Skip to main content

स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ

निर्मल कुमार(डीपी न्यूज मीडिया)
बालोतरा. जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह ने पंचायत समिति बालोतरा की ग्राम पंचायत जसोल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनांतर्गत साफ-सफाई हेतु ग्राम पंचायत जसोल का भ्रमण किया। 
इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह द्वारा पंचायत समिति बालोतरा के प्रधान भगवतसिंह जसोल एवं ग्राम पंचायत जसोल के सरपंच  ईश्वरसिह के साथ ग्राम पंचायत के सफाई कार्मिक एवं ग्राम पंचायत जसोल के लोगों की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में ग्राम पंचायत को किस प्रकार स्वच्छ की जा सके, उसके बारे में सफाई कार्मिकों एवं ग्रामीणों से विचार विमर्श किया गया। जिला परिषद बालोतरा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वरसिंह द्वारा ग्राम पंचायत को ठोस एवं तरल कचरे से किस प्रकार से मुक्त किया जा सके, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं स्वयं ने जसोल में माजिसा मार्केट से साफ-सफाई की शुरूआत कर जसोल के मुख्य मार्ग तक झाडू लगाकर एवं साफ-सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरूआत की गई।

पंचायत समिति बालोतरा के प्रधान भगवतसिह जसोल एवं ग्राम पंचायत जसोल के सरपंच ईश्वरसिह द्वारा ग्राम पंचायत जसोल के सभी लोगों से अपील भी की गई कि घरों से निकलने वाला कचरे को बाहर नहीं डालकर घर में कचरा पात्र में डालें। जिससे ग्राम पंचायत द्वारा उस कचरे का संग्रहण कर सही जगह निस्तारित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला परिषद बालोतरा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिह ने बताया की यह स्वच्छता कार्यक्रम का आगाज है एवं यह कार्यक्रम जिले के प्रत्येक पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा। इस मुहिम से सभी ग्रामों को सम्पूर्ण तरीके से स्वच्छ बनाया जाएगा। जिसमें सभी ग्रामीणों की भी भागीदारी रहेगी। 
इस कार्यक्रम में जिला परिषद बालोतरा से सहायक विकास अधिकारी गणपतसिह, जिला समन्वयक पवन पंवार, पंचायत समिति बालोतरा से सहायक विकास अधिकारी हिगाराम एवं ग्राम पंचायत जसोल के कार्मिक भी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।