Sunday, October 23, 2022

ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर एसोसिएशन के सोजत उपखण्ड अध्यक्ष का किया



 सोजत - ऑल इंडिया प्रेस रिपोर्टर एसोसिएशन के सोजत उपखण्ड
के अध्यक्ष बनने पर मीठालाल  पवार का साफा पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर व चांदी की मोमेंटो देकर स्वागत करते हुए सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी एवं महेश सोनी ने बताया कि मीठालाल पवार ने कोरोना काल में प्रत्रकार के रूप में  सोजत की जनता का मनोबल बढ़ाया व अच्छी सेवा दी एवं मीठालाल पवार ने कहा कि महेश सोनी द्वारा किए गए बहुमान व स्वागत का आभार जताया

Monday, October 17, 2022

पत्रकार संघ ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा कानून पारित करने की मांग की

सिवाना@डीपी न्यूज़. बाड़मेर जिले में पत्रकार संबलसिंह भाटी व बालोतरा में पत्रकार धर्मवीर दवे के साथ समाज कलंको की ओर से अभद्र व्यवहार करने के साथ मारपीट की गई। जिसकी पत्रकार संघ कड़ी निंदा करता है। पत्रकार समाचार संकलन के लिए जाए वहा पर वे सुरक्षित नहीं हैं। आपसे निवेदन है कि इस प्रकार से पत्रकार के साथ घटना होना निंदनीय हैं। ज्ञापन में बताया कि इस सबंध में कड़ी कार्यवाही करने के साथ पत्रकारों की सुरक्षा में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र पारित करवाने का श्रम करावे। बालोतरा उपखंड क्षेत्र में सरकार के नियमो के तहत रात्रि में 8 बजे तक दारू का ठेका खोलने का प्रावधान है। इसके बाबजूद देर रात्री तक शराब की दुकानें खुली रहती हैं इस पर तुरंत पाबंदी लागू होनी चाहिए। साथ ही दुकानों के पीछे छप्पर लगाकर लोगो को शराब परोसी जा रही हैं उस पर भी तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगनी चाहिए। साथ ही ऐसे समाज कंटकों के खिलापकड़ी कार्यवाही के साथ लाइसेंस की आड़ में अनाधिकृत रूप से चलने वाली शराब की दुकानों पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इस दौरान कमरुद्दीन खान, कैलाश सिंह राजपुरोहित, प्रवीण सिसोदिया, लतीफ खान, नवीन सोलंकी, महेश माली कानु सोलंकी सहित पत्रकार उपस्थित थे।

Sunday, October 16, 2022

_सेवा...….. पिता की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरण कर पौधरोपण किया_



सिवाना - राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस बिग्रेड के राष्ट्रिय सचिव भगाराम मेघवाल ने अपने पिता स्वर्गीय रामाराम वेगड़ की पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों के वार्डों में पहुंचकर फलों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने मरीजों सहित उनके साथ मौजूद परिवार जनों को भी सेव सहित अन्य फलों का वितरण किया गया। इसके बाद आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ कैलाश सिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष मानव सेवा संस्था बाड़मेर, कंपाउंडर नरपत खान, शिक्षक लालाराम चौधरी, उत्तम सिंह राजपुरोहित सहित परिवारजन मौजूद थे।

नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर हेमंत कुमार का किया स्वागत।

पचपदरा 
हीराराम सेजू 


स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीण छारलाई खुर्द के नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर हेमंत कुमार का किया स्वागत।
आयोजित कार्यक्रम में ऐम्स भुवनेश्वर उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयन होने पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने साफा पहनाकर स्वागत किया।
ग्राम विकास अधिकारी भीमाराम देव पाल, सूजाराम शीतली ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ सुरेश डांगी, अर्जुन राम पन्नू, व्याख्याता चंपालाल, स्टेट अवॉर्डी एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य जीता राम मकवाना, देवाराम मकवाना, भट्ट राज बारूपाल, नरपत सेजू, विजय कुमार मकवाना, जोगाराम , इंजीनियर कमलेश, दुदाराम मकवाना, नारायण लाल बागरेचा सहित गणमान्य लोगों ने नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर का मालाएं पहनाकर एवं नकद पुरस्कार देकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि कठिन परिश्रम करने से एवं लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने से सफलता अवश्य मिलती है।
प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता अर्जित करना शिक्षित युवाओं के लिए एक नवीन प्रेरणा है।
कार्यक्रम के अंत में टीकमाराम मकवाना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गोविंद राम देव पाल ने किया।
नव चयनित नर्सिंग ऑफिसर हेमंत कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को देते हुए विशेष मार्गदर्शक जीता राम मकवाना को देते हुए कहा कि एकाग्रता से नियमित अध्ययन करने पर मंजिल अवश्य मिलती है।

Friday, October 14, 2022

जिला सचिव रावत बौद्ध ने अपने बेटे के जन्मदिन पर किया देहदान


रावत बौद्ध ने 22 बार रक्तदान भी किया,युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी करते हैं
पचपदरा /हीराराम सेजू 
बालोतरा रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के जिला सचिव रावत बौद्ध ने आज बाड़मेर मेडिकल कॉलेज पहुंच अपने बेटे के दूसरे जन्मदिन पर देहदान कर अनूठी मिशाल पेश की है।जिला सचिव रावत बौद्ध ने बताया की रक्तदान महादान है और रक्तदान के साथ साथ नेत्र दान और देहदान करना मानव जीवन की पहली प्राथमिकता है मानवता का धर्म निभाना।संस्थान कोषाध्यक्ष मो रमजान ने बताया की जिला सचिव द्वारा देहदान की घोषणा कर संस्थान के लिए बड़ी गर्व एवम प्रेरणादायक है।संस्थान के सदस्य हर समय मानव सेवा के लिए समर्पित हैं।संस्थापक राजूराम गोल ने बताया की मानव जीवन में देहदान करना हम सबके युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं रावत बौद्ध ने अपने जीवन में 22 वी रक्तदान किया है। ओर आज अपने बेटे के जन्मदिन पर देहदान कर बेहद शानदार  निर्णय लिया गया हैं।देहदान प्रपत्र में साक्षी में धनाराम चौहान एवं निंबाराम पनावड़ा, हुकमाराम भड़नाव ,अगरेन्द्र बरवड़, सतीश मेघवंशी, आसुराम टाक,शंकर चौहान के साथ देहदान किया। वहीं संस्थान द्वारा आपातकाल में ओ नेगेटिव ब्लड की जरूरत होने पर संस्थान सदस्य राजूराम गोल ने रक्तदाता रामचंद्र माजीवाला से संपर्क कर रक्तदान कर मरीज गीता देवी को जीवनदान में सहयोग किया।

Wednesday, October 12, 2022

बालिका दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम


(बेटी नहीं बचाओगे,तो बहू कहां से लाओगे?)
सिवाना11अक्टूबर2022,
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आंगनवाड़ी-कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं,आशा सहयोगिनी सहित समदड़ी,सिवाना क्षेत्र की अनेक जागरूक महिलाओं ने बालिकाओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा कर उनका हौसला अफजाई किया तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालिका शिक्षा,पोषण,स्वास्थ्य आदि पर विशेष कार्यक्रम रखकर अपने अपने क्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए,जिसकी प्रेरणा उन बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु कारगर साबित होगी।मातृशक्ति ने अपनी नन्ही मुन्नी बच्चियों के शानदार नारा लेखन,रंगोली,संविधान की जानकारी,बाल विवाह रोकने,बेटी बचाओ-अभियान जैसे कार्यक्रम और चित्रकला,गीत,कविता के माध्यम से अपने सुरीले अंदाज में दी गई प्रस्तुति ममत्त्व तथा स्नेह का परिचय दे रही थी।यही वात्सल्य उनके बौद्धिक,मानसिक,शारीरिक विकास के लिए एक स्फूर्ति देगा,जो राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करेगा। एक बेटी का जन्म तीन पीढ़ियों को प्रभावित करता है तथा उनमें जागृति का संदेश देता है।हर मां बाप को अपनी बेटी के जन्म पर खुशियां मना कर परिवार में शिक्षा की जोत जलाने हेतु उनके सम्मान के लिए गुंजाइश पैदा करना अति आवश्यक है।बाल विकास परियोजना अधिकारी श्री भीमाराम बारूपाल ने बताया कि देवंदी,राखी,धारणा,देवनगर,मजल,मोखंडी,समदड़ी स्टेशन,सिलोर,खाखरलाई से विभिन्न कार्यक्रमों के संदेश पाकर विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी गौरवान्वित हो रहे हैं। कहीं जगह महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा एएनएम ने भरपूर सहयोग दिया।श्री रामलाल परमार सुपरवाइजर,राजेंद्र कुमार तथा मोटा राम पंवार पनावड़ा ने इस कार्य को अति सराहनीय बताया।

Monday, October 10, 2022

विदाई समारोह जो किसी जन्मदिन या सालगिरह से कम नहीं था


(साफा,शाल,फूलमाला व गुलदस्ता से हुआ एक दूसरे का बहुमान,पुष्प वर्षा की)
सिवाना10अक्टूबर 2022,
श्रीमती कुसुम लता चौहान उपखंड अधिकारी महोदया के रानीवाड़ा स्थानांतरण होने के कारण हुए आज के विदाई समारोह तथा बहुमान करने को उमड़ी भीड़ जिसमें जनप्रतिनिधियों,उद्यमियों,किसानों,कर्मचारियों,अधिकारीगण,पत्रकार बंधु तथा नारी शक्ति ने कार्यक्रम को शानदार उपस्थिति देकर यादगार पल बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान पंचायत समिति सिवाना तथा कान सिंह जी कोटडी,गरिमा राजपुरोहित,संतोष जीनगर,जज साहब,सहित कई पूर्व प्रधान तथा उप प्रधान के अलावा सरपंच गण ,हर विभागीय अधिकारी और विद्यार्थी मौजूद थे।श्री कान सिंह कोटड़ी ने सत्यता,निर्भीकता तथा ईमानदारी से आम आदमी के काम करने का परिणाम आज की उमड़ी भीड़ तथा जनसमूह का होना बताया।श्री मुकन सिंह राजपुरोहित ने श्रीमती चौहान को आयरन लेडी का
नामकरण देते हुए ऐसे अधिकारियों का सवा दो साल के कार्यकाल में निष्पक्षता तथा पारदर्शिता के साथ चलाए प्रशासन पर गर्व महसूस किया।हंसी ठहाकों और चुटकीले अंदाज में एडिशनल एसपी सम्मानित श्री सुनील के पंवार का विशेष उद्बोधन युवाओं, राजनेताओं,कर्मचारियों,अधिकारियों को बेहद रोचक लगा,जिसमें मनुष्य के जीवन से जुड़ी तमाम बातों का जिक्र करते हुए हौसला अफजाई किया।उन्होंने बताया कि मेरी लग्न, मेहनत व सकारात्मक सोच के कारण मुझसे कई लोग जुड़े रहे हैं और उन्होंने उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया और अपना कैरियर बनाया है।विषम परिस्थितियों में पलकर, माता-पिता,गुरुवर के आशीर्वाद से वह मुकाम पा चुका हूं जिसकी जीवन में कभी कल्पना नहीं की थी।इस बात से सभी युवा शक्ति को भी प्रेरणा लेने की बहुत आवश्यकता रहेगी।पंडाल में नारी शक्ति का उमड़ा हुजूम नारी शक्ति के विकास और काबिलियत का परचम लहरा रहा था।उन्होंने शाल और मालाओं से उपखंड अधिकारी महोदया कुसुम लता जी चौहान का बहुमान कर खुशी जाहिर की।श्रीमती चौहान ने अपने उद्बोधन में अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए सिवाना उपखंड में हर कार्य के लिए सफलता का श्रेय सभी जनप्रतिनिधियों,कर्मचारियों अधिकारियों को दिया,जिसमें सभी को स्नेह-सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।कभी परोक्ष अपरोक्ष रूप से काम में देरी या त्रुटि रही उसके लिए क्षमा याचना की।जिस पर माहौल शानदार हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने दुआ सलाम कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बालोतरा- बाड़मेर में पुनः उच्च पद पर आसीन होने की ईश्वर से कामना की।किसी अधिकारी के विदाई समारोह का ऐसा भव्य आयोजन कभी नहीं हुआ।यह खास बात थी।संपूर्ण व्यवस्था के साथ शानदार आशियाने में शांतिपूर्वक तरीके से बारी बारी से मंचासीन अतिथियों,अधिकारीगण द्वारा दिए उद्बोधन प्रेरणादायक भी थे।
तत्पश्चात राजकीय छात्रावास अंबेडकर समाज कल्याण विभाग में अध्ययनरत छात्रों द्वारा संक्षिप्त में विदाई समारोह कार्यक्रम रखा जिसमें सम्मानित श्री पंवार तथा सम्मानित श्रीमती चौहान ने बालकों को उद्बोधन देते हुए,बहुत हौसला अफजाई किया और पढ़ लिख कर,नशा पत्ता तथा मोबाइल से दूर रहकर,परिवार,समाज व गांव का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया। और यह बताया कि इस छात्रावास में कई लोग पढ़ कर गए जो ऊंचे ऊंचे पदों पर आसीन रहे और सेवानिवृत्त होकर समाज के लिए प्रेरणा दे रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने किया।इस मौके पर शंकर लाल गर्ग,भटा राम,पुंचल,केसा राम परमार,रुपा राम, डूंगर राम मेघवाल,छगनलाल सोलंकी,मुकेश घारू,अखिलेश परिहार,दिलीप सिंह राजपुरोहित,उदा राम केश्वर,कोलाराम पारंगी व्याख्याता,सुरेश बारूपाल,धूड़ा राम भील,लालाराम चौधरी सहित कई गणमान्य कर्मचारी,अधिकारीगण मौजूद थे।
✍🏻 मास्टर मोटा राम पंवार पनावड़ा।

3 माह से पानी भराव के सड़क का नहीं हुआ समाधान, राहगीर परेशान


मोतीसरा@डीपी न्यूज़ 
ग्राम पंचायत मोतीसरा के डाबली रोड पर जल भराव होने से मौहल्ले वासी सहित पाली तक सफर करने वाले राहगीर यहाँ आकर परेशान हो जाते है, पानी इतना गन्दा हो रखा की सड़न और बदबूदार दुर्गंध मार रहा है, वही जिले मे मलेरिया तेजी से फ़ैल रहा मगर ग्राम पंचायत प्रशासन सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी इस समस्या का समाधान करने मे जरुरी नहीं समझ रहा है,कर रहे है तो सिर्फ *आज और कल*  सिवाना प्रधान मुकनसिह राजपुरोहित, विकास अधिकारी को भी समस्या से अवगत करवाया मगर मिल रहा सिर्फ आज कल मे बनवा देंगे यह आजकल हो गए 3 माह !
सिवाना प्रधान को तो यहाँ जननायक का भी यहाँ की जनता ने दर्जा दे रखा है लेकिन अफ़सोस की यह दर्जा झूठा ही नजर आ रहा है !
पहले था बरसाती पानी का जमाव अब है लाइन का पानी का जमाव दरअसल यह पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी भराव हो रहा है लेकिन करे तो कौन करे ! आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है समस्या का समाधान ? क्यों हो रही है इस  पर राजनीति ? 
इस रोड़ पर कई बाइक वाले, बड़े बुर्जुर्ग गिर कर चोटिल हो चुके है मगर इस और कोई ध्यान नहीं दे पा रहे है. 
 इनका कहना :-
बारिश बंद होने दे एकबार पानी चोख जाए तो कंक्रीट और रेत डालकर ठीक कर देंगे, 
फ़तेह सिंह सरपंच ग्राम पंचायत मोतीसरा 
------------
"यह कल ठीक करवा देंगे कल कॉल करके याद दिलवाना ". 
नरपत सिंह ग्राम विकास अधिकारी मोतीसरा 
---------------
"मै ठेकेदार को कहकर करवा दूंगा  बजट नहीं तो ग्राम पंचायत को  स्वीकृत करके शीघ्र ही करवा देंगे"
मुकनसिह राजपुरोहित प्रधान सिवाना 
------------
"हम तीन माह से इस पानी भराव वाले डाबली रोड़ को ठीक करने का कह रहे है मगर रोड़ तो ठीक नहीं हुआ आज कल का आश्वाशन जरूर मिल रहा है "
पूनमा राम वार्ड पांच 
-------
"सरकार आमजन की है ही नहीं कौन सुने किसको बताये, मै भी यहाँ गिरकर चोटिल हो चुकी हू."
पोनी देवी मौहल्ले वासी
मै भी एक बार यहाँ फिछलकर गिर चूका हूँ यहाँ पैदल चलने तक मार्ग सही नहीं है पता नहीं कब सड़क ठीक होगी 
अचलाराम बग  ग्रामीण 

आपातकालीन रक्तदान कर मिसाल कायम की

जालोर.राजकीय अस्पताल जालोर ब्लड बैंक में आपातकालीन स्थिति में रक्त की ज़रूरत पड़ने पर इमरजेंसी की स्थिति में सामाजिक कार्यकर्ता भैरा राम जोगसन बाबोसा जॉनसन सिवाना द्वारा जालोर जिला अस्पताल में सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण परिहार नारन्नावास और महेश कुमार जी आप दोनों द्वारा इमरजेंसी की स्थिति में दोपहर को इतनी धूप होने के बावजूद भी और 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर के जालोर अस्पताल में रक्तदान किया और रक्तदान के प्रति युवाओं में अलख जगाने वाले ऐसे समाजसेवी रक्तदाता पर समाज हमेशा गर्व करता है ओर समाज के ऐसे कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत धन्यवाद देता है जो निस्वार्थता से प्रत्येक क्षेत्र में हमेशा आगे रहते है

नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आश्विनी के़ पंवार का स्वागत किया गया।


पचपदरा /हीराराम सेजू 

बालोतरा  नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर  एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट आश्विनी के़ पंवार का मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान कल्याणपुर के द्वारा जरीब भवन पचपदरा में साफा पहनाकर किया गया स्वागत एवं अभिनंदन।
इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष भीमाराम देवपाल सचिव रुपाराम धुंमडा, उपाध्यक्ष गोरधनराम सुखवाल, अल्लाराम बारूपाल, भगाराम धर्मसर, हेमाराम डोली, तेजाराम प्रजापत डोली, केरा राम ढाणी सांखला, भाखरराम धर्मसर मौजूद रहे।

Sunday, October 9, 2022

संस्थान के यह सदस्य रहते है सक्रिय


बालोतरा  रक्तकोष मित्र मंडल के अध्यक्ष दिनेश प्रजापत संस्थापक राजूराम गोल,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,नरपत सिंह उमरलाई,विक्रम सिंह चारण, अनोप दर्जी,घेवर राठौड़,जोगा राम डांगी,जिला सचित रावत बौद्ध,ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी सहित सभी सदस्य रहते है सक्रिय।
संस्थान सदस्य मोहम्मद रमजान ने बताया की भाई गिरधारी के इलाज के लिए पुष्पा अस्पताल प्रशासन,समस्त टीम के सभी कार्यकर्ता इलाज के लिए अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।संस्थापक राजूराम गोल ने बताया की संस्थान हर जरूरतमंद मरीज के लिए सेवा को समर्पित हैं और इस गिरधारी भाई के इस मुहिम में सभी भामाशाह,प्रशासन सहित तमाम मानवतावादी लोगों का सहयोग मिल रहा है।
इनका कहना
बच्चा जन्म से कुपोषित हैं अभी बच्चे का इलाज शुरू किया हैं परिजन को जोधपुर अहमदाबाद इलाज के लिए बात की पर जाने को तैयार नहीं,सभी प्रकार की जांच करवा दी है इलाज जारी है और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार हैं
डॉ.सुरेंद्र जैन पुष्पा अस्पताल 
बच्चे के गर्दन में बड़ा घाव का निशान है जो संकर्म से ज्यादा हो रहा है सभी साफ सफाई करके नियमित पट्टी की जा रही है 4-5 दिन में घाव ठीक हो जायेगा
डॉ.प्रकाश विश्नोई सीटी लाइट अस्पताल
जब से सोश्यल मीडिया पर बीमार बच्चा होने की जानकारी मिली तो संस्थान द्वारा निजी एंबुलेंस से लाकर पुष्पा अस्पताल में भर्ती करवाया अब स्वास्थ्य में सुधार हैं
मो.रमजान कोषाध्यक्ष रक्तकोष मित्र मंडल