Tuesday, January 24, 2023

विश्नोई मानव सेवा संस्था की जिलाध्यक्ष नियुक्त


सस्थां ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी - शांतिदेवी 

सिवाना - मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत कुमार पांडेय व राष्ट्रिय सचिव मनीष कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित  ने समाजसेवा के साथ अन्य संगठनों में वर्षों से महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली गौभक्त,समाजसेवी शांतिदेवी गोदारा को बाडमेर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। गौरतलब है कि शांतिदेवी विश्नोई पिछले कई वर्षों से समाज सेवा में जुटे हुए है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शांतिदेवी विश्नोई समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े हुए है।मानव सेवा के प्रति इनकी निष्ठा ,और सामाजिक भाव को समझ कर इन्हें महिला प्रकोष्ठ में बाड़मेर जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विश्नोई ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।

Sunday, January 22, 2023

सिणधरी ब्लॉक की बैठक रामदेव के मंदिर में रखी गई।

 बाड़मेर जिले की सिवाना विधान क्षेत्र के सिणधरी ब्लॉक की बैठक रामदेव के मंदिर में रखी गई।
बैठक की अध्यक्षता पूराराम भील ने की ,मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सूजाराम मायलावास रहे।जिसमे खेताराम जसनाथ मेडिकल,खेताराम भील पायला,चुनाराम गर्ग,मदन लाल भील, मागाराम भील,जीवाराम,हुकमाराम, कृष्ण कुमार,राकेश महावार करणाराम,सुनाराम,सिवाना विधानसभा प्रभारी पोकरराम कुसिप,विधानसभा मीडिया प्रभारी थानाराम मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।कई कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ली।बूथ कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी पूराराम सिणधरी ब्लॉक अध्यक्ष को दी गई। गुड़ा मालानी विधानसभा के खेताराम भील को पायला ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किया गया।

बहुजन समाज पार्टी : समदड़ी ब्लॉक की बैठक में युवाओं को सदस्यता ग्रहण

बाड़मेर जिले की सिवाना विधानसभा के समदड़ी ब्लॉक की बैठक में युवाओं को सदस्यता ग्रहण करवाई,मुकेश फुलवारिया,ढलाराम राणिदेशीपुरा,आसाराम घडोई,नेमसा बौद्ध सिलोर,तगाराम समदड़ी, भटेंद्र समदड़ी,कैलाश जी,रतनलाल,गोविंद,प्रदीप,वालाराम,प्रकाश इत्यादि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि मान्य.सूजाराम मायलावास थे एवम अध्यक्षता मान्य.कैलाश फुलवारिया समदड़ी ने की।साथ ही बूथ कमेटी गठित करने हेतु भटेंद्र समदड़ी को प्रभारी नियुक्त किया गया।

Saturday, January 21, 2023

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के साथ शिक्षक अभिभावक बैठक संपन्न


धारणा 21 जनवरी 2023 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में मुकन सिंह राजपुरोहित प्रधान पंचायत समिति सिवाना के विशिष्ट आतिथ्य तथा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता और वगतावर सिंह राठौड़ सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत धारणा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान श्री राजपुरोहित ने बालिका विद्यालय बनाने की घोषणा के साथ काफी घोषणाओं का पिटारा,सरपंच प्रतिनिधि द्वारा दिए गए स्मरण पत्र तथा ज्ञापन पर खोल दिया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य पुखराज सिंह राजपुरोहित,बुध सिंह राजपुरोहित,रसूल खान,इंद्रा राम, भोपालसिंह,छोगसिंह,हेमाराम माली,वींजाराम,हंजा राम वार्ड पंच,घेवर राम, लाख सिंह,मोहनलाल सोलंकी जेठाराम माली,मंगल सिंह राठौड़ सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।इस क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के कर्मचारी गण भी उपस्थित हुए।विद्यालय में आज के इस कार्यक्रम के भामाशाह हुकम सिंह राजपुरोहित जिन्होंने भोजन व्यवस्था तथा टेंट व्यवस्था वगतावर सिंह राठौड़ ने की।मुकन सिंह राजपुरोहित के उद्बोधन में विद्यालय में शैक्षिक तथा सह शैक्षिक गतिविधियों में गुणवत्ता के साथ जोश, जुनून बरकरार रखते हुए राज्य सर पर नाम कमाने वाले बालक बालिकाओं को बधाई दी और शिक्षा हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है,यह बात  महेंद्र सिंह राठौड़ ने कही।सांस्कृतिक कार्यक्रम से मंच की स्थिति खुशनुमा बनी,मगर ज्यादा खुशी का माहौल तो बालिका खुशी कक्षा3 ने अपने नृत्य के साथ बना दी।कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश विश्नोई तथा मोटा राम पंवार ने किया।प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर ने सभी का हार्दिक आभार तथा धन्यवाद देते हुए ऐसे कार्यक्रमों में अपनी सराहनीय उपस्थिति के साथ विद्यालय परिवार का हौसला बढ़ाने हेतु आग्रह किया।

मोतीसरा के बालिका स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव


प्रतिभावान छात्राओं को किया सम्मानित 
मोतीसरा: राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोतीसरा में शनिवार को सत्र 2022-23 का वार्षिक उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक रतनलाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित व छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना कर किया। स्थानीय स्कूल की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिया।  विद्यालय परिवार द्वारा समारोह में पधारे अतिथियों एवं भामाशाहों का साफा-माला पहनाकर बहुमान किया। मेहमानों ने विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। वार्षिक उत्सव समारोह शानदार व सफलतापूर्वक आयोजित होने पर प्रधानाध्यापक रतनलाल ने सभी मेहमानों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय सहायक तगाराम बामणिया ने किया।
ये रहे मौजुद-
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतीसरा सरपंच फतेहसिंह डाबली, अध्यक्षता पीईईओ मोतीसरा पारसमल जीनगर, विशिष्ट अतिथि पीईईओ महिलावास नरसाराम पांचल, शिक्षाविद् केशाराम बामणिया, एस एम सी अध्यक्ष फैंसीदेवी गर्ग, अचलाराम बामणिया प्रधानाध्यापक डाबली, तिलोकराम देवासी प्रधानाध्यापक जुनाखेङा, समाजसेवी भुरेश डांगी,अध्यापक मदनलाल मेघवाल, विद्यालय सहायक तगाराम, शेराराम, भामाशाह पन्नालाल हूण,भंवरलाल काग, भंवरलाल मेघवाल, हरिराम, अंबालाल, जबराराम , अध्यापिका पुष्पा खांखरिया, संतोष, निरमा बनरवाल, मनीषा परमार सहित अभिभावक व ग्रामीण मौजुद रहे।

Friday, January 20, 2023

गणित ने कम,मगर गणित के अध्यापक ने ज्यादा रुला दिया


धारणा-19 जनवरी 2023 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में अध्ययनरत कक्षा 6से10के शिक्षार्थी जो कि गणित विषय में पसीना छूटने की लोग बात करते हैं,मगर गणित के विषयाध्यापक श्री अंकित भास्कर के तबादले ने शिक्षार्थियों को ही नहीं सभी स्टाफगण को भी भाव विभोर कर दिया।जब आज उनके विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा तो कई विद्यार्थी तथा स्टाफ में भावुकता का माहौल बन गया।चंपालाल जीनगर प्रधानाचार्य ने साफा बंधवा कर तथा स्टाफ और विद्यार्थियों ने माल्यार्पण करने के बाद स्टाफ द्वारा लाई गई अनुपम भेंट को जब उनके कर कमलों में थमाया,एक माहौल अलग बना जिसका किसी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते।

ओमप्रकाश विश्नोई वरिष्ठ अध्यापक,रामनिवास व्याख्याता,ओमप्रकाश डारा,हस्तीमल माली,मोटा राम पंवार,लक्ष्मण सिंह बाला शारीरिक शिक्षक, सुरेश गिरी वरिष्ठ अध्यापक,मीना राठौड़,सुरेश सिंह राजपुरोहित सहित कई वक्ताओं ने उन्हें अपने उद्बोधन में भावभीनी विदाई देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।उनके मिलनसार,मृदुभाषी,कठिन परिश्रमी सादगी और कई मानवीय गुणों के होने से धारणा स्टाफ तथा गांव में एक ऐसी मिसाल कायम की,जो ता-उम्र स्मरण रहेगी।कार्यक्रम का संचालन मोटा राम पंवार ने किया।उनके जोशीले और मार्मिक अंदाज से हर कोई भावुकता के माहौल में नजर आया।यही चरितार्थ हुआ कि गणित के कारण नहीं,बल्कि गणित के अध्यापक के तबादले के कारण सबकी आंखें नम हो गई।होना भी चाहिए,जब कोई अच्छे कार्य करके अपने से बिछड़ जाता है तो हमेशा हमेशा के लिए वह पल,यादगार के पल बन जाते हैं।शानदार कार्यक्रम में सभी प्रसन्नता की मुद्रा में थे। विदा होने वाले भास्कर जी ने सभी बच्चों को 80% से ऊपर अंक लाने और परीक्षा में ही नहीं जीवन में सफल होने के दुआ देते हुए उन्हें स्वाध्याय की ओर प्रेरित किया और आगाह किया कि मैं समय-समय पर मिलने अवश्य आऊंगा मगर आप की प्रगति रिपोर्ट को देखकर इस धारणा की पावन धरा के गुण अवश्य गाऊंगा।

Wednesday, January 18, 2023

विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का प्रथम दिन


धारणा-सिवाना ब्लॉक के सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय एसएमसी एसडीएमसी गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में अध्यक्ष,सचिव सहित कई कई सदस्यों की प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई,जिसमें कई महिला पुरुषों ने भाग लेकर नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय प्रबंधन समिति गे नियम कायदे समझ कर उनकी क्रियान्विति हेतु अपनी सराहनीय उपस्थिति दी। जिसमें कुल 8 राजकीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सदस्यों ने भाग लिया।दक्ष प्रशिक्षक के रूप में मोटाराम पवार तथा प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर का सहयोग ओमप्रकाश विश्नोई वरिष्ठ अध्यापक ने दिया। लगभग 40 संभागियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व को समझा।

Monday, January 16, 2023

छात्रा वर्ग ने राज्य स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया

बाड्मेर 66वी राज्यस्तरीय 14वर्ष शतरंज छात्र/छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता सत्र2022 - 23 का आयोजन दिनांक 11 से 15 जनवरी तक दिल्ली पब्लिक स्कूल मुकरपुरा चौराहा बांदीकुई दौसा में हुआ।जिसमे बाड़मेर के छात्र -छात्रा दल दलाधिपति कृष्णपाल सिंह प्रधानाचार्य,छात्र दल प्रभारी भोमा राम गोयल वरिष्ठ अध्यापक, छात्रा दल प्रभारी सरोज प्रशिक्षक लाखेश कुमार एवं राधेश्याम के संयुक्त देखरेख में भाग लिया।छात्र दल में आरुष ,रमन चौधरी,प्रियांशु,युवराज एवम् हर्षवर्धन तथा छात्रा वर्ग में रेणूका गोयल,सुमन,गीता एवम् सुमन कंवर ने भाग लेकर बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए एकेडमी के खिलाड़ियों को मात दी।छात्र वर्ग ने चौथा और छात्रा वर्ग ने राज्य स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया।

Saturday, January 7, 2023

नोडल अधिकारी बांगड़वा के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

धोरीमन्ना डिपी न्यूज़ मिडीया बाबूराम केनावत

धोरीमन्ना उपखंड की जाभोजी मंदिर पंचायत में शिक्षा विभाग में नोडल अधिकारी हरीराम बांगड़वा के सेवानिवृत्त होने पर मायलो की बेरी में किया गया विदाई समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन।
सैकड़ों लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर कर बहुमान किया गया व प्रतिक चिन्ह भेंट कर बांगड़वा के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।
ग्राम पंचायत जाभोजी मंदिर में प्रतिष्ठित वरीष्ठ नागरिक व  शिक्षा विभाग के खत्रीयो की बेरी में पदस्थ थे हरीराम ने अपने सरकारी सेवा के 39 वर्ष पूर्ण करने पर मायलो की बेरी में बांगड़वा के सेवानिवृत्त पर विदाई एवं सम्मान समारोह का कार्यकर्म आयोजित किया गया।इस अवसर पर उनके परीजनो द्वारा बैंड -बाजों  की धुन के साथ फूल मालाएं पहनाकर अपने घर पर जोरदार अगवानी की गई।इस दौरान शाम को आसमान पर जोरदार आतीशबाजी की गई जो दर्शनीय रही ।इस दौरान घर पर आयोजित सम्मान समारोह में स्टाफ साथीयों ने बांगड़वा की खुब सराहना की उन्होंने बताया की हरीराम की सहज और सरलता उनकी पहचान रही है वह हमेशा ही सबको साथ लेकर चलने व सबके प्रति प्रेम भाईचारा की भावना रही है ।
अध्यापक सुखराम ने बताया कि इस अवसर पर पीईईओ आसुराम ,पिईईओ भजनलाल, सरपंच शैतान सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामलाल, पुर्व सरपंच आसुराम, डेलीकेट आसुराम , सोसायटी अध्यक्ष खुमाराम , गंगाराम सारण, गंगाराम वाना व्याख्याता करनाराम, व्याख्याता गौतम राम, व्याख्याता बाबुलाल , किशनाराम गोदारा आशु सिंह जी गोङा नारायण खिचङ  ,व सफल छात्रों के अलावा बड़ी संख्या में आमजन की मोजुदगी रही

अखिल भारतीय महेश्वरी समाज धोरीमन्ना के राठी बने नवनियुक्त अध्यक्ष


बाबूराम केनावत

धोरीमन्ना स्थानीय कस्बे के महेश्वरी भवन हनुमान मंदिर में शुक्रवार को अखिल भारतीय महेश्वरी समाज की बैठक आयोजित हुई जिसमें चुनाव अधिकारी बाडमेर जिला अध्यक्ष अशोक डांगरा, बालोतरा अध्यक्ष राधेश्याम राठी ,बद्री प्रसाद शारदा चुनाव अधिकारी एडवोकेट कैलाश तापड़िया बालोतरा ने अखिल भारतीय महेश्वरी समाज धोरीमन्ना की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाया ।
इस अवसर पर धोरीमन्ना के अध्यक्ष महेन्द्र राठी, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पुगलीया , कोषाध्यक्ष मोहनलाल चांडक, सचिव सुरेश पुगलीया ,सह सचिव सत्यनारायण चांडक निर्विरोध चुने गए।
इस अवसर पर भंवरलाल चांडक, मनीष पुगलिया ,अषोक पुगलिया, विजय कुमार जाजु , श्याम सुंदर पुगलिया,प्रवीण कुमार गीगल, मदनलाल शारदा, नंदलाल गीगल सहीत महेश्वरी समाज धोरीमन्ना के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
यह जानकारी धीरज शर्मा ने दी

Thursday, January 5, 2023

सीमा सुरक्षा बल ने धोरीमना ग्राम वासियों की परेशानी दूर की

धोरीमना मुख्य चौराहे से गुडा रोड पर कई वर्षों से बाजार से आने वाला गंदा पानी रोड पर चल रहा था गंदगी से आमजन  बहुत परेशान थे जब सरपंच मनोहर बिश्नोई उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा ने GREF के अफसरों को रिक्वेस्ट किया और ग्रिप के अफसरों ने  प्रस्ताव को संज्ञान में लिया और पानी निकासी के लिए  कार्रवाई करते हुए सीमा HQ 96 RCC(GREF) के ऑफिसर COmandiug मेजर प्रवीण मान OIC atli maolum and JE (c) भगवान दास सारस्वत द्वारा धोरीमना - गुड़ामालानी रोड़ पर नाली बनाकर पानी निकासी के लिए बहुत अच्छा कार्य किया और उससे आगे अतिक्रमण था रोड पर उसको ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों ने आम सभा में प्रस्ताव दिया था प्रस्ताव को संज्ञान में लेकर सरपंच बिश्नोई मनोर  उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम ने शांतिपूर्ण तरीके से व्यापारियों को समझाइश कर के दूकानदारो को पानी निकासी नाला बना ऊस के पीछे सही तरीके दुकानों को सेटिंग कर के रोड की सफाई की गई सभी और (GREF) के अफसरों को सरपंच द्वारा धन्यवाद दीया गया