धारणा-सिवाना ब्लॉक के सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय एसएमसी एसडीएमसी गैर आवासीय प्रशिक्षण के प्रथम दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धारणा में अध्यक्ष,सचिव सहित कई कई सदस्यों की प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई,जिसमें कई महिला पुरुषों ने भाग लेकर नियमानुसार कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय प्रबंधन समिति गे नियम कायदे समझ कर उनकी क्रियान्विति हेतु अपनी सराहनीय उपस्थिति दी। जिसमें कुल 8 राजकीय प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सदस्यों ने भाग लिया।दक्ष प्रशिक्षक के रूप में मोटाराम पवार तथा प्रधानाचार्य चंपालाल जीनगर का सहयोग ओमप्रकाश विश्नोई वरिष्ठ अध्यापक ने दिया। लगभग 40 संभागियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व को समझा।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment