Skip to main content

मांगला गणपति विसर्जन व देवझूलनी ठाकुर जी एकादशमी पर्व पर हजारों की तादात में उमड़ा भक्तों जनसैलाब

सुरेश कुमार(रिपोर्टर)
समदड़ी निकटवर्ती मांगला ठाकुर जी का मंदिर आम चौहटा में गाजे-बाजे के साथ गणपति विसर्जन किया। हजारों की तादात उमड़ी भक्तों की भीड़। कस्बे के मांगला में  देखने को मिला। ठाकुर जी का मंदिर आम चौहटा मांगला में विनायक जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप एवं भक्तों ने हर वक्त दीप प्रज्ज्वलित करके रखा, आरती  के वक्त पूरे गांव में ध्वनि इस कदर बाजी की हर ग्रामवासी गणेश जी की भक्ति में लीन होता नजर आए।बता दें कि यहां ठाकुर जी का मंदिर आम चौहटा मांगला में पिछले 7दिनों से चल रहे गणपति महोत्सव का समापन समारोह सोमवार को शाम 6बजे हो गया। विसर्जन के दौरान सर्वप्रथम बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप द्वारा  गणेश की आरती पूजा अर्चना कर पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ झुलस निकाला गया ओर वहीं बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप द्वारा गणपति बप्पा मोरया मंगल मुर्ति मोरया के नाम पर लगें जयकारे। जिसमें बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। वहीं डीजे पर लगाएं गए गीतों पर पूरे रास्ते पर ठाकुर जी मंदिर से तालाब पर  झूमते नाचते भक्तों का तांता लगा। वहीं आदर्श तालाब में गणपति जी विसर्जन किया गया।
मांगला भक्तों में दिखा आस्था का अनूठा संगम,हर किसी ने श्रद्धा से झुकाए सजदे में सर
मांगला ठाकुर जी मंदिर में गणपति आयोजनकर्ता बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप द्वारा 7दिन पूर्व  गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। भक्तों में इतनी आस्था थी कि उन्होंने 24घंटे दीप प्रज्ज्वलित होता रहा ताकि  गणेश जी का आशीर्वाद  भक्तों पर बनी रहें। इस दौरान आयोजन कार्यक्रम में अहम भूमिका  बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप की रहीं। विसर्जन के दौरान प्रसाद (लड्डू) बांटे गए।
इस दौरान यह रहें मौजूद
समस्त ग्रामीजन एवं बड़ी तादाद में महिलाएं एवं बालाजी युवा मित्र मंडल ग्रुप मांगला रहे उपस्थित।

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व प्रधान के घर पहुंचे सांसद बेनीवाल,शोक व्यक्त किया

मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम  भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय  भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...

मोतीसरा में सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन,भायल रहे मुख्य अतिथि

मोतीसरा(सिवाना) राजस्थान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे सुशासन पखवाड़ा के तहत मंगलवार को मोतीसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीरसिंह भायल, कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीशसिंह राजपुरोहित ने की, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुई। अपने संबोधन में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और योजनाओं से जुड़ी...

नायब तहसीलदार कंवर ने मोतीसरा SIP सर्वे का किया निरीक्षण

मोतीसरा क्षेत्र के भाग संख्या 224 और 225 का नायब तहसीलदार नीलम कंवर ने निरीक्षण कर बीएलओ तिलोकाराम को शत प्रतिशत प्रगति करने के निर्देश दिए । वही इस अवसर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया और कहा जिनके मोबाइल लिंक है वो ऑनलाइन भी कर सकते है । इस अवसर पर मतदाता निर्मल कुमार, बदकि देवी,गणपत सैन,रमेश कुमार सरगरा अध्यापक सहित मौजूद थे।