जोधपुर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के गर्गाचार्य छात्रावास में भगवान गर्गाचार्य जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, ऋषि पंचमी पर गर्ग समाज के आराध्य देव गर्ग मुनि को श्रद्धांपूर्क याद किया जिला अध्यक्ष बाबूलाल बापिणी की अध्यक्षता में भव्य आयोजन किया गया गर्ग ने समाज सम्बोधित करते हुए भगवान गर्गाचार्य के पद चिन्हों पर पर चल कर समाज उत्थान व शिक्षा, समाज को अग्रणी पंक्ति में लाने पर जोर दिया, कोषाध्यक्ष विरमाराम ने समाज की छात्रावास का ब्योरा प्रस्तूत किया महासचिव घेवरा राम ने गर्गाचार्य जयंती के अवसर हम सभी को नशा प्रवृत्ति को समाप्त करने पर संकल्प लेने पर जोर दिया , युवा नेता मानाराम गर्ग ने सम्बोधित करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि समाज विकास में आगे बढ़ कर समाज को समृपित हो, छात्रावास संचालक पदमाराम कानोड़िया ने एक साल का छात्रावास का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर छात्रावास को और बेहतर करने संबंधी सुझाव रखे,इस अवसर पर मोहनलाल, लक्ष्मण लाल, लालाराम, रामचंद्र जी, लूणाराम, देवाराम, कन्हैयालाल, रामचंद्र गर्ग, चनणाराम, नारायण राम,प्रभूराम, महेंद्र बरवा, सोहनलाल, नेनाराम, गणपत लाल,सुनिल गर्ग, वासूदेव गर्ग, भानुप्रताप,भरत गर्ग,रवि गर्ग आदि गर्ग समाज के बंधू उपस्थित थे
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment