Skip to main content

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए 1508 करोड़ की राशि स्वीकृत



जयपुर/बालोतरा(डीपी न्यूज मीडिया). मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर भारत सरकार ने प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 430 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30 हजार से अधिक पक्के आवास के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए केंद्रीय सहायता के रूप में 1078 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की है। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलात मंत्री  हरदीप पुरी से विगत दिनों मुलाकात कर प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 87 हजार परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बकाया 430 करोड़ रूपए की राशि जारी करने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्र सरकार ने यह राशि जारी कर दी है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थी परिवारों को पक्के आवास के निर्माण के लिए निर्धारित किस्त की राशि मिल सकेगी और वे समय पर अपना घर बना सकेंगे। 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों ने पक्के आवास की आवश्यकता से अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में आकलन कर प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए थे। 

मुख्यमंत्री की पहल पर भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार केंद्र सरकार ने 30 हजार से अधिक पक्के आवासों के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में 1078 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की



Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।