Skip to main content

बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का किया गया आयोजन


रायपुर : ब्लॉक के बाबरा कलस्टर में राजीविका द्वारा संचालित भारत सीएलएफ की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया । जिसमें शुरुआत में सीएलएफ की रैली निकाली गई । जिसमें प्रोग्राम की शुरुआत सीएलएफ की अध्यक्ष लाली देवी द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । बाबरा ग्राम पंचायत के सरपंच देवसा द्वारा महिलाओं को ग्रामीण योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।
 सहकारी समिति से उप रजिस्टार हीरालाल ने कॉपरेटिव सोसायटी के बारे में साथ ही महिलाओं को सहकारी समिति से जुड़ने के लिए उत्साह दिया । RMGB बैंक मैनेजर, अजेय ने महिलाओं को बीमा की जानकारी दी । SBI बाबरा मैनेजर, किशोर कुमार द्वारा महिलाओं में चल रहे लोन की जानकारी दी । रायपुर ब्लॉक परियोजना प्रबंधन, कृष्णा गोपाल बसाक द्वारा महिलाओं को सीएलएफ में चल रही गतिविधि की जानकारी दी । साथ ही ब्लॉक की जानकारी साझा की रायपुर ब्लॉक एरिया कॉर्डिनेटर, गुलफाम बानू ने भारत सीएलएफ में चल रहे लाइवलीहुड की जानकारी दी। CLF कि EC मेंबर सीएलएफ स्टाफ सीएलएफ की सचिव, रजिया व कोषाध्यक्ष, लाली देवी ओर उपाध्यक्ष, आशा देवी ने अपना परिचय दिया । कलस्टर प्रभारी जमीला काठात ने अपनी कलस्टर की सारी जानकारी बताई । रजिया ने अपनी केस स्टडी सुनाई । लेखापाल ने कलस्टर की ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई । कलस्टर कॉर्डिनेटर,ग्यारशी प्रजापत ललिता काठात कलस्टर प्रभारी, चेतराम प्रजापत rprp भगवान सिंह ,rprp महेंद्र मेहरा हरसुख राजपाल प्रेरणा सीएलएफ स्टाप कैलाश,पिंटू देवी ,विकाश अध्यक्ष, शरीफा बानू अन्य कलस्टर स्टाफ विकास सीएलएफ/वंदे मातरम सीएलएफ/प्रेरणा सीएलएफ टीना कंवर शारदा तंवर शोभा प्रियंका रुखसाना पार्वती 10 ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों से आई हुई समूह की 450 महिलाएं उपस्थित हुई।
इस वार्षिक आम सभा का मंच संचालन गुलफाम बानू द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।