धोरीमना मुख्य चौराहे से गुडा रोड पर कई वर्षों से बाजार से आने वाला गंदा पानी रोड पर चल रहा था गंदगी से आमजन बहुत परेशान थे जब सरपंच मनोहर बिश्नोई उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम नामा ने GREF के अफसरों को रिक्वेस्ट किया और ग्रिप के अफसरों ने प्रस्ताव को संज्ञान में लिया और पानी निकासी के लिए कार्रवाई करते हुए सीमा HQ 96 RCC(GREF) के ऑफिसर COmandiug मेजर प्रवीण मान OIC atli maolum and JE (c) भगवान दास सारस्वत द्वारा धोरीमना - गुड़ामालानी रोड़ पर नाली बनाकर पानी निकासी के लिए बहुत अच्छा कार्य किया और उससे आगे अतिक्रमण था रोड पर उसको ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों ने आम सभा में प्रस्ताव दिया था प्रस्ताव को संज्ञान में लेकर सरपंच बिश्नोई मनोर उपसरपंच प्रतिनिधि चनणाराम ने शांतिपूर्ण तरीके से व्यापारियों को समझाइश कर के दूकानदारो को पानी निकासी नाला बना ऊस के पीछे सही तरीके दुकानों को सेटिंग कर के रोड की सफाई की गई सभी और (GREF) के अफसरों को सरपंच द्वारा धन्यवाद दीया गया
मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...
Comments
Post a Comment