Skip to main content

विद्यालय में वार्षिकोत्सव,आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन,भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय में वार्षिकोत्सव,आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन,भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह,सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साइकिल वितरण,और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न ऐतिहासिक शानदार कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
बाबूराम केनावत
गुड़ामालानी: रामजी का गौल फांटा:-क्षेत्र के बैरड़ो का पाना स्थित रा.उ.मा.वि हिराणीयो की ढाणी बैरडो का पाना विधालय में वार्षिकोत्सव,कक्षा 12 का आशीर्वाद समारोह,पूर्व विधार्थी स्नेह मिलन, भामाशाह सम्मान समारोह,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में टेन टोप प्रतिभाओं का सम्मान समारोह,सूर्य नमस्कार एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम सहित विभिन्न छोटे बड़े शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान लिखमाराम वाम्भु,मुख्य अतिथि के रूप में गुङामालाणी उपप्रधान प्रतिनिधि खेताराम सियोल, स्थानीय सरपंच केसाराम कुकणा,एवं पूर्व सरपंच खुमाराम बैरड,विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ पीपराली अशोक कुमार विश्नोई,एईएन अभयसिंह,डॉक्टर कैलाश जागिड़,लिखमाराम वाम्भु,पीटीआई स्वरूपाराम बागडवा,उपसरपंच रूपाराम माचरा,वार्ड पंच घमुराम दर्जी,पुनमचन्द विश्नोई,प्रेमसिंह बैरड,मोहनलाल बैरड रहें। इस ऐतिहासिक,शानदार, जानदार,दिव्य और भव्य कार्यक्रम को सफल एवं शौभा बढ़ाने के लिए पधारें सभी दानदाता,भामाशाहों,ग्रामीणों,बुजुर्गों, मातृ-शक्तियों,युवाओं सहित सभी का विधालय परिवार ने आभार प्रकट किया। सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।खासकर सभी मुख्य वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों,बुराईयों,नशों पतों और मोबाइल फोन से दूर रहें विधार्थीयो को पढ़ाई,शिक्षा एवं खेल के बारें में टिप्स बताये।बैरड ने अभिभावकों, दानदाताओं भामाशाहों को बताया कि विधालय विकास में हमेशा आगे आयें एवं विधालय परिवार के प्रति हमेशा समर्पित रहें।मुख्य मेहमानों द्वारा बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम के साथ दानदाताओं, भामाशाहों,पूर्व विधार्थियों,प्रतिभाओं का मान- सम्मान और बहुमान किया गया।साइकिलें पाकर बच्चियों की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा, हीराराम,जेठाराम सुथार,जमना जाखड,जमना माचरा,आसु लेगा, भूमि दानदाता बाबूलाल बैरड,सरदाराराम बैरड,लुम्बाराम बैरड,लिखमाराम बैरड,टेन्ट भामाशाह पीराराम पंचार,विरधाराम प्रजापत,दिलीप साँई,राणाराम बैरङ,राजेश कुकणा,पत्रकार जुंजाराम आंवला,युवा उधमी देवाराम सियाग,जसराज सियोल,मोटाराम नैण,सवाई कडवासरा,वक्ता देवीलाल सोलंकी,कमलेश बैरड,महेन्द्र बैरड,फोटोग्राफर सुनिल साँई, भैरूलाल तरड,सहित विधालय स्टाफ और सैकड़ों ग्रामीण एवं भामाशाह उपस्थित रहें। पूरे कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन ओमप्रकाश विश्नोई ने किया। यह खबर राणाराम बैरड ने दी।शिक्षित युवा,जागरूक नागरिक,कर्मठ,ओजस्वी वक्ता,समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी,सक्रिय रहने और अच्छी बातें करने एवं नशा मुक्ति सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध और हमेशा अच्छे मुद्दों पर बेधड़क,बेबाक आवाज में बोलने,सही मुद्दे उठाने, अपनी अच्छी और सच्ची बातें रखने वाले,नेक कार्यो पर बल देने वाले मीडिया प्रभारी राणाराम बैरङ ने यह जानकारी दी।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।