Skip to main content

एडीएम ने किया पचपदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

डेस्क न्यूज/निर्मल कुमार 
बालोतरा@डीपी न्यूज.जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार के क्रम में शनिवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने पचपदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नियमित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय के क्षतिग्रस्त वोस बेसिन को सही करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर रूम के फर्श को सही करवाने तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान ओपीडी गैलेरी में एक मरीज के परिजन द्वारा बिस्किट के पेपर यूं ही फेंक देने पर उन्हें समझा कर कूड़ेदान में डलवाया एवं उपस्थित सभी को सफाई व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाझाईश की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर चांदावत ने टीकाकरण कक्ष में स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं उपस्थित आशा से टीकाकरण की जानकारी लेकर शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड एवं प्रयोगशाला में उपस्थित कर्मचारियों को गणवेश में उपस्थिति देने बाबत निर्देशित किया। स्वास्थ्य केंद्र के सभी वार्डो एवं कक्षों में उपलब्ध सामान को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।