शीतल/रायपुर
क्षेत्र के सेन्दडा ग्राम पंचायत में नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर पंडित दिनेश शर्मा,महेश सिंह,खंगार सिंह के द्वारा मंत्रोच्चार का संग पंचकुंडीय हवन यज्ञ किया गया । हवन में पन्द्रह जोड़ों ने भाग लिया और परिवार व ग्राम में खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान नागेश्वर महादेव मंदिर सेंन्दडा में हवन कार्यक्रम में सरपंच रतनसिंह भाटी,दिलीप गुप्ता, किशन मालवीय,राधेश्याम टांक,कमल कुमार एडवोकेट, रोहित सोनी,संतोष प्रजापत, गौतम पालीवाल एडवोकेट, दिलीप सिंह चौहान ,कमल सोलंकी, हरदयाल ,अशोक प्रजापत ,कालू टांक,सुगन चौहान, निरमा भाटी इत्यादि मौजूद रहे।
मोतीसरा : सिवाना के पूर्व प्रधान मालाराम भील के घर परिजनों को ढाढस बढ़ाने और शोक व्यक्त करने के लिए बाड़मेर जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल मोतीसरा पहुंचे । जहां उनके परिवारजनो को मिलकर सांत्वना दी। उनके बाद बेनीवाल ने मोतीसरा के सरकारी विद्यालयों का भी औचक निरीक्षण और शिक्षण व्यवस्था देखी गई,साथ ही जर्जर हाल में बालिका स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों और किसानों ने भी ज्ञापन देकर बताया कि मोतीसरा के आजादी बाद भी अभी तक पशु चिकित्सालय भवन नहीं होने से पशुधन गांव बड़ी समस्या में रहता है। पशुओं को उचित इलाज नहीं मिल पाता। साथ ही सार्वजनिक सभा भवन,किसान सेवा भवन,किसानों को मुआवजा जल्द दिलवाने की मांग की। सांसद बेनीवाल ने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्या का जल्द समाधान करेंगे। इस अवसर पर प्रधान सिवाना मुकन सिंह राजपुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख वालाराम चौधरी,पस सदस्य भगवानराम माली,रामनिवास आचार्य चेयरमैन,निर्मल कुमार,जोधाराम तरक, छगनाराम धूमबड़ा, पीईईओ रामलाल पंवार,रत्न लाल राणावत संस्था प्रधान बालिका,निरमा अध्यापिका,महेंद्र गर्ग आदि मौजूद थे। ...
Comments
Post a Comment