बालोतरा@डीपी न्यूज। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी हरफूल पंकज के नेतृत्व में जिला परिवहन बालोतरा क्षेत्राधिकार में सड़क सुरक्षा नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 8 व 9 मार्च को 17 बसों व 2 हाड्रो क्रेंन को सीज किया गया। जिससे 10 लाख की प्रशमन राशि तथा 12 लाख का टेक्स वसूल किया गया। ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्यवाही करते हुए 6 लाख की प्रशमन राशि वसूल की गई।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment