Skip to main content

बालोतरा पुलिस का“अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी” का शुभारंभ किटनोद गांव से।

#Balotra: बालोतरा पुलिस की अभिनव पहल।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा  रमेश आईपीएस ने बताया कि बालोतरा पुलिस द्वारा सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने एवं ग्राम स्तर पर प्रभावी जनसंवाद स्थापित करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए जनसंपर्क अभियान “अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी” का शुरूआत आज मंगलवार को किटनोद गांव से किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों की पालना, नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर आमजन, युवाओं एवं विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित किया। अभियान के अंतर्गत बीट अधिकारी स्तर से लेकर पुलिस अधीक्षक तक के अधिकारी ग्राम-ग्राम जाकर जनजागरूकता का संदेश देंगे तथा स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शारदा विश्नोई निपु. थानाधिकारी जसोल द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से दी गई। उन्होंने बताया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है। साथ ही आमजन से कानूनों की जानकारी रखकर विधिसम्मत आचरण अपनाने की अपील की। तथा राजकाॅप सिटीजन के बारे में विस्तार से बताया।
 लूणाराम उनि. प्रभारी यातायात शाखा बालोतरा ने यातायात जागरूकता विषय पर संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की पालना, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नाबालिग वाहन संचालन पर प्रतिबंध तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यातायात अनुशासन केवल दंड से नहीं, बल्कि जागरूकता और आत्मानुशासन से सुनिश्चित होता है।
 मिश्रेखां साईबर सेल द्वारा साइबर जागरूकता विषय पर डिजिटल प्रस्तुति देते हुए ऑनलाइन ठगी, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया हैकिंग तथा डिजिटल भुगतान से जुड़े जोखिमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने नागरिकों को किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर राष्ट्रीय साईबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 पर तत्काल काॅल करने के लिए बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नशे के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें नशे से परिवार, स्वास्थ्य एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को मार्मिक रूप से दर्शाया गया। इसके अतिरिक्त स्वरूप खान एण्ड पार्टी द्वारा नशे से दूर रहने हेतु प्रेरणादायी गीत एवं नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया। सांस्कृतिक माध्यमों से दिए गए इन संदेशों को ग्रामीणों ने विशेष सराहना दी।
अंत में  रमेश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला बालोतरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने कहा कि नशा, साइबर अपराध एवं यातायात उल्लंघन जैसी चुनौतियों से प्रभावी रूप से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे अपने गांव को नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में विरेंद्रकरण सिंह, अखाराम चैधरी, मुकनाराम चैधरी, हरनाथ सिंह, अंबाराम चैधरी, विशनाराम भील, नरेन्द्रकरण सिंह, रघुनाथ परिहार, अजाराम देवासी, जगदीश हरिजन, सज्जनसिंह, इस्माइल खान, वीरमदेव सहित गांव के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में श्रीमती शारदा विश्नोई निपु. थानाधिकारी जसोल द्वारा सभी उपस्थितजनों को नशे से दूर रहने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा “अपना गांव, अपनी जिम्मेदारी” के संकल्प को निभाने की शपथ दिलाई गई।
बालोतरा पुलिस द्वारा यह अभियान चरणबद्ध रूप से जिले के विभिन्न गांवों में संचालित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षा, कानून एवं जागरूकता का संदेश पहुंच सके और सुरक्षित, सजग एवं सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान से आमजन में पुलिस विभाग की प्रशंसा की जा रही है। साथ ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
 अपना_गांव_अपनी_जिम्मेदारी

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।