,केवल राम पटेल,सरवड़ी सरपंच रामपाल,पुखराज तंवर,सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने सिवाना के 15 बूथों का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में सम्मिलित होकर एक ऐतिहासिक कार्य किया।
Wednesday, January 25, 2023
रा उ प्रा वि डाबली में मनाया गया वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह
मोतीसरा : रा उ प्रा वि डाबली में मनाया गया वार्षिक उत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह बुधवाऱ को माँ सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें अध्यक्ष मांगीलाल peeo मोतीसरा मुख्य अतिथि फतेह सिंह सरपंच मोतीसरा विशिष्ट अतिथि गणपत सिंह रोजीरोयो की ढाणी smc अध्यक्ष मोड़ सिंह भामाशाह रूगनाथ पूरी हेमाराम खुशालाराम भवानी सिंह चुन्नीलाल उम्मेदाराम डूंगर राम जी सांवलराम इन सभी भामाशाहो का प्रधानाद्यापक अचलाराम बामणिया द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया इन सभी भामाशाहो द्वारा विद्यालय में 8 छत पंखे भेट किये गए तथा इनकी रही उपस्थिति श्री रतनलाल जी ggups मोतीसरा , मदनलाल बामणिया , त्रिलोकाराम gps जुनाखेड़ा , बंशीलाल gps भीलो की ढाणी ,हरचंदराम gsss मोतीसरा, तगाराम मोतीसरा , शैतानसिंह डाबली हुकमसिंह रामसिंह रानाराम उत्तमपुरी डूंगरराम गुणेशाराम इन सभी की भागीदारी रही गाँव से पधारे सभी ग्रामीणों का प्रधानाद्यापक श्री अचलाराम बामणिया ने धन्यवाद व आभार प्रकट किया
Tuesday, January 24, 2023
विद्यार्थी अच्छी शिक्षा हासिल कर देश में गांव का नाम रोशन करे- देवङा
मोतीसरा : आज का युग शिक्षा का है विद्यार्थी गुरुजनों से शिक्षा प्राप्त कर खूब उन्नति कर अपने गांव का नाम पुरे देशभर में रोशन करे। यह बात मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीसरा में आयोजित हुए वार्षिक उत्सव 'मरुधरा' में मुख्य अतिथि के रुप में शरिक हुए ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा ने कही। उन्होनें छात्र छात्राओं को अपने परिजनों की परिस्थितियों को देखते हुए अपने सपनो का साकार करने की सीख दी। कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षाविद् केशाराम बामणिया ने कहा कि विद्यार्थी सहपाठियों से प्रतिस्पर्धा से अपने उद्देश्य को प्राप्त करे। बामणिया ने इस वर्ष दसवीं और बारहवीं बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1100रु. और 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे उन विद्यार्थियों को अपनी ओर से 2100 रु. प्रोत्साहन में देने की घोषणा की। विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सरपंच फतेहसिंह डाबली की ओर से मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाहों और अतिथियों का साफा-माला से बहुमान किया। वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य पारसमल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान मोतीसरा सरपंच फतेहसिंह, ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह देवङा, एसडीएमसी अध्यक्ष मंगलाराम बग, शिक्षाविद् पूनमाराम मेघवाल, केशाराम बामणिया, जोधाराम तरक, मालाराम भील, चेलाराम हूण, रमेश कुमार भोंड, उम्मेदाराम वागङा, हंसाराम भूरीया सहित विद्यालय स्टाफ और प्रबुद्ध ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक भभूताराम भील ने किया।
विश्नोई मानव सेवा संस्था की जिलाध्यक्ष नियुक्त
सस्थां ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी - शांतिदेवी
सिवाना - मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय व राष्ट्रिय सचिव मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने समाजसेवा के साथ अन्य संगठनों में वर्षों से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गौभक्त,समाजसेवी शांतिदेवी गोदारा को बाडमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। गौरतलब है कि शांतिदेवी विश्नोई पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में जुटे हुए है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शांतिदेवी विश्नोई समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े हुए है।मानव सेवा के प्रति इनकी निष्ठा ,और सामाजिक भाव को समझ कर इन्हें महिला प्रकोष्ठ में बाड़मेर जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
Sunday, January 22, 2023
सिणधरी ब्लॉक की बैठक रामदेव के मंदिर में रखी गई।
बाड़मेर जिले की सिवाना विधान क्षेत्र के सिणधरी ब्लॉक की बैठक रामदेव के मंदिर में रखी गई।
बैठक की अध्यक्षता पूराराम भील ने की ,मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सूजाराम मायलावास रहे।जिसमे खेताराम जसनाथ मेडिकल,खेताराम भील पायला,चुनाराम गर्ग,मदन लाल भील, मागाराम भील,जीवाराम,हुकमाराम, कृष्ण कुमार,राकेश महावार करणाराम,सुनाराम,सिवाना विधानसभा प्रभारी पोकरराम कुसिप,विधानसभा मीडिया प्रभारी थानाराम मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।कई कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली।बूथ कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी पूराराम सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष को दी गई। गुड़ा मालानी विधानसभा के खेताराम भील को पायला ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया।
बहुजन समाज पार्टी : समदड़ी ब्लॉक की बैठक में युवाओं को सदस्यता ग्रहण
बाड़मेर जिले की सिवाना विधानसभा के समदड़ी ब्लॉक की बैठक में युवाओं को सदस्यता ग्रहण करवाई,मुकेश फुलवारिया,ढलाराम राणिदेशीपुरा,आसाराम घडोई,नेमसा बौद्ध सिलोर,तगाराम समदड़ी, भटेंद्र समदड़ी,कैलाश जी,रतनलाल,गोविंद,प्रदीप,वालाराम,प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि मान्य.सूजाराम मायलावास थे एवम अध्यक्षता मान्य.कैलाश फुलवारिया समदड़ी ने की।साथ ही बूथ कमेटी गठित करने हेतु भटेंद्र समदड़ी को प्रभारी नियुक्त किया गया।
Saturday, January 21, 2023
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ शिक्षक अभिभावक बैठक संपन्न
धारणा 21 जनवरी 2023 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान पंचायत समिति सिवाना के विशिष्ट आतिथ्य तथा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता और वगतावर सिंह राठौड़ सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत धारणा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान श्री राजपुरोहित ने बालिका विद्यालय बनाने की घोषणा के साथ काफी घोषणाओं का पिटारा,सरपंच प्रतिनिधि द्वारा दिए गए स्मरण पत्र तथा ज्ञापन पर खोल दिया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पुखराज सिंह राजपुरोहित,बुध सिंह राजपुरोहित,रसूल खान,इंद्रा राम, भोपालसिंह,छोगसिंह,हेमाराम माली,वींजाराम,हंजा राम वार्ड पंच,घेवर राम, लाख सिंह,मोहनलाल सोलंकी जेठाराम माली,मंगल सिंह राठौड़ सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।इस क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के कर्मचारी गण भी उपस्थित हुए।विद्यालय में आज के इस कार्यक्रम के भामाशाह हुकम सिंह राजपुरोहित जिन्होंने भोजन व्यवस्था तथा टेंट व्यवस्था वगतावर सिंह राठौड़ ने की।मुकन सिंह राजपुरोहित के उद्बोधन में विद्यालय में शैक्षिक तथा सह शैक्षिक गतिविधियों में गुणवत्ता के साथ जोश, जुनून बरकरार रखते हुए राज्य सर पर नाम कमाने वाले बालक बालिकाओं को बधाई दी और शिक्षा हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है,यह बात महेंद्र सिंह राठौड़ ने कही।सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच की स्थिति खुशनुमा बनी,मगर ज्यादा खुशी का माहौल तो बालिका खुशी कक्षा3 ने अपने नृत्य के साथ बना दी।कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश विश्नोई तथा मोटा राम पंवार ने किया।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर ने सभी का हार्दिक आभार तथा धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सराहनीय उपस्थिति के साथ विद्यालय परिवार का हौसला बढ़ाने हेतु आग्रह किया।
मोतीसरा के बालिका स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव
प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित
मोतीसरा: राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीसरा में शनिवार को सत्र 2022-23 का वार्षिक उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक रतनलाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित व छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना कर किया। स्थानीय स्कूल की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिया। विद्यालय परिवार द्वारा समारोह में पधारे अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा-माला पहनाकर बहुमान किया। मेहमानों ने विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। वार्षिक उत्सव समारोह शानदार व सफलतापूर्वक आयोजित होने पर प्रधानाध्यापक रतनलाल ने सभी मेहमानों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय सहायक तगाराम बामणिया ने किया।
ये रहे मौजुद-
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतीसरा सरपंच फतेहसिंह डाबली, अध्यक्षता पीईईओ मोतीसरा पारसमल जीनगर, विशिष्ट अतिथि पीईईओ महिलावास नरसाराम पांचल, शिक्षाविद् केशाराम बामणिया, एस एम सी अध्यक्ष फैंसीदेवी गर्ग, अचलाराम बामणिया प्रधानाध्यापक डाबली, तिलोकराम देवासी प्रधानाध्यापक जुनाखेङा, समाजसेवी भुरेश डांगी,अध्यापक मदनलाल मेघवाल, विद्यालय सहायक तगाराम, शेराराम, भामाशाह पन्नालाल हूण,भंवरलाल काग, भंवरलाल मेघवाल, हरिराम, अंबालाल, जबराराम , अध्यापिका पुष्पा खांखरिया, संतोष, निरमा बनरवाल, मनीषा परमार सहित अभिभावक व ग्रामीण मौजुद रहे।
Subscribe to:
Comments (Atom)
-
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्म...
-
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के त...