Skip to main content

मौसम का मिजाज जरूर कुछ बदलता नजर आया‌।वार्षिकोत्सव आयोजन में हर शख्स देशभक्त नजर आया


धारणा 27 जनवरी 2023 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तांडा बेरा में वार्षिकोत्सव आयोजन के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों के अच्छे प्रदर्शन से माहौल खुशनुमा ही नहीं, बल्कि यादगार बन गया। प्रधानाध्यापकों गिरधारी लाल चौधरी ने अपने विद्यालय में कार्यरत महिला शक्ति को अच्छी नसीहत के साथ आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्णरूपेण निर्देशित किया था,परिणाम स्वरूप विद्यालय में अतिथियों के स्वागत में लगा पंडाल बहुत देर तक गुंजायमान बना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि वगतावर सिंह राठौड़ तथा प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर अध्यक्षता की।ठाकुर विजय सिंह,हीर सिंह,मांगू सिंह,मोटा राम पंवार,मोहन लाल शर्मा,राणसिंह राजपुरोहित,रोशन लाल यादव,भभूता राम जांगिड़,चांदनी सोनी,माणक माली,रमेश प्रजापत,दीपिका सैनी,अनुसुईया,नीतू कक्कड़,प्रतिभा मिश्रा प्रीति गुप्ता रणवीर कौर सहित कई स्टाफ,अतिथियों व भामाशाहों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।आशियाना अतिथियों से तो,विद्यालय परिसर महिला शक्ति,अन्य विद्यालयों से स्टाफ वार्ड पंच जनप्रतिनिधि,ग्राम वासियों,बच्चे,बड़े-बुजुर्ग सभी से खचाखच भरा था।इस कार्यक्रम में कविता,गीत,नृत्य,नाटक व सांस्कृतिक माहौल की अच्छी पहल जो कि वातावरण को मनमोहक बनाए रखने तथा अतिथिगण को बैठे रहने,सुनने व देखने को बाध्य कर रही थी।कार्यशैली अनुशासित थी,तो भामाशाहों की उदारता तथा उनकी दरियादिली अपने आप में अलग नजारे को बयां कर रही थी।उत्तम भोजन व्यवस्था,चाय व्यवस्था,टेन्ट में बैठक व्यवस्था,साउंड व्यवस्था,प्रशस्ति पत्र मैडल आदि बेहतरीन इंतमाजात थे।प्रधानाध्यापक जी ने सभी का आभार व्यक्त कर अतिथि स्वागत की रस्म को निभाकर प्रसन्नता जाहिर की।मुख्य अतिथि के उद्बोधन के साथ मोटा राम पंवार का उद्बोधन भामाशाहों,स्टाफ तथा विद्यार्थियों की पीठ थपथपाने में कारगर साबित हुआ।कार्यक्रम का विधिवत संचालन ओमप्रकाश विश्नोई ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।